ADVERTISEMENT
home / Festival
होली के नाम पर कभी ना करें ये 8 काम

होली के नाम पर कभी ना करें ये 8 काम

 

 

होली (Holi) का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल, रंगों का ये त्योहार लोगों को इसलिए पसंद है क्योंकि इस पर लोग एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए रंग लगाते हैं। यही कारण है कि होली (होली क्यों मनाई जाती है) का त्योहार लोगों को इतना पसंद आता है। हालांकि, कई बार होली पर लोग रंग लगाने के बहाने कुछ गलत चीजें भी कर देते हैं। इसके अलावा भी होली पर लोग कई तरह की गलत चीजें कर देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि होली (होली की हार्दिक शुभकामनाएं) पर आपको कौन सी 8 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

होली पर ना करें ये 8 काम – Don’t Do These 8 Things on Holi in Hindi

Holi Status in Hindi

जबरन रंग लगाना है गलत

 

भले ही होली (होली की शुभकामनाएं संदेश) रंगों का त्योहार है लेकिन फिर भी ये आपको ऐसा कोई अधिकार नहीं देता है कि आप किसी को भी जबरन रंग लगाएं। इस वजह से याद रखें कि आप किसी को जबरदस्ती या फिर गलत तरीके से कभी रंग ना लगाएं।

ADVERTISEMENT

पानी ना करें बर्बाद

यदि एक रिपोर्ट की माने तो हर साल होली (Holi Quotes in Hindi) पर हर इंसान लगभग 30 लीटर पानी बर्बाद करता है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि होली पर कितना पानी बर्बाद होता है। पहले आप रंग खेलने के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं और फिर रंग हटाने के लिए। इस वजह से ध्यान रखें कि अब से होली पर पानी ज्यादा बर्बाद ना करें।

कांचवाले रंगों का ना करें इस्तेमाल

कई बार लोग रंगों की पहचान नहीं कर पाते हैं और इस वजह से ग्रीस, फेविकोल या फिर कांच वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानबूझकर ऐसा करते हैं लेकिन इससे दूसरे लोगों के चेहरे कट जाते हैं। कई बार रंग भी नहीं छूटता है या फिर इंफेक्शन हो जाता है।

होलिका दहन पर कुछ भी ना जलाएं

रंग वाली होली (Holi Wishes in Hindi) से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। यह एक परंपरा है लेकिन इसके नाम पर ऐसे ही कुछ भी ना जलाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे प्रदूषण होता है। इस वजह से होलिका दहन के नाम पर प्लास्टिक, सोफा, गद्दे आदि चीजों को कभी ना जलाएं।

नशा भी है हानिकारक

कुछ लोगों के लिए त्योहारों का मतलब पीना होता है। हालांकि, सबको पता है कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन उससे भी खतरनाक है, नशे की हालत में गाड़ी चलाना। इस वजह से यदि आप पीते हैं तो रैश ड्राइविंग ना करें।

ADVERTISEMENT

अंडे खाएं, लेकिन दूसरों पर फेंके नहीं

होली के मौके पर लोग बहुत ही अलग-अलग चीजें करते हैं। यहां तक कि अब लोग एक दूसरे पर अंडे फेंक कर मारते हैं लेकिन फिर भी रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को अंडों से नहीं मारना चाहिए।

किसी को गुब्बारे ना मारें

होली पर बहुत लोग एक दूसरे को गुब्बारे मारते हैं या फिर गुब्बारे फेंकते हैं लेकिन ये बिल्कुल सही नहीं है। दरअसल, ये आपके लिए मजेदार हो सकता है लेकिन जरूरी नहीं है कि सामने वाले को भी ये अच्छा लगता हो। साथ ही अनजान लोगों पर पानी की बाल्टी उड़ेलना या फिर उन्हें होली के नाम पर गुब्बारे मारना बिल्कुल सही नहीं है।

जानवरों पर रंग फेंकना

होली या दीवाली कोई भी त्यौहार हो लेकिन जानवरों पर रंग डालना बिल्कुल सही नहीं है। होली पर लोग अपना मजा तो देखते हैं लेकिन सामने वाले की परेशानी नहीं देखते हैं। यहां तक कि जानवरों पर भी रंग डाल देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके ऊपर से रंग नहीं उतरता है और ये रंग उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
19 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT