ADVERTISEMENT
home / Love
Reason people cheat on their partner when in relationship, इन कारणों के चलते लोग रिलेशनशिप में रहते हुए भी अपने पार्टनर को देते हैं धोखा

इन कारणों के चलते लोग रिलेशनशिप में रहते हुए भी अपने पार्टनर को देते हैं धोखा

शादी या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में होना एक बेहद खूबसूरत एहसास है। मगर आपने ऐसे कई जोड़ियों के बारे में सुना होगा जिनका रिश्ता टूटने की वजह एक पार्टनर का दूसरे पार्टनर को धोखा देना रहा। रिलेशनशिप में धोखा देने वाले पार्टनर के साथ रहने से अच्छा है उस रिश्ते को ही खत्म कर दिया जाए। हालांकि कई बार इस तरह से रिश्ता टूटने के बाद उससे बाहर आना काफी मुश्किल हो जाता है और इसका परिणाम निकलता है धोखा खाये हुए पार्टनर का डिप्रेशन में जाना या फिर उसके आत्मसम्मान को चोट पहुंचना। मगर क्या अपने कभी सोचा है आखिर लोग अपने रिश्ते में पार्टनर को धोखा क्यों देते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/wardrobe-cleaning-tips-in-hindi
अगर आप भी पार्टनर के धोखे का शिकार हुए हैं तो हमारी पूरी सहानुभूति आपके साथ है। मगर धोखा देने वाले पार्टनर के पास भी धोखा देने के अपने कुछ कारण होते हैं। शायद इन कारणों को आप दुखी होने की वजह से समझ न पाएं। इसलिए हम यहां कुछ कारणों को खोज कर लाए हैं, जिनकी वजह से एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को रिलेशनशिप में धोखा देता है। इसलिए यह सोचना बंद कर दीजिए कि रिश्ता टूटने की वजह और कारण सिर्फ आप थे। यहां जानिए आखिर किन कारणों के चलते लोग रिलेशनशिप में रहते हुए भी अपने पार्टनर को देते हैं धोखा। 

रिश्ते में इंटीमेसी का अभाव

आपको याद है आखिरी बार आप और आपका पार्टनर कब करीब आये थे। कई बार लोग रिश्ते में इंटीमेसी को हल्के में ले लेते हैं। उन्हें लगता है अगर किन्हीं कारणों से आप पार्टनर के करीब नहीं आ पा रहे हैं तो आपका पार्टनर इस बात को समझेगा। जबकि हमेशा ऐसा नहीं होता। पार्टनर की भी अपनी एक जरूरत होती है, जिसे वो आपके साथ खोजता है। अगर बहुत कोशिशों के बाद भी उसे वो आपके साथ नहीं मिल पाती तो संभव है कि पार्टनर उसे कहीं बाहर तलाशने निकल जाये। इसलिए इंटीमेसी को कभी भी हल्के में न लें। 

बार-बार झगड़े होना

रिलेशनशिप में झगड़े से प्यार बढ़ता है। यह बात सिर्फ डायलॉग मारने के लिए अच्छी लगती है। असलियत में रिलेशनशिप में झगड़े होना किसी को पसंद नहीं आता है। खासतौर पर झगड़े जब बार-बार होने लगें तो मन कहीं और भटकने ही लगता है। सोचिये अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं, जहां दिन-रात सिर्फ झगड़े और ताने मारने का सिलसिला चलता रहे तो क्या आप उस रिश्ते में लंबे समय तक रहना चाहेंगे। धोखा देने वाले पार्टनर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। अगर उसे अपने रिलेशनशिप में बार-बार झगड़ा मिलता रहेगा तो वो कहीं बाहर सुकून और खुशी की करेगा ही।

पार्टनर का कमिटमेंट से डरना

जो लोग कमिटमेंट फोबे यानी किसी भी रिश्ते में बंधने से डरते हैं, वो सबसे अधिक अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। ऐसे लोग भले ही बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का टैग लेने में सफल हो जाएं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते में बंधकर नहीं रह पाते हैं। यह आजाद पंछी की तरह होते हैं, जिन्हें किसी भी रिलेशनशिप में रहना बंधन से कम नहीं लगता। इस तरह के लोग बिना किसी दबाव के अपनी ज़िन्दगी जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब पार्टनर उन्हें शादी करने के लिए या फिर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने  कहता है तो वे पार्टनर को धोखा देने में ज़रा भी समय नहीं लगाते। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
27 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT