ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
खूबसूरत रेडिएंट त्वचा चाहिए तो घर पर बनाएं बटर फेस मास्क, फॉलो करें ये टिप्स

खूबसूरत रेडिएंट त्वचा चाहिए तो घर पर बनाएं बटर फेस मास्क, फॉलो करें ये टिप्स

बटर फेस मास्क आपकी त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। इसमें काफी अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है और कुछ ऐसे मिनरल्स होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। यदि आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर बटर फेस मास्क लगाती हैं तो इससे आपकी त्वचा फ्लॉलेस और ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा जिन लोगों को क्रोनिक स्किन ड्राइनेस की समस्या हैं, उन्हें भी गुलाब जल और बटर फेस मास्क (Butter Face Mask) लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है। ये आपकी त्वचा पर एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर (Moisturizer) का काम करता है। 
इसमें फैटी एसिड्स और विटामिन ए भी होता है, जो आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है। इसके अलावा ये ऑयली स्किन (Oily Skin) की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप घर पर बटर फेस मास्क रेसिपी बना सकते हैं।

घर पर इन तरीकों से बनाएं बटर फेस मास्क – DIY Butter Face Mask Recipes And How to Use in Hindi

Butter Face Mask in Hindi

बटर फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए

घर पर बटर फेस मास्क बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको थोड़ा सा बिना नमक वाला मक्खन, केला, गुलाब जल और खीरा चाहिए। इस लेख में हम आपको अलग-अलग विविधताओं के साथ बटर फेस मास्क बनाने के तरीके बताएंगे। वहीं ऊपर बताई गई चीजें ऐसी हैं, जो आसानी से किसी भी घर में मिल सकती हैं।
बटर फेस मास्क एक ऐसा ब्यूटी केयर प्रोडक्ट है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जिसके लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी है। साथ ही ये त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। तो चलिए इन चीजों को एकत्रित कर लें और आगे बताए गए टिप्स देखें।
https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-white-tea-for-skin-in-hindi

पहली विविधता

इस मास्क को बनाने के लिए आपको बिना नमक वाला मक्खन और केला चाहिए। केले को छील लें और उसे एक कटोरी में डाल लें, अब केले को तब तक मैश करें, जब तक वो सेमी-लिक्विड ना हो जाए। एक बार ये सेमी लिक्विड हो जाए तो थोड़ा सा बिना नमक वाला मक्खन एक पैन में डालें और उसे पिघला कर कटोरी में डाल लें। 
दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बस आपका बटर फेस मास्क तैयार है। 
https://hindi.popxo.com/article/homemade-facial-for-skin-tightening-by-tv-actress-dipika-kakkar-in-hindi

दूसरी विविधता

इस विविधता के साथ मास्क बनाने के लिए आपको गुलाब जल और बिना नमक वाले बटर की आवश्यकता है। मक्खन और गुलाब जल को एक कटोरी में डालें। दोनों को अच्छे से मिला कर एक मोटी पेस्ट बना लें। एक बार आपको मोटी पेस्ट मिल जाए तो बस आपका मास्क तैयार है।

https://hindi.popxo.com/article/sour-milk-water-face-serum-recipe-in-hindi

तीसरी विविधता

अब तीसरी विविधता के लिए आपको खीरा और बिना नमक वाले मक्खन की जरूरत है। इन दोनों को कटोरी में मिलाने से पहले हमें दोनों ही चीजें लिक्विड फॉर्म में चाहिए। इसके लिए खीरे के 12-13 छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसे जूसर में डाल कर क्रश कर लें। वहीं मक्खन को धीमी आंच पर मेल्ट कर लें और दोनों को कटोरी में मिला लें। बस आपका बटर फेस मास्क तैयार है। 

https://hindi.popxo.com/article/things-woman-should-do-in-her-30s-for-being-happy-in-hindi

ऐसे लगाएं फेस मास्क

बटर फेस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। अब तौलिए से चेहरे को पोंछ लें और सुखा लें। अब कॉस्मेटिक ब्रश की मदद से मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। कम से कम 15-20 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें। एक बार ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें और थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं।
POPxo  की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ अपनी त्वचा का रखें ध्यान। 
14 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT