Products Mentioned

MyGlamm

MyGlamm

MyGlamm

MyGlamm

MyGlamm

MyGlamm
कहते हैं मेकअप (Makeup) एक आर्ट है और इसे करने वाला आर्टिस्ट। जिस तरह एक आर्टिस्ट को खूबसूरत पेंटिंग करने के लिए पेंट ब्रश की जरूरत होती है उसी तरह मेकअप आर्टिस्ट का काम भी मेकअप ब्रश के बिना अधूरा होता है। सही मेकअप (Makeup) की जानकारी रखने वाले मेकअप ब्रश (Makeup Brush) की कीमत अच्छे से पहचानते हैं। आंखों का मेकअप हो या होंठों का ,फेस पर कंटूरिंग करनी हो या फिर फाउंडेशन लगाना हो, मेकअप ब्रश (Makeup Brush) के बिना कुछ भी संभव नहीं है। कुछ लोग एक ही तरह के मेकअप ब्रश (Makeup Brush) से अपना सारा मेकअप कर लेते हैं। मगर मेकअप (Makeup) करने का यह तरीका सही नहीं है।
हर तरह के मेकअप के लिए मेकअप ब्रश (Makeup Brush) भी अलग होते हैं। जैसे- कंटूरिंग ब्रश, कंसीलर ब्रश, फाउंडेशन ब्रश, आई लाइनर ब्रश, आई शैडो ब्रश, ब्लशर ब्रश, लिप ब्रश, फेस पाउडर ब्रश इत्यादि। जरूरत है तो बस इन्हें पहचानने की और इनका सही इस्तेमाल करने की। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन सा मेकअप ब्रश (Makeup Brush) किस काम आता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
कंसीलर ब्रश - Concealer Brush
POPxo Exclusive
MyGlamm: Concealer Makeup Brush - Total Makeover Concealer Brush
INR 850
Buyजैसा की नाम से जाहिर है कंसीलर ब्रश (Concealer Brush) चेहरे पर कंसीलर लगाने के काम आता है। यह आकार में कम चौड़ा और आगे से थोड़ा नुकीला होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने के लिए किया जाता है। My Glamm का CONCEALER BRUSH FOR TOTAL MAKEOVER FF CREAM एक बेहतरीन कंसीलर ब्रश है। यह क्रीम या फिर लिक्विड बेस प्रोडक्ट्स के लिए बेस्ट है।
फाउंडेशन ब्रश - Foundation Brush
POPxo Exclusive
BeautyFlat Foundation Brush
INR 1,150 AT MyGlamm
Buyफाउंडेशन मेकअप का बेस होता है। कुछ लोग इसे उंगलियों की मदद से भी चेहरे पर लगा लेते हैं लेकिन यह तरीका सही नहीं होता। चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के लिए फाउंडेशन ब्रश (Foundation Brush) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। My Glamm का FLAT FOUNDATION BRUSH इसके लिए बेस्ट है। यह सॉफ्ट ब्रिसल्स के साथ चौकोर आकार वाला फाउंडेशन ब्रश है, जो चेहरे पर फाउंडेशन को समान रूप से फैलाने में मदद करता है।
पाउडर ब्रश - Powder Brush
पाउडर ब्रश (Powder Brush) राउंड शेप का होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर मेकअप को सेट करने के लिए किया जाता है। आप इसे ब्लशर ब्रश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। My Glamm का POWDER BRUSH इसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करने के लिए ब्रश में थोड़ा पाउडर की महीन लेयर लें और इसे आंखों के नीचे व टी जोन पर धीरे-धीरे लगाएं।
फैन ब्रश - Fan Brush
चेहरे से एक्स्ट्रा पाउडर या मेकअप हटाने के लिए फैन ब्रश (Fan Brush) का इस्तेमाल किया जाता है। यह आकार में फैन की तरह चपटा होता है। समय के साथ इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी बदल गए हैं। जैसे पूरा मेकअप करने के बाद भी अगर आपको मेकअप कुछ अधूरा सा लगता है तो चेहरे पर शाइन लाने के लिए फैन ब्रश पर थोड़ा सा हाइलाइटर लें और चीक बोंस के बीच पर इसे लगाएं।
लिप ब्रश - Lip Brush
लिप ब्रश (Lip Brush) होंठों पर लिपस्टिक लगाने के काम आता है। मगर कई लोगों को लगता है कि इसका कोई काम नहीं है क्योंकि अक्सर हम लिपस्टिक को सीधा अपने होंठों पर एप्लाई कर लेते हैं। ऐसा नहीं है, जब भी हाई क्लास मेकअप या फिर प्रोफेशनल मेकअप की बात आती है तो होंठों पर लिप ब्रश का ही इस्तेमाल किया जाता है ताकि लिपस्टिक होंठों के आस-पास न फैले। इसके लिए My Glamm का LIP BRUSH एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
आई शेडर ब्रश - Eye Shader Brush
अगर आपको एक परफेक्ट आई शैडो बेस चाहिए तो उसके लिए आई शेडर ब्रश (Eye Shader Brush) की जरूरत पड़ती है। यह ब्रश आगे से फ्लैट होता है। अपने आई शैडो पैलेट से आई शैडो लेकर आई शेडर ब्रश की मदद से आईलिड्स पर एप्लाई करें। इसके लिए My Glamm का EYE SHADER BRUSH परफेक्ट है। इसके सॉफ्ट ब्रिसेल्स आईलिड्स पर कठोर भी नहीं होते हैं।
आई ब्लेंडर ब्रश - Eye Blender Brush
POPxo Exclusive
BeautyEye Blender Brush
INR 850 AT MyGlamm
Buyआई शेडर ब्रश के बाद बारी आती है आई ब्लेंडर ब्रश (Eye Blender Brush) की। यह मेकअप को आंखों पर अच्छे से ब्लेंड करने के काम आता है। इसका इस्तेमाल आंखों पर स्मोकी आई मेकअप के लिए भी किया जाता है। My Glamm का EYE BLENDER BRUSH क्रीम और पाउडर बेस्ड आई शैडो के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
ब्रो कोंब ब्रश - Brow Comb Brush
हमारे बालों की तरह आईब्रोज़ को भी कोंब की जरूरत होती है। इसके लिए बाजार में ब्रो कोंब ब्रश आता है। यह ब्रश दो मुंह वाला होता है। इसके एक तरफ ब्रश होता है तो दूसरी तरफ छोटी सी कंघी लगी होती है। आइब्रो पेंसिल लगाने के बाद ब्रश वाले हिस्से से उसे सेट कर लें और कंघी की तरफ से आईब्रोज़ को शेप दें।
Beauty
Ultimate Germ Defence 35 Sanitizing Wipes + 30 Sanitizing Towels + 4 Moisturizing Hand Sanitizers
INR 999 AT MyGlamm