ADVERTISEMENT
home / Ayurveda
आंवला से फेस पैक कैसे बनाएं, Amla DIY Face Packs

DIY: घर पर तैयार करें आंवले का फेस पैक और पाएं बेदाग निखरी त्वचा

आंवला आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह विटामिन बी 5, विटामिन बी 6, पोटेशियम और मैग्नीशियम से युक्त होता है, जिससे हमारी स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। आप आंवले को कच्चा, पाउडर, अचार, कैंडी के रूप में खा सकते हैं और इसका जूस पी सकते हैं। आंवला बालों को मजबूत बनाने और चेहरे की रंगत निखारने में भी मददगार है। आप भी अलग-अलग तरह से आंवला का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। आज यहां हम आपको आंवले से बनने वाले फेस पैक (Amla DIY Face Packs) के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकती हैं।

आंवला से फेस पैक कैसे बनाएं Amla DIY Face Packs for Beautiful Skin in Hindi

सौंदर्य निखराने के लिए आंवले का इस्तेमाल बहुत समय से घरों में किया जा रहा है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण यह कई तरह की स्किन समस्याओं को दूर करने में बेहद मददगार है। अगर आप भी अपनी स्किन समस्याओं को नैचुरली मात देना चाहती हैं तो आंवला की मदद से बनने वाले इन फेस पैक्स का सहारा लीजिए और फिर देखिए कैसे आपके चेहरे को मिलता बेदाग नैचुरल ग्लो …

आंवला, दही और हनी फेस पैक

आंवला आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। शहद और दही त्वचा की बनावट में सुधार करते हैं। साथ ही चेहरे पर मौजूद पिंपल्स कम हो जाते हैं और धब्बे भी गायब हो जाते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दही मिलाएं और इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/oily-skin-ki-dekhbhal-kaise-karen-in-hindi

आंवला, नींबू और शहद का फेस पैक

ये फेस मास्क गर्मियों के लिए बेस्ट है क्योंकि इससे चेहरे को ठंडक मिलती है। यह पैक चेहरे से टैनिंग रिमूव करने का काम करता है। इसे बनाने के लिए, 2 चम्मच आंवले का रस, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच आंवला पाउडर को मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें।

पपीता और आंवला फेस पैक

पपीता और आंवले का फेस पैक चेहरे पर मृत त्वचा से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर और पपीते के पाउडर को मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

आंवला और गुलाब जल का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो गर्मियों के मौसम में ये फेस पैक आपके लिए किसी जादू से कम नहीं है। यह पैक स्किन में तेल बनाने वाले पोर्स को कम करने में मदद करेगा और आपको एक निखरी त्वचा प्रदान करेगा। इसके लिए आप दो बडे़ चम्मच आंवला पाउडर लेकर उसमें गुलाबजल मिक्स करें। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/how-to-use-cumin-seeds-for-skin-whitening-tips-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

22 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT