महाशिवरात्रि एक ऐसा त्योहार है, जिसे बच्चें बड़े और बूढ़ें मिलजुल कर एकसाथ मनाते है। महाशिवरात्रि के दिन सृष्टि के रचियता भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था। इस दिन तरह तरह के कार्यक्रम के आयोजन किये जाते हैं। कई जगह भगवान शिव की झांकी निकाली जाती है और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भारत के युवाओं के बीच भी बहुत प्रचलित है, इसलिए कोई भी त्योहार बिना भजन कीर्तन और बॉलीवुड सांग्स के अधूरा माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको शिव पर आधारित बॉलीवुड सांग्स और भजन के बारे में बताते हैं।
इस महाशिवरात्रि के त्योहार को और खास बनाने के लिए बॉलीवुड सॉन्ग पर झूमते हुए अपने दोस्तों परिजनों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें महाशिवरात्रि कोट्स इन हिंदी। इस शिवरात्रि जम कर लगाएं हर हर महादेव का नारा और एन्जॉय करों शिव के सबसे बड़े फेस्टिवल को।
बॉलीवुड में भी शिवभक्तों की कमी नहीं है। अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक कई बड़े स्टार्स ने भगवान शिव पर गाने बनाये हुए है। अब वह चाहें राजेश खन्ना का सांग जय जय शिव शंकर हो या अजय देवन का शिवाय। भले ही फिल्मों में ज्यादातर एक्शन और कॉमेडी प्लाट ज्यादा दिखाए जाते हो मगर रिलीजियस, और आध्यत्म की अपनी एक अलग जगह है। ऑडियंस की इसी फरमाइश को समझते हुए बॉलीवुड में भी महादेव के गानों की कमी नहीं है। तो चलिए आपको शिव पर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन बेस्ट सांग्स के बारे में बताते हैं।
साल 1978 में आया शशि कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम का टाइटल ट्रैक भोलेनाथ पर आधारित है। यह एक ऐसा एवरग्रीन सांग है जिसे आज तक बड़े जोश के साथ सुना जाता है। इस सांग में लीड एक्ट्रेस जीनत अमान है। शिव की शक्ति से सराबोर यह गाना आपको हर जगह सुनने को मिलेगा।
बिग बजट फिल्म बाहुबली को लगभग सबने देखा है। कैसे साउथ के सुपरस्टार स्टार प्रभास स्टारर एक सीन में अपनी मां की परेशानी को कम करने के लिए पूरा शिवलिंग ही उठाकर झरने के नीचे रख देते है। इस सीन के बैकग्राउंड में कैलाश खेर की आवाज में शिव तांडव चलता है। यह शिव तांडव आपके रोंगटे खड़े कर देगा। पावर से भरपूर बाहुबली का यह बैकग्राउंड सांग काफी मज़ेदार है।
अजय देवगन स्टारर शिवाय में भगवान शिव पर टाइटल ट्रैक दर्शाया गया है। जिसमें मशहूर रैप आर्टिस्ट बादशाह ने अपनी आवाज़ दी है। गाने में शिवजी के सारे गुणों पर शब्द माला पिरोया गया है। इस सांग को आप लूप पर सुन सकते है। फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर मिथुन ने काम किया है।
महाशिवरात्रि का जश्न हो और भोले के फेमस भजन न बजे ऐसा नहीं हो सकता। शिवभक्त इस दिन भोले की मस्ती में चूर रहते हैं और तरह-तरह के भजनों का आनंद लेते है। तो चलिए आपको शिव के फेमस भजनों के बारे में बताते है।
हंसराज रघुवंशी के द्वारा गाया हुआ भजन मेरा भोला है भंडारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाबा के नाम से मशहूर जटाओं वाले लोक गायक हंसराज रघुवंशी के साथ मशहूर लोकगायक सुरेश वर्मा ने इस सांग में जुगलबंदी की है। देखते ही देखते इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यू-ट्यूब पर इसे 7.6 करोड़ से ज्यादा लोगो ने देखा। शिव की भक्ति में लीन होने के लिए इससे सुन्दर कोई और गाना नहीं होगा।
Also Read -
Mahashivratri Quotes in Hindi