ADVERTISEMENT
home / Diet
स्मूदी से लेकर आटे तक, इन तरीकों से आप अपनी डाइट में बादाम को कर सकते हैं शामिल

स्मूदी से लेकर आटे तक, इन तरीकों से आप अपनी डाइट में बादाम को कर सकते हैं शामिल

बचपन से हम सभी बादाम (Almond) की अच्छाइयों के बारे में सुनते आ रहे हैं। हम सबने ही कभी न कभी सुना है कि बादाम स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। बादाम में जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे कि फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन आदि होते हैं। भले ही हम बादाम के फायदों (Benefits of Almond) और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानते हों लेकिन फिर भी हम इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा नहीं बना पाते हैं। इस वजह से आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बादाम को आसानी से अपनी डाइट (Diet) में शामिल कर सकते हैं। 

इन तरीकों से बादाम को अपनी डाइट में करें शामिल – 4 Ways to add Almond in your daily diet in Hindi

Almond in hindi

बादाम का दूध पिएं

यदि आप भी अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं तो आपको बादाम का दूध पीना चाहिए। इसमें लैक्टोज नहीं होता है और ये पूरी तरह से वीगन होता है, इसके अलावा इसमें सामान्य दूध के मुकाबले कम कैलोरी होती हैं। बादाम का दूध स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

https://hindi.popxo.com/article/chocolate-cake-banane-ka-tarika-in-hindi

कैसे बनाएं बादाम का दूध?

एक बड़ी कटोरी में बादाम लें। अब इसमें पानी डालें और ढक कर रख दें। रातभर के लिए इसे फ्रिज में रख दें। अब बादाम का छिलका उतारे और इसे 1/3 पानी के साथ ब्लेंडर में डालें। बादाम का स्मूथ मिक्सचर बनने तक इसे ब्लेंड करें और बस आपका बादाम का दूध तैयार है। आप इसमें शहद डाल कर मीठा कर सकते हैं या फिर इसका इस्तेमाल ओटमील और स्मूदी बनाने के लिए कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/5-reasons-to-add-moringa-leaves-to-your-diet-to-keep-chronic-disease-away-in-hindi

अपनी स्मूदी में बादाम डालें

अगर आपको स्मूदी पीना पसंद है तो आप बादाम के दूध में इसे मिलाकर पी सकते हैं। बादाम का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। आप अपनी फ्रूट स्मूदी में मुट्ठी भर बादाम डाल सकते हैं। यहां तक चॉकलेट और बादाम भी एक साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं और आप इनका अपनी स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/pet-kam-karne-ke-upay-in-hindi

बादाम के आटे की रोटी बनाएं

बादाम का आटा इन दिनों लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सामान्य आटे के मुकाबले बादाम का आटा काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें काफी अधिक मात्रा में विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है। साथ ही इसमें काफी कम मात्रा में कार्ब होते हैं और अधिक मात्रा में फाइबर होते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/health-benefits-of-eating-2-cloves-daily-in-the-morning-in-hindi

बादाम के स्नैक्स बनाएं

आप बादाम के स्नैक्स बना कर भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें से सबसे आसान है कि आप अपने लिए बादाम की सलाद बनाएं। इसके लिए आप बादाम के क्रिस्पी होने तक इन्हें डीप फ्राई करें और इसके बाद इन्हें कटे हुए प्याज, टमाटर और भुने हुए कॉर्न के साथ मिला लें। ये बाउल शाम के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है और इसे अपनी चाय के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो बादाम को स्लाइस करके सॉस के साथ भी ले सकते हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
10 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT