ADVERTISEMENT
home / Age Care
40 के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल, How to Take Care of Skin after 40s Tips in Hindi

40 की उम्र के बाद जवां नजर आने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी Tips

हर कोई चाहता है कि उसकी बढ़ती उम्र के निशान उसके चेहरे पर नजर न आये। वो बढ़ती उम्र के साथ सुंदर, स्मार्ट और जवान दिखना चाहता है। लेकिन, 40 साल की उम्र तक चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं, त्वचा ढीली पड़ने लगती है। इनमें से ज्यादातर समस्याएं इस उम्र के बाद की महिलाओं में दिखाई देती हैं। लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव और कुछ घरेलू उपचारों से आप 40 साल की उम्र के बाद भी जवान दिख सकते हैं।

40 के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल How to Take Care of Skin after 40s Tips in Hindi

उम्र का असर स्किन पर सबसे पहले दिखने लगता है। 40वें पड़ाव (How to Take Care of Skin after 40s) में कदम रखते ही चेहरे में से नमी और हेल्दी फैट्स की कमी होने लगती है। इस वजह से चेहरा बेजान और ड्राई हो जाता है। इसी उम्र के पड़ाव पर घर की ज़िम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं, खुद के प्रति भी और परिवार के प्रति भी। तनाव के चलते कई बार समय से पहले ही इस उम्र में झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है हमें कि समय रहते ही अपने स्किन का अच्छी तरह से ख्याल रखना शुरू कर दें। तो आइए जानते हैं 40 के बाद आपको कैसे करनी चाहिए अपने स्किन की देखभाल।

अपने आहार में करें बदलाव

अगर आप वास्तव में अपने चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने खाने की आदतों में सुधार करना होगा। इन आदतों के बदलने के बाद ही कोई घरेलू उपाय आपकी त्वचा पर प्रभावी हो सकता है। इसके लिए बाहर का खाना, जंक फूड और फास्ट फूड खाने से बचें। चाय की जगह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी पीना शुरू करें। ये एंटीऑक्सिडेंट चेहरे और त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा साग और मौसमी फल खूब खाएं। साबुत अनाज खाएं और खूब पानी पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकाल देगा। इससे आपकी स्किन नैचुरल ग्लो करेगी।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/guava-leaves-skin-benefits-and-how-to-apply-diy-in-hindi

फिटनेस रूटीन अपनाएं

एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इससे हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। यह आपकी त्वचा को टाइट करता है और ग्लोइंग भी बनाता है।

हल्दी वाला दूध

नियमित रूप से सोने से पहले रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में एंटीबायोटिक्स होते हैं। साथ ही, हल्दी त्वचा की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। हल्दी के कारण स्किन में नैचुरल शाइन आता है।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-make-night-cream-at-home-recipe-in-hindi

टमाटर का रस

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए टमाटर का रस भी बहुत प्रभावी है।  रोज नहाने से पहले चेहरे पर टमाटर का रस लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें। क्योंकि टमाटर त्वचा को जवान बनाए रखने में मददगार है। इसमें लाइकोपिन होता है जो आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT

बेसन और हल्दी फेसपैक लगाएं

बेसन, हल्दी, दही, दूध, नींबू और शहद को मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह सूखने दें। जब आप अपने चेहरे पर फेस पैक लगाएं तो किसी से बात न करें। फेस पैक पूरी तरह से सूख जाने के बाद, अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें।

त्वचा की नमी को बरकरार रखें

40 की उम्र तक आते-आते महिलाएं ज्यादा कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने लगती हैं। इससे उनकी स्किन की कुदरती नमी को नुकसान पहुंचता है। नतीजा चेहरे पर जल्द ही झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। इसीलिए खूब पानी पिएं और अपनी स्किन को हमेशा हाईड्रेट रखें। अपने स्किन केयर रुटीन में फेस की क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग को जरूर ऐड करें। 

https://hindi.popxo.com/article/effective-home-remedies-to-remove-wrinkles-and-freckles-from-face-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

27 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT