ADVERTISEMENT
home / Festival
भगवान राम का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर्स, Most Popular TV Actors who played Lord Rama Character

ये हैं छोटे पर्दे के 5 सबसे पॉपुलर भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर्स

भगवान श्री राम भारत की आत्मा हैं। वो विष्णु के सातवें अवतार हैं, और इन्हें श्रीराम और श्रीरामचन्द्र के नामों से भी जाना जाता है।  भगवान श्री राम ने एक आदर्श चरित्र प्रस्तुत कर समाज को एक सूत्र में बांधा था। राम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोकव्यवहार के दर्शन होते हैं। राम ने साक्षात् परमात्मा होकर भी मानव जाति को मानवता का संदेश दिया। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार जिन दिन मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था, उसे हर साल रामनवमी (ram navami wishes in hindi) के रूप में हिंदुओं द्वारा उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं टीवी के ऐसे 5 पॉपुलर कलाकारों पर जिन्होंने भगवान राम के रूप में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली।

भगवान राम का किरदार निभाने वाले टीवी जगत के सबसे चहेते कलाकार 5 Most Popular TV Actors who played Lord Rama Character in Hindi

अरुण गोविल

साल 1987 में  रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। इस कार्यक्रम से उनकी छवि ऐसी बनी कि लोग उन्हें भगवान राम ही समझने लगे। वो जहां जाते थे पैर छूने के लिए लोगों की लाइनें लग जाती थी। आलम ये हो गया था कि लोग अरुण गोविल को भगवान राम के रूप में ही देखने लगे थे। तभी तो रामायण के बाद उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। लेकिन लोगों के मन में उनकी छवि भगवान राम के किरदार में ऐसी समा गई कि उन्हें दूसरे किसी किरदार में अरुण गोविल पसंद ही नहीं आये।  

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-songs-based-on-lord-ram-in-hindi

नितीश भारद्वाज

ADVERTISEMENT

साल 2002 में बीआर प्रोडक्शन की रामायण में फेमस टीवी एक्टर नितीश भारद्वाज ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था। हालांकि नितीश सीरियल “महाभारत” में श्री कृष्ण का किरदार निभा कर पॉपुलर हुए। लेकिन उसके बाद जब उन्होंने राम का किरदार निभाया तो लोगों उनमें कृष्ण और राम दोनों की ही छवि नजर आने लगी। इस सीरियल में नितीश के ऑपोजिट माता सीता किरदार उस समय स्मृति ईरानी ने निभाया था।

https://hindi.popxo.com/article/hanuman-jayanti-ki-hardik-shubhkamnaye-in-hindi

गुरमीत चौधरी

नब्‍बे के दशक से ही टीवी के दर्शकों के लिए राम का मतलब अरुण गोविल थे। ऐसे में साल 2008 में रामायण में राम का किरदार निभाना एक चुनौती थी। लेकिन गुरमीत चौधरी ने अपनी आदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। अरुण गोविल के बाद लोगों ने गुरमीत चौधरी को राम के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किया। बता दें कि इस रामायण धारावाहिक को  रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था। इसमें सीता का किरदार उस समय देबिना बनर्जी ने निभाया था, जो रियल लाइफ में गुरमीत चौधरी की पत्नी हैं।

आशीष शर्मा

ADVERTISEMENT

साल 2015 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक ‘सीया के राम’ में एक्टर आशीष शर्मा ने राम की भूमिका निभाई। आशीष के लिए ये शो बहुत ही लकी साबित हुआ। क्योंकि यही से उनकी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। इस शो में सीता के नजर से रामायण दिखाई गई थी। दर्शकों ने आशीष को राम के रूप में खूब प्यार दिया।

गगन मलिक

साल 2015 में ही सोनी टीवी पर एक धारावाहिक शुरु हुआ, जिसका नाम ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ था। इस शो में राम का किरदार टीवी एक्टर गगन मलिक ने निभाया था। उन्हें भी फैंस का खूब प्यार मिला और उन्ही आदाकारी को सराहा गया। इस शो की दिलचस्प बात ये थी कि इसमें गगन मलिक ने भगवान राम, विष्णु और महादेव का भी किरदार निभाया था।

https://hindi.popxo.com/article/gurmeet-choudhary-and-debina-banerjee-celebrate-their-10th-wedding-anniversary-in-ayodhya-in-hindi-942693

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
16 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT