ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
अंडरआर्म्स को साफ कैसे रखें, How to Keep Your Underarms Fresh and Clean

बगल की बदबू और गीलेपन जैसी समस्या से बचने के लिए फॉलो करें ये अंडरआर्म्स हाइजीन Tips

गर्मियों और नमी के मौसम में आप में से कई लोग अंडरआर्म्स से निकलने वाले पसीने और बदबू की वजह से काफी अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। दरअसल पसीना आना नॉर्मल हैं लेकिन बदबू आने का मुख्य कारण होता है एण्ड्रोजन हार्मोन का बढ़ना। यह हार्मोन उम्र बढ़ने के साथ ही बढ़ते हैं। हालांकि पसीना स्वयं में गंधरहित होता है, लेकिन उसमें पनपते हुए बैक्टीरिया के कारण ही आपको अजीब सी स्मेल आती है। लेकिन आप चाहें तो अपनी अंडरआर्म्स की साफ-सफाई (Underarm Hygiene Tips) रखते हुए इसे कंट्रोल कर सकती हैं।  

अंडरआर्म्स को साफ कैसे रखें How to Keep Your Underarms Fresh and Clean Tips in Hindi

अगर आप अंडरआर्म्स में खुजली होना, ज्यादा पसीना और बदबू आने से परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं तो यहां हमारे द्वारा बताये गये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं अंडरआर्म्स की साफ-सफाई कैसे करनी चाहिए (how to clean underarms) और अंडरआर्म्स हाइजीन से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एक्सफोलिएट

स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है, खासकर वैक्स या फिर रेजर लगाने से पहले। इससे डेड सेल्स के साथ-साथ स्किन पर जमी धूल-गंदगी आदि भी साफ हो जाती है और बाल भी अच्छे से निकल जाते हैं। अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने से आपको अनचाही बदबू से मुक्‍ति मिल सकती है। यह आपकी स्किन को तरोताजा रखता है और त्वचा के पोर्स को बंद करता है। पोर्स अच्छे से क्लीन होने की वजह से पसीना भी कम होता है। अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने के लिए आप लूफा की मदद से कॉफी का का स्क्रब कर सकते हैं। कॉफ़ी में टैनिन्स होते हैं जो कालापन खत्म करके त्वचा को इवन टोन निखार देता है। एक चम्मच कॉफी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच शहद डालें। इस मिश्रण से अंडरआर्म्स में 5 से 8 मिनट तक स्क्रब करें और फिर धो लें। इसके बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/try-curry-leaf-mask-to-remove-blackness-on-elbows-and-knees-in-hindi

प्रोटेकशन है जरूरी

ज्यादा गर्मी और नमी के मौसम में अंडरआर्म्स से ज्यादा पसीना आना कॉमन हो जाता है और साथ रैशेस की भी समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको हमेशा अपने पास एक अंडरआर्म ओडर प्रोटेकशन रोल ऑन रखना चाहिए। ये आपकी शरीर की दुर्गन्ध को दूर रखकर स्किन को सॉफ्ट बनाये रखता है।

बिना मॉइश्चराइजर के बात नहीं बनेगी

हम में से बहुत से लोग अंडरआर्म्स में मॉइश्चराइजर नहीं लगाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है इसकी यहां पर कोई जरूरत नहीं है। लेकिन आपकी ये सोच गलत है। अंडरआर्म्स की स्किन बेहद नाजुक होती है, जो आसानी से रूखी हो जाती है। इसीलिए इसे मॉइश्चराइज रखना बेहद जरूरी है। आप अंडरआर्म्स के जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेहतर रहेगा अगर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ये स्किन को अंदर से पोषण देता है और उसे लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।

ADVERTISEMENT

पसीने के दाग से बचने के लिए अपनाएं ये हैक

हमारे पास कुछ ऐसी ड्रेसेस होती है जिन्हें हम गर्मियों में सिर्फ इसलिए नहीं पहन सकते क्योंकि अंडरआर्म्स से निकलने वाले पसीने के दाग उनपर लग जाते हैं, जो देखने में काफी बुरे लगते हैं। इससे बचने के लिए आप पैंटी लाइनर का इस्तेमाल कर सकती है। जी हां, थिन पैंटी लाइनर को अपनी ड्रेस के अंडरआर्म वाले एरिया में अंदर की ओर से लगा लें। ये पसीना सोख लेगा और आपकी ड्रेस खराब होने से बच जायेगी।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-remove-underarm-hair-razor-shaving-tips-in-hindi

POPxo की सलाह : सॉफ्ट स्मूद स्किन पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार स्किन केयर प्रोडक्ट्स –

07 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT