ADVERTISEMENT
home / Care
Coconut Oil for Hair, Coconut Oil Benefits for Hair

नारियल तेल के फायदे बालों के लिए – Coconut Oil for Hair

 

खूबसूरत बाल हर किसी के लुक में चार-चांद लगा देते हैं। बाल काले, घने, मुलायम व रेशमी हों तो देखने वालों का ध्यान और कहीं जाता ही नहीं। वैसे तो बाजार में बालों के लिए कई तरह के शैंपू, सीरम, मास्क और तेल मिल जाते हैं। मगर घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर इन सब से अलग बालों में नारियल तेल लगाने की सलाह देते रहे हैं। नारियल तेल बालों से जुड़ी हर समस्या से निजात पाने में मदद करता है। जैसे बाल झड़ना, स्कैल्प पर पपड़ी जमना, डैंड्रफ होना आदि। नारियल तेल इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सक्षम है। नारियल तेल बालों के लिए सबसे अच्छा तेल है। हम यहां आपको नारियल तेल के फायदे बालों के लिए (coconut oil benefits for hair) बता रहे हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं आखिर नारियल तेल में कौन-कौन से गुण विद्यमान होते हैं।                                                                बाल लंबे करने का शैम्पू

नारियल तेल के गुण

नारियल तेल के गुण

 

नारियल तेल के फायदे बालों के लिए अनेक हैं। इसमें कई गुण समाये होते हैं। दरअसल, नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को न सिर्फ प्रोटीन देता है बल्कि बालों की जड़ों से रक्षा करता है और उन्हें टूटने से बचाता है। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों को मजबूत बनाते हैं और उनके विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। नारियल के तेल से सिर की मालिश करने पर ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और बालों को पोषण मिलता है। बेहतर परिणामों के लिए नारियल तेल को थोड़ा गुनगुना करके बालों पर लगाएं। घर पर बालों को स्ट्रेट करने का तरीका

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे – Coconut Oil Benefits for Hair

Coconut Oil Benefits for Hair

 

घर में दादी अक्सर अपने बालों पर नारियल का तेल लगाती दिखतीं। कितने ब्रांड और प्रोडक्ट आये-गए दादी ने अपने बालों पर हमेशा नारियल तेल ही लगाया। साथ ही वो हमें भी सिर पर नारियल तेल की मालिश करने को कहतीं। दरअसल, नारियल तेल बालों की खूबसूरती चार-गुना बढ़ा देता है। अगर आप बाल लंबे करने की सोच रही हैं नारियल तेल ही आपके काम आएगा। नारियल तेल पूरे साल बालों पर लगाया जा सकता है। बदलते मौसम से भी इसका कोई लेना-देना नहीं होता। हां सर्दियों में ये सख्त जरूर हो जाता है मगर आप इसे गुनगुना करके बालों पर मालिश कर सकती हैं। हम यहां आपको बालों के लिए नारियल तेल के फायदे (coconut oil benefits for hair) बता रहे हैं। रोज़मेरी ऑयल के फायदे

बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल – Coconut oil for hair growth

 

लड़कियों को अक्सर इस बात की शिकायत होती है कि उनके बाल बढ़ नहीं रहे। इसके लिए वे बाजार में उपलब्ध कई महंगे प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटतीं। जबकि घर पर रखा नारियल तेल ही बाल बढ़ाने के लिए (coconut oil for hair growth) काफी है। जी हां! नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए इसका जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं। नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल गुनगुना कर लें। अब बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर जड़ों पर नारियल तेल लगाएं। जड़ों से तेल लगाते हुए बालों की लंबाई पर आएं। इसके बाद गर्म पानी में भीगी हुई तौलिया को अच्छे से निचोड़ कर बालों में 20 मिनट के लिए लपेट लें। तौलिया हटाने के बाद बालों को रात भर ऐसा ही रहने दें व सुबह नहाते समय बालों पर शैंपू कर लें। बेहतर परिणामों के लिए हफ्ते में 2 बार ऐसा करें। 

बालों की रूसी के लिए नारियल तेल – Coconut oil for dandruff

 

रूसी यानी डैंड्रफ धीरे-धीरे कर कमजोर बना देती है। अधिक रूसी होने पर यह बाहर से दिखने लगने लगती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो यह बालों से कपड़ों पर भी गिरने लगती है। नारियल तेल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में नारियल तेल और ऐलोविरा जेल लें। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें और बालों पर लगा लें। लगभग 1  को शैंपू कर लें। यह पैक आपके हेयर स्‍कैल्‍प को मॉइश्चर देने के साथ-साथ रूसी से छुटकारा दिलाने में भी काफी मददगार है।

बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल – Virgin coconut oil for hair

 

बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल के फायदे जानने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आखिर वर्जिन नारियल तेल होता क्या है। तो हम आपको बता दें कि वो नारियल तेल जो खाना पकाने से लेकर खूबसूरती बढ़ाने तक में मदद करता है उसे वर्जिन नारियल तेल कहते हैं। अब आते हैं बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल के फायदों पर। बालों के लिए वर्जिन नारियल तेल बहुत ही फायदमंद होता है। यह न सिर्फ डैंड्रफ दूर भगाता है बल्कि बालों की लंबाई में भी विकास करता है। साथ ही यह बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें हाइड्रेट भी बनाय रखता है। 

बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल तेल – Organic coconut oil for hair

 

जैसा कि नाम से ही वाकिफ हैं कि ऑर्गेनिक नारियल तेल के प्रोडक्शन में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तेल का निर्माण सीधा पेड़ से तोड़े गए नारियल से किया जाता है। इसमें रासायनिक की जगह प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। यह नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऑर्गेनिक होने की वजह से यह बालों को हर प्रकार की समस्या से निजात दिलाता है।  

 

बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें – How to Use Coconut Oil for Hair in Hindi

How to Use Coconut Oil for Hair in Hindi

ADVERTISEMENT
नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है यह तो हमने आपको बता दिया मगर इससे ज्यादा जरूरी यह जानना है कि आखिर बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें। अगर नारियल तेल लगाने के बाद भी आपके बालों पर कोई सुधार नहीं आया है और वो पहले की तरह रूखे व बेजान हैं तो हम आपको बता दें कि आप बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं कर रही हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है कि बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें तो इसका जवाब हम आपको यहां देंगे। 

नारियल का तेल और कपूर

घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों  करते थे। अब आप सोचेंगे भला इनका क्या मेल। तो हम आपको बता दें कि नारियल तेल और कपूर एक साथ बालों पर काफी फायदा करता है। इसके लिए नारियल तेल और पिघले हुए कपूर की एक समान मात्रा मिलाएं और शीशी में स्टोर कर लें। अब जब भी आपको तेल लगाना हो इसे निकालें और बालों पर अच्छे से मालिश कर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।  बालों पर शैंपू कर लें। अच्छे परिणामों के लिए आप हफ्ते में दो बार ऐसा कर सकती हैं।   

नींबू और नारियल का तेल

नींबू में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालों को हर तरह के नुकसान से बचाता है। वहीं नारियल तेल बालों को जड़ों से पोषित करता है। जब यह दोनों मिलते हैं तो बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और दोनों को हल्की आंच पर गर्म कर लें। अब इसे सिर पर लगाएं और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करते हुए नीचे तक लें जाएं। इसे 30-40 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। बाद में बालों को किसी अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें।

नारियल तेल और कैस्टर तेल बालों के लिए – Castor Oil and Coconut Oil for Hair

बालों की लंबाई तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो नारियल तेल और कैस्टर तेल से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। इन दोनों को मिलकर सिर पर नियमित मालिश करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और मजबूत भी होते हैं। इसके लिए बालों की लंबाई के अनुसार नारियल तेल लें।अब उसमें कैस्टर तेलकी कुछ बूंदें मिलाकर स्कैल्प की मालिश करें। इस मालिश से स्कैल्प पर रक्त संचार तेजी से बढ़ता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

असली नारियल तेल की पहचान

असली नारियल तेल की पहचान

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि जिस चीज़ की डिमांड हाई होती है, बाजार में उसके नकली प्रोडक्ट भी तेजी से आने शुरू हो जाते हैं। अब हमारे घर में नारियल का पेड़ तो नहीं कि नारियल क्रश करके सुखाया और बाद में इसमें से तेल निकाल लिया। इस प्रक्रिया के लिए भी काफी अनुभव होन जरूरी है। ऐसे में हमें न चाहते हुए भी बाजार में मिलने वाले नारियल तेल पर भी निर्भर रहना पड़ता है। अब सवाल यह उठता है कि इतने सारे नारियल तेल ब्रांड के बीच असली और नकली नारियल तेल की पहचान कैसे करें। तो हम आपको बता दें कि असली नारियल तेल की पहचान करना काफी आसान है। अगर आपको लगता है कि नारियल तेल नकली है तो इसे फ्रीज में रख दें। अगर यह नकली होगा तो नारियल तेल की परत अलग और मिलावटी चीज अलग जमी हुई दिखेगी। वहीं असली नारियल तेल में सिर्फ तेल जमा होगा। 

नारियल तेल से जुड़े सवाल-जवाब – FAQ’s

नारियल तेल को बालों में कैसे लगाएं?

आप नारियल तेल को गुनगुना करके बालों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा नारियल तेल में एलोवेरा जेल या कपूर मिलाकर बी बालों पर लगाया जा सकता है।

सबसे अच्छा नारियल तेल कौन सा है?

बाजार में नारियल तेल के कई ब्रांड उपलब्ध हैं। इनमें ऊपर बताए गए तरीके से असली-नकली की पहचान कर सबसे अच्छे नारियल तेल के बारे में पता किया जा सकता है।

नारियल के तेल में क्या मिलाकर लगाएं?

आप नारियल तेल में कपूर, एलोवेरा जेल या कैस्टर ऑयल मिलाकर बालों पर लगा सकती हैं।

नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए?

बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल गुनगुना कर लें। अब बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर जड़ों पर नारियल तेल लगाएं। इसके बाद गर्म पानी में भीगी हुई तौलिया को अच्छे से निचोड़ कर बालों में 20 मिनट के लिए लपेट लें। सुबह नहाते समय बालों पर शैंपू कर लें।

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है और बाल झड़ते भी नहीं हैं।

नारियल तेल कब लगाना चाहिए?

इसे नहाने से 1 घंटा पहले या फिर रात में लगाकर सुबह बालों में शैंपू कर लें।

नींबू और नारियल का तेल कैसे लगाएं?

2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और दोनों को हल्की आंच पर गर्म कर लें। अब इसे सिर पर लगाएं और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करते हुए नीचे तक लें जाएं। इसे 30-40 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। बाद में बालों को किसी अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

11 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT