ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
इन 4 एक्सपर्ट टिप्स की मदद से कोविड-19 के दौरान तनाव को कहें बाय-बाय और रहें सकारात्मक

इन 4 एक्सपर्ट टिप्स की मदद से कोविड-19 के दौरान तनाव को कहें बाय-बाय और रहें सकारात्मक

साल 2020 हम सभी के लिए लिए मुश्किल था और इस वजह से हम सभी 2021 का इंतजार कर रहे थे और हमें उम्मीद थी कि 2021, 2020 से कई तरह से बेहतर होगा लेकिन स्थिति एक बार फिर से खराब हो रही है। कोविड-19 (COVID-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण लोग परेशान और कन्फ्यूज हैं। यहां तक कि कई लोग बेहद ही तनाव में भी हैं। न्यू नॉर्मल, घर से काम करना, या फिर कोई काम ना होना, बच्चों की घर से क्लास होना और फिजिकल कॉन्टैक्ट की कमी के कारण लोगों में तनाव (Stress) और डिप्रेशन बढ़ रहा है। इस वजह से ये समय ऐसा है, जब हमें खुद की सबसे अधिक देखभाल करनी होगी और अपना ध्यान रखना होगा। इस वजह से स्ट्रेस कम करने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

इन तरीकों के तनाव से रहें दूर – 4 Tips to Keep Stress at Bay During COVID-19 in Hindi

जर्नल लिखें

जर्नल लिखना एक प्रकार का सेल्फ एक्सप्रेशन होता है, जो आपको कॉम्प्लेक्स भावनाओं को समझने में मदद करता है और आपके मूड को अच्छा बनाता है। जर्नल लिखने से आपको सकारात्मकता (Positive) मिलती है और आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही ऐसा करने से आपको अपनी भावनाओं को समझने में भी मदद मिलती हैं और इसके जरिए आप अपने दिमाग के नकारात्मक ख्यालों को बाहर निकाल सकते हैं। जर्नल लिखने के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि इसके लिए आपको किसी फॉर्मेट को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल वही लिखना है, जो आप महसूस करते हैं, या फिर जो आपका लक्ष्य है, या फिर दिनभर में आपको जो काम करने हैं। आप जिस तरह से जर्नल लिखना चाहते हैं, उस तरह से लिखें और ऐसा करते समय आपको डरने की जरूरत नहीं है।

https://hindi.popxo.com/article/corona-antibodies-how-many-days-stay-in-body-study-reveals-in-hindi

DIY प्रोजेक्ट

खुद का समय DIY प्रोजेक्ट करने में लगाएं, इससे आपका दिमाग कुछ ना कुछ करता रहेगा और आप कुछ उल्टा नहीं सोचेंगे। DIY प्रोजेक्ट आपके दिमाग को क्रिएटिव बनाने में मदद करते हैं और आपके दिमाग में नकारात्मक ख्यालों को उत्पन्न होने से रोकते हैं। उदाहरण के लिए क्रेयॉन कलर से खुद कैंडल बनाएं या फिर पुरानी मैगजीन और अखबार से फोटो फ्रेम बनाएं। पेपरमैशी से भी बहुत ही अच्छे डेकोरेटिव चीजें बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/creative-activities-to-do-with-kids-during-lockdown-in-hindi

सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं

इस मुश्किल समय में अधिकतर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। ये जानकारी प्राप्त करने का, एक दूसरे से जुड़े रहने का और दूसरों की मदद करने का एक जरिया है। हालांकि, ये जरूरी है कि आप इस समय में सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें क्योंकि इससे आपको नकारात्मक जानकारी मिलती है, जिससे आपको स्ट्रेस हो सकता है। हां, आपको स्थिति की जानकारी होना जरूरी है लेकिन हद से ज्यादा जानकारी होने के कारण आप नकारात्मक और तनाव महसूस कर सकते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/know-the-answer-of-common-questions-related-to-covid-19-vaccine-in-hindi

वर्कआउट

फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इस वजह से आपको रोजाना किसी न किसी प्रकार का वर्कआउट जरूर करना चाहिए, इससे आपके दिमाग में अच्छा महसूस करने वाले एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
14 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT