ADVERTISEMENT
home / Festive
होली पार्टी के लिए ड्रेस आइडिया, होलीके लिए सेलेब्स आउटफिट आइडियाज,  Bollywood Inspired Dresses for Holi Party, Dresses for Holi Party

इस होली पार्टी पर ट्राई करें ये 5 फेमस बॉलीवुड इंस्पायर्ड आउटफिट Looks

 

 

त्योहार के दिन तो हर कोई डिफरेंट और खास दिखना चाहता है। लेकिन जब बात होली की आती है तो हम अपने लुक को लेकर कोई तैयारी नहीं करते हैं और कोई भी पुराने कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया का जमाना है और अच्छी फोटो के लिए आपको अपने लुक पर भी सोचना चाहिए। होली पार्टी के लिए अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस होली (Holi Wishes in Hindi) पर क्या पहनना है तो आप  बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज के आउटफिट लुक से आइडिया ले सकते हैं।

होली पार्टी के लिए बेस्ट सेलेब्स आउटफिट आइडियाज Bollywood Inspired Dresses for Holi Party in Hindi

 

बदलते लाइफस्टाइल में लोगों ने होली के त्योहार को पार्टी में बदल दिया हैं। होली के दिन लोग पार्टी रखते हैं। हर कोई स्टाइलिश दिखने के लिए अलग-अलग तरह के लुक ट्राई करता है। अगर आप भी होली पार्टी में अपनी ड्रेस को लेकर परेशान है तो बॉलीवुड की मदद ले सकती है। जी हां, क्योंकि होली के त्योहार को बॉलीवुड में खूब धूम-धाम से दर्शाया जाता है। इस दौरान आप सेलेब्स के होली आउटफिट लुक (Dresses for Holi Party) से आइडिया ले सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फेमस बॉलीवुड सेलेब्स के होली इंस्पायर्ड लुक के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप इस होली पार्टी के लिए ट्राई कर सकते हैं और खुद को आकर्षक दिखा सकती हैं –

आलिया भट्ट का 2 स्टेट्स वाला लुक

ADVERTISEMENT

 

अगर आपने 2 स्टेट्स फिल्म देखी होगी तब तो आपको भी आलिया भट्ट के क्यूट लॉन्ग स्कर्ट और टॉप वाले लुक जरूर याद होंगे। होली पार्टी  के लिए आप आलिया की तरह की लॉन्ग स्कर्ट-टॉप लुक कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप हैवी ईयरिंग्स का कॉम्बिनेशन करना बिल्कुल भी न भूलिएगा।

होली क्यों मनाई जाती है

सोनम कपूर का रांझणा वाला लुक

 

रांझणा फिल्म में सोनम कपूर बिल्कुल ट्रडीशनल इंडियन गर्ल की तरह नजर आती हैं। इस फिल्म में होली सॉन्ग पर उन्होंने जो लुक कैरी किया है वो बहुत सिंपल और एट्रेक्टिव लुक है। अगर आपके पास सेम कलर का मैचिंग दुपट्टा और सलवार कुर्ता है तो आप इस लुक को कैरी कर सकते हैं। अगर प्लने वाइट कलर का सूट हो तो फिर सोने पर सुहागा ही समझे।

ADVERTISEMENT

दीपिका पादुकोण का बलम-पिचकारी लुक

अगर आप होली में ट्रडीशनल से हटकर मॉर्डन आउटफिट पहने की सोच रही हैं तो आप दीपिका पादुकोण का बलम-पिचकारी सॉन्ग वाले लुक को फॉलो कर सकती हैं। हॉट पेंट और लॉन्ग शर्ट के साथ आप इस लुक को कैरी करें। अगर आप डेस्टिनेशन होली पार्टी मना रही है तब तो ये लुक आपके लिए एकदम बेस्ट है।

करीना कपूर का जब-वी-मेट वाला लुक

अगर आप होली पार्टी के लिए बिल्कुल कंर्फ्टेबल आउटफिट ढूंढ रही हैं तो फिल्म जब-वी-मेट वाला करीना कपूर का लुक कॉपी कर सकती हैं। इसमें उन्होंने लॉन्ग स्पैगिटी टॉप के साथ वाइट हैरम पैंट पहना हुआ है। होली पार्टी के दौरान आप इस आउटफिट में जमकर मस्ती,डांस कर सकते हैं। ये काफी आरामदायक भी है और आपके लुक भी इंहेंस करती है।

ADVERTISEMENT

हुमा कुरैशी का जॉली LLB 2 वाला लुक

होली के लिए आप जॉली LLB 2 में होली सॉन्ग वाले हुमा कुरैशी के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। हुमा की तरह लॉग स्कर्ट के साथ शॉर्ट वाइट कुर्ता कैरी कर स्लटाइलिश लग सकती है। एक लुक पूरी तरह से ट्रडिशनल और फैशनेबल दोनों ही है।

POPxo की सलाह : सेलेब्स जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

22 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT