ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Celebs who will become parents this year

लीजा हेडन से अदिति मलिक तक, सेलेब्स जिनके घर जल्द गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी

साल 2021 बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया है। लगभग हर चौथे दिन कोई न कोई सेलेब अपने घर बच्चे के आने की खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रहा है। सबसे पहले अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया। उसके बाद कपिल शर्मा और अनीता हसनंदानी के घर भी बच्चों की किलकारियां गूंजी। मगर अभी भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अपने बच्चे के जन्म के लिए दिन गिन रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी जल्द दोबारा माता-पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। हम यहां आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जो अभी प्रेगनेंट हैं और जिनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/celebs-who-have-not-gained-weight-post-pregnancy-in-hindi

लीजा हेडन

फिल्म ‘क्वीन’ फेम एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही मां बनने वाली हैं। वे इस साल जून में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। लीजा हेडन ने एक वीडियो शेयर कर अपने तीसरी बार मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। वीडियो के कैप्शन में लीजा ने ड्यू डेट भी बताई थी। साथ ही लीजा ने यह भी बताया कि इस बार वो एक बेटी को जन्म देने वाली हैं।

श्रेया घोषाल

सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। कुछ दिनों पहले अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर श्रेया घोषाल ने फैंस के साथ यह खुशी शेयर की थी। अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए श्रेया घोषाल ने लिखा था, “बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

किश्वर मर्चेंट

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट भी 40 की उम्र में मां बनने वाली हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ”अब तुम सब ये पूछना बंद कर सकते हो कि हम कब माता-पिता बनने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही आने वाला है।” इसी के साथ उन्होंने अपने बेबी के जन्म की ड्यू डेट भी बताई। आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट अगस्त महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

अदिति मलिक

ADVERTISEMENT
टीवी एक्टर मोहित मलिक और एक्ट्रेस अदिति मलिक के घर भी जल्द बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। शादी के 10 साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं जा रहे हैं। इसकी जानकारी मोहित मालिक ने पिछले साल दिसंबर महीने में दी थी। कुछ समय पहले अदिति मलिक की गोद भराई की रस्म भी हुई, जिसमें दोनों के बीच काफी प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली।

रणविजय सिंह

रोडीज़ फेम रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह भी जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले रणविजय सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणविजय सिंह ने लिखा था, “तुम तीनों को काफी मिस कर रहा हूं।”

नीति मोहन

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन भी इस साल मां बनने वाली हैं। नीति मोहन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “बता नहीं सकती प्रेगनेंसी कितनी खूबसूरत जर्नी होती है।” 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

16 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT