ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
B Town Celebs Tested Positive For COVID-19 In 2021, Bollywood celebrities COVID-19 Positive

Covid-19 की दूसरी लहर में जानिए अबतक किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स को हुआ कोरोना

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संकट बढ़ गया है। एक तरफ वैक्सीनेशन अभिनयान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां नए मामलों की रफ्तार बढ़ी है। इनमें से महाराष्ट्र की हालात और भी ज्यादा खराब है। इस बीमारी ने आम से लेकर खास सबको परेशान किया है। बीते कुछ द‍िनों में बॉलीवुड के कई स‍ितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। दिन पर दिन इनकी संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।
साल 2020 में, अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, और मलाइका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों का COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। दिसंबर तक आते-आते मामलों में गिरावट आई लेकिन साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर एक बार फिर याद दिलाया है कि हम अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही के कुछ दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है और बी टाउन के सेलेब्स की भी। आइए जानते हैं कि साल 2021 में किन-किन सितारों को हुआ कोरोना –

आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) भी कोविड-19 (COVID-19) के शिकार हो गए थे। आमिर खान के स्पोकपर्सन ने कहा, ”आमिर खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन किया है और वह सभी जरूरी सावधानियों का ध्यान रख रहे हैं। पिछले कुछ समय में उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, उन्हें भी टेस्ट कराने और जरूरी सावधानियों को बरतने की सलाह दी है।”

आर. माधवन

आमिर खान के बाद एक्टर आर. माधवन (R. Madhavan) भी कोरोना पॉजिटिव आये। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। लेकिन ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।’

मिलिंद सोमन

ADVERTISEMENT

कोरोना की चपेट में आने से खुद को फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमने भी नहीं रोक पाये। मिलिंद सोमन ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मिलिंद सोमन ने ट्वीट किया-मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है।

सिद्धार्थ चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को लिया और लिखा, “आप सभी को आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।। मैं इस समय ठीक महसूस कर रहा हूं और घर पर खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। मैंने सभी सावधानियां बरती हैं। डॉक्टरों द्वारा सलाह के अनुसार सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।”

रणबीर कपूर 

एक हफ्ते पहले ही, नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया था कि उनके बेटे रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपकी चिंता और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह दवा पर है और जल्दी ठीक हो रहा है। उसने घर पर खुद को आइसोलेट कर रखा है और सभी सावधानियों का पालन कर रहा है।”

https://hindi.popxo.com/article/ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-wedding-ranthambore-latest-news-in-hindi-929775

संजय लीला भंसाली

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित हो गए। उन्होंने भी खु्द को अपने घर में ही क्वारंटीन कर लिया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रोक दी गई है। 

ADVERTISEMENT

मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए। मनोज बाजपेयी की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि एक्टर का कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

सतीश कौशिक

हाल ही में अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्टर ने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

गौहर खान

ADVERTISEMENT

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट गौहर खान को भी कोरोना हो गया था। कोरोना के नियम तोड़ने के मामले में गौहर खान के खिलाफ मुंबई के ओशीवारा थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। गौहर पर आरोप लगा है कि कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद नियमों की अनदेखी की। हालांकि अब ठीक है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

तारा सुतारिया

एक्ट्रेस तारा सुतारिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तारा ने हाल ही में फिल्म तड़प की शूटिंग खत्म की है। इसी फिल्म की शूटिंग के बाद तारा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।
बाते दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और रोहित सराफ के नाम शामिल हैं।
POpxo की टीम  आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। 
https://hindi.popxo.com/article/rubina-dilaik-talks-about-her-depression-in-hindi-946700

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

26 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT