ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Ram Navami Quotes in Hindi

Ram Navami Quotes in Hindi 2022 – आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

अयोध्या में जन्मे राम हर घर बाजे बधाइयाँ…….राम जन्म के उत्सव को पूरे भारत में बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को राम नवमी यानी राम जन्म उत्सव मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस खास मौके पर आप भी दोस्तों और परिवारवालों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश भेज सकते हैं। भगवान श्री राम के मैसेज, विश और स्टेटस सेंड कर सबको दें राम नवमी की बधाई। अगर आप चाहें तो यहाँ दिए गए राम नवमी बधाई संदेश अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे सकते है।

Ram Navami Quotes in Hindi – 2022 रामनवमी पर सन्देश

  1. राम अपनी कृपा से मुझे भक्ति दे
    राम अपनी कृपा से मुझे शक्ति दे
    नाम जपता रहूँ कर्म करता रहूँ
    हे प्रभु तन से सेवा करूँ मन से संयम करूँ।
    सदा ही तेरे चरणों में रहूं।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  2. नवमी तिथि मधुमास पुनीता
    शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता
    मध्य दिवस अति शीत न घामा
    पवन काल लोक विश्रामा।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  3. इंसानियत के फर्ज से जो चूकते नहीं;
    राम जी ऐसे शब्दों पर मेहर करना भूलते नहीं।
    शुभ रामनवमी।
  4. जिनके मन में श्री राम है,
    भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
    उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
    संसार में उसका कल्याण है।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  5. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।
    नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  6. गुणवान तुम, बलवान तुम,
    भक्तों को देते हो वरदान तुम,
    भगवान तुम, पालनहार तुम,
    मुश्किल को कर देते आसान तुम।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
  7. राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था,
    बुराइयों से लड़ने के लिए इस दिन को सार्थक बनाएँ अपने अंदर के रावण को मिटायें….
    राम नवमी की हार्दिक बधाई

राम जन्म के दिन भजन कीर्तन करने के साथ-साथ रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ और उनकी तीन रानियों को कोई पुत्र नहीं था। राजा दशरथ हर समय अपने वारिस की चिंता में रहते थे, ऐसे में प्रभु श्री राम का जन्म सभी के लिए खुशियां और आदर्श बन कर जन्में। विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम को सदाचार का प्रतीक और मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम जन्म की आप भी शेयर करें बधाइयाँ।

Ram Navami Quotes in Hindi

Ram Navami Quotes in Hindi

  1. राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं
    मन से रावण जो निकालेगा, राम उसके मन में है।
    रामनवमी की शुभकामनाएं
  2. राम जी की निकली सवारी,
    राम जी की लीला है न्यारी,
    एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता
    बीच में जगत के पालनहारी।
    रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  3. रामनवमी के दिन भगवान श्री राम ने अवतार लिया था,
    बुराइयों से लड़ने के लिए
    इस दिन को सार्थक बनाएं,
    अपने अंदर के रावण को मिटाएं,
    हैप्पी रामनवमी
  4. मन राम का मंदिर,
    यहां उसे विराजे रखना,
    पाप का कोई भाग ना होना,
    बस राम को थामे रखना,
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  5. इंसानियत के फ़र्ज़ से जो चूकते नहीं
    राम जी ऐसे बंदों पर मेहर करना भूलते नहीं।
    शुभ रामनवमी।
  6. इस रामनवमी आपके घर में सुख समृद्धि का वास हो
    भगवान राम आप पर आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  7. राम अपनी कृपा से मुझे भक्ति दे
    राम अपनी कृपा से मुझे शक्ति दे
    नाम जपता रहूँ कर्म करता रहूँ
    हे प्रभु तन से सेवा करूँ मन से संयम करूँ।
    सदा ही तेरे चरणों में रहूं।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  8. सदा राम नाम भजना
    जीवन में हर राह आसानी से पार करना।
    हैप्पी रामनवमी !!

हमारी तरफ से आपको और आपके परिवार को राम जन्म उत्सव यानि रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ। इस मौके पर आप भी अपने सभी जानने वालों के साथ राम जन्म उत्सव की ढेरों बधाइयाँ शेयर करें।

अधिक पढ़ें –
रामनवमी क्यों मनाया जाता है
गुरु पूर्णिमा शायरी
श्री राम जन्म कथा
रामनवमी मंत्र
भगवान राम के भजन

ADVERTISEMENT
05 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT