ADVERTISEMENT
home / Make Up Trends and Ideas
जेली हाइलाइटर से पाएं एफर्टलेस ग्लो और परफेक्ट मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स

जेली हाइलाइटर से पाएं एफर्टलेस ग्लो और परफेक्ट मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स

जेली हाइलाइटर (Jelly Highlighter) इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है और लड़कियों को बहुत पसंद आ रहा है। ये ब्यूटी प्रोडक्ट नया है और बहुत ही अच्छा है और इसकी जेली जैसी कंसिस्टेंसी, आपको वापस आपके बचपन के दिनों की याद दिला देगा। साथ ही इस इल्यूमिनाइजर का इस्तेमाल कर पाना बहुत ही आसान है और ये आपका गो टू ब्यूटी प्रोडक्ट (Go to Beauty Product) हो सकता है। इसमें वाकई इरिडिसेंट शाइन है, जो आपको नेचुरल ग्लोइंग लुक (Natural Glowing Look) देगी और इसके लिए आपको फाउंडेशन बेस की भी जरूरत नहीं है। 
ये स्मूथ जेली टेक्सचर आपकी स्किन पर आसानी से लग जाएगा और आपको मैग्निफीशिएंट शाइन देगा। ये एक दम परफेक्ट फिंगर ब्लेंडिंग प्रोडक्ट है, और आपके हाथों की गर्माहट जेली को ब्लेंड होने में मदद करती है और हाथों से ही ये अधिक अच्छे तरीके से लगती है।
ये जेली हाइलाइटर केवल मजेदार ही नहीं हैं बल्कि बहुत ही सेटिस्फाइंग भी हैं। ये ब्यूटी ट्रेंड हर किसी द्वारा पसंद किया जा रहा है और इस वजह से अब अधिक से अधिक ब्रांड जेली हाइलाइटर्स लॉन्च कर रही हैं।

इन 3 तरीकों से करें जेली हाइलाइटर का इस्तेमाल – 3 Easy Ways to Use Jelly Highlighter in Hindi

– अपनी पसंदीदा जेली हाइलाइटर को आप अपनी त्वचा पर बिना फाउंडेशन लगाए लगा सकते हैं। ये आपको बहुत ही शानदार शाइनी लुक देता है और जब आपके पास समय कम हो, तब आपको ये परफेक्ट लुक देता है।
– ये लाइटफेट लेकिन पिगमेंटिड जेली हाइलाइटर फुल फेस ग्लैम के लिए एक दम परफेक्ट है। आप इसे अपने फाउंडेशन के नीचे लगा सकती हैं, ताकि आपको अधिक नैचुरल ग्लो मिले। या फिर आप इसे अपने पाउडर हाइलाइटर के साथ ब्लेंड करके भी लगा सकती हैं ताकि आपको नैचुरल शाइनी लुक मिले।
– आप इस जेली हाइलाइटर से अपनी आंखों पर भी थोड़ा स्पार्कल और शाइन एड कर सकती हैं। इसके लिए आपको शिमरी आईशैडो की जरूरत नहीं है और आप परफेक्ट ग्लिटर आई मिलेंगी। ग्लोसी आईलिड लुक पाने के लिए ये सबसे आसान तरीका है। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन प्रोडक्ट्स के साथ अपने मेकअप गेम को करें अप।
02 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT