ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
celebs celebrate their first holi after marriage, Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ से पूजा बनर्जी तक, इन सितारों ने शादी के बाद मनाई पहली होली

हर कपल के लिए शादी के बाद पहली होली काफी खास होती है। टीवी और बॉलीवुड जगत में भी ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी शादी के बाद यह पहली होली थी। पिछले एक साल में कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे हैं। भले ही कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा था लेकिन इसके बावजूद कई स्टार्स ने सात फेरे लिए और अब उन सभी ने शादी के बाद अपनी पहले होली सेलिब्रेट की। वैसे तो इस साल वरुण धवन और नताशा दलाल की भी पहली होली थी लेकिन दोनों ने अपनी पहली होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। मगर इनके अलावा ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिनकी शादी के बाद की पहली होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/homemade-face-pack-for-every-skin-type-to-remove-holi-colors-in-hindi

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ के लिए उनकी पहली होली काफी खास रही। नेहा ने अपने ससुराल में ही पहली होली सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने खूब रंग खेला और मिठाई खाई। पाति रोहनप्रीत के साथ अपनी पहली होली पर नेहा कक्कड़ काफी खुश नजर आईं। 
 

नीति टेलर

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर की भी ये शादी के बाद पहली होली थी। वे पिछले साल अगस्त महीने में शादी के बंधन में बंधी थीं। नीति ने अपनी पहली होली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,  “हैप्पी होली। कोविड ने हमें ये एहसास दिलाया कि हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं।” नीति टेलर ने भी अपने पति के साथ होली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। 
 

पुनीत पाठक

बॉलीवुड कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की भी शादी के बाद यह पहली होली थी। पत्नी संग उनकी ये पहली होली काफी खास रही। होली की तस्वीरें शेयर करते हुए पुनीत पाठक ने लिखा, “सभी को हैप्पी होली। खुश और सुरक्षित रहिए।”

मनीष रायसिंघन

कलर्स टीवी के सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्टर मनीष रायसिंघन पिछले साल जून के महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद अपनी पत्नी संग यह उनकी भी पहली होली थी। अपनी पत्नी के साथ पहली होली की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

पूजा बनर्जी

एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा भले ही माता-पिता बन चुके हों लेकिन उनकी भी शादी के बाद यह पहली होली थी। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालें नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बतौर माता-पिता भी यह दोनों की पहली होली है।  

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
29 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT