ADVERTISEMENT
home / Diet
Kela Khane ke Fayde, About Banana in Hindi

सेहत के लिए वरदान है रोज 1 केला, जानिए केला खाने के फायदे – About Banana in Hindi

 

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि केला एक स्वादिष्ट फल है। मगर स्वादिष्ट होने के साथ यह काफी पौष्टिक भी होता है। सुबह की शुरुआत रोज 1 केला खाने से हो तो शरीर दुरुस्त बना रहता है। केला बेहद गुणकारी होता है। इसकी गिनती उन फलों में की जाती है, जिन्हें खाने से पेट भर जाता है। भारत सहित पूरे विश्व में केले को लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। यह शायद इकलौता फल होगा जिसके चिप्स से लेकर सब्जी तक बनाई जा सकती है। सिर्फ केला ही नहीं इसके पत्ते भी फायेदमंद हैं। कई जगहों पर तो केले के पत्तों पर खाना भी खाया जाता है। अगर नहीं जानते हैं तो आप केला खाने के फायदे banana benefits in hindi जानकर हैरान रह जाएंगे। सेहत के लिए रोज 1 केला किसी वरदान से कम नहीं। हम यहां आपको केला खाने के फायदे और नुकसान banana benefits in hindi बता रहे हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं केले के पौष्टिक तत्व के बारे में। आम के फायदे

केले के पौष्टिक तत्व

 

घर के बड़े बुजुर्ग खासतौर पर गर्मी के मौसम में रोज 1 केला खाने के फायदे बताते हैं। वो इसलिए क्योंकि अकेला 1 केला कई गुणों की खान होता है। केला में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। यह एनर्जी से भरपूर होता है। यही वजह है कि एथलीट रोजाना केला जरूर खाते हैं। इसके अलावा केला में विटामिन-ए, विटामिन-बी और मैग्नीशियम, विटामिन-सी, पोटैशियम और विटामिन-बी6 भी पाया जाता है। इतना ही नहीं केले में 64.3 प्रतिशत पानी, 1.3 प्रतिशत प्रोटीन, 24.7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि केला मोटापा बढ़ाता है तो हम आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, केला खाने के बाद वर्कआउट की जरूरत होती है अगर आप दिन में बिना वर्कआउट किये कई केले खा रहे हैं तब ये आपके शरीर पर चर्बी को बढ़ा देगा। नाशपाती के फायदे

 

केले के फायदे – Kela Khane ke Fayde

रोज 1 केला कई पौष्टिक गुणों की खान है। यह सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। 6 महीना का पूरा होने के बाद डॉक्टर्स भी बच्चों को केला खिलने की सलाह देते हैं। कई जगहों पर तो केले के पेड़ को शुभ मानकर उसकी पूजा भी की जाती है। केला खाने के फायदे kele ke fayde कई हैं। यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने का काम करता है। फिर चाहे वो पेट सम्बंधित बीमारी हो या फिर या कोई और, केला सभी में फायदेमंद है। यहां  जानिए केला खाने के फायदे (banana benefits in hindi)।

Kela Khane ke Fayde

खाली पेट दूध और केला खाने के फायदे

कई लोग दूध और केला एक साथ खाते हैं। इस मिश्रण को लेकर कई तथ्य हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह मिश्रण साथ में हानिकारक होता है। इसे एक साथ मिक्स करके नहीं बल्कि अलग-अलग सेवन करना चाहिए। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग वजन बढ़ाने की इच्छा रखते हैं वे खाली पेट दूध और केला के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। या फिर जिन्हें अपने काम के दौरान अधिक एनर्जी की जरूरत होती है वो भी दूध और केला का सेवन साथ में कर सकते हैं। मगर अस्थमा से ग्रसित लोगों को दूध और केला साथ में खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह मिश्रण बलगम जैसी एलर्जी पैदा करता है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। 

पाचन शक्ति के लिए

पाचन शक्ति के लिए केले के बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। अगर पाचन क्रिया स्वस्थ है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। पाचन शक्ति के लिए केला खाने के फायदे बहुत सारे हैं। केला फाइबर से समृद्ध होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। केले में रेसिस्टेंट स्टार्च भी पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। 

ADVERTISEMENT

शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए

केला शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद हैं। रोज 1 केला शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। केला के प्रति 100 ग्राम में 89 कैलोरी होती है, जिससे शरीर ऊर्जावान महसूस करता है। कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप दिन में ज्यादा म्हणत वाला काम करते हैं या फिर एथलीट की श्रेणी में आते हैं तो आपको रोज केले का सेवन करना चाहिए। 

आंखों के लिए

क्या आप जानते हैं केला आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, केला आंखों के रेटिना में पिगमेंट को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-ए कम रोशनी में भी साफ देखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जो लोग दिन में 2-3 केलों का सेवन करते हैं उन्हें बढ़ती उम्र में आंखों की रौशनी जाने की परेशानी से कम जूझना पड़ता है। 

डिप्रेशन से राहत

केला डिप्रेशन जैसी बीमारी में भी राहत दिलाने का काम करता है। दरअसल, केले में ट्रीपटोफन नमक प्रोटीन पाया जाता है, जो डिप्रेशन की बीमारी से लड़ने में मदद करता है। यही वजह है कि डिप्रेशन की मरीज को रोज 1 केला खाने के सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप नींद न आने की बीमारी से गुजर रहे हैं तो भी केला आपके लिए फायदेमंद है। 

लूज मोशन के समय

लूज मोशन आने पर आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को केला खाने की सलाह देते हुए सुना होगा। दरअसल, केला मोशन को बांधता है, जिससे लूज मोशन में आराम मिलता है। इसके लिए एक पके केले को फेंटकर मक्खन की तरह बना लें। अब इसमें कुछ दानें मिश्री के मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें। ऐसा करने से लूज मोशन की समस्या में आराम मिलेगा।

रात में केला खाने के फायदे

कहते हैं केला का सेवन सुबह के समय सोना, दोपहर में चांदी और रात को पीतल समान होता है। इसका मतलब है कि समय के साथ केला खाने के गुणों में भी बदलाव आ जाता है। केला सबसे अधिक सुबह के समय फायदा करता है। शाम के बाद केला खाने की सलाह कम ही दी जाती है। मगर रात को अच्छी नींद पाने के लिए आप केले का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सोने से कुछ देर पहले 1 केला खा सकते हैं। एक बड़े केले में 487 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो हमारी जरूरत का 10 प्रतिशत हिस्सा है।

खाली पेट केला खाने के फायदे

Khali pet Kela khane ke Fayde

ऐसा कई बार होता होगा जब सुबह-सुबह घर से निकलने की जल्दी में आपने ब्रेकफास्ट मिस करके 1 केला उठा कर खा लिया हो। चूंकि केला खाने में हैवी होता है इसलिए केला के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है। मगर सुबह खली पेट केला खाना चाहिए या नहीं, यह सवाल हर किसी के मन में चलता है। एक्सपर्ट्स के भी इसे लेकर अलग-अलग मत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सुबह खाली पेट केला खाना नुकसानदायक होता है। वहीं कुछ लोग इसे बुरा  नहीं मानते। दरअसल, अगर आप एथलीट की श्रेणी में आते हैं या फिर रोजाना वर्कआउट करते हैं तो सुबह केला खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो भी आप सुबह खली पेट केले का सेवन कर सकते हैं। 

केला खाने के नुकसान – Kela Khane ke Nuksan

Kela Khane ke Nuksan

हर चीज़ के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। केला खाने के फायदे हैं तो केला खाने के नुकसान भी हैं। अधिक केला खाने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं खाली पेट केला खाने के भी कुछ नुकसान हैं। दरअसल, खाली पेट केला खाने से पाचन तंत्र प्रभावी हो सकता है। वहीं खाली पेट केला खाने से शरीर में ऊर्जा बढ़ने के बजाय सुस्ती आ जाती है। इसके अलावा खाली पेट केला आपके दिल के लिए भी हानिकारक हो सकता है। केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो खून में इन दोनों पोषक तत्वों की अधिकता हो सकती है, जिससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक केले का सेवन कब्ज को भी बढ़ा देता है।

केले के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब – FAQ’s

रोज कितने केले खाने चाहिए?

रोज ज्यादा से ज्यादा 10 केले खाने चाहिए। इससे अधिक शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

केला कब नहीं खाना चाहिए?

केला रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो भी केला खाने से बचना चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए दूध और केला कैसे खाएं?

एक मिक्सर ग्राइंडर में 1 गिलास दूध और 1 केला डाल कर शेक बना लें। उसके बाद इसका सेवन करें।

केला और शहद खाने से क्या फायदा?

केला और शहद खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

केला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

आपको केला खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

केले में कितना कैल्शियम पाया जाता है?

1 केले में करीब 6 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है।

केला खाने का सही समय क्या है?

केला खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। इसके अलावा आप दोपहर में भी केला खा सकते हैं।

क्या रात को केला खाना चाहिए?

रात के समय केला न खाने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो रात में सोने से पहले 1 केला खा सकते हैं।

क्या सुबह खाली पेट केला खाना चाहिए?

हां, सुबह खाली पेट केला खाना चाहिए

खाना खाने के बाद केला खाने से क्या फायदा होता है?

खाना खाने के बाद केला खाने से पाचन में सुधार होता है।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

15 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT