ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
नारी सशक्तिकरण पर कविता - Women Empowerment in Hindi, Strong Confident Woman Quotes in Hindi, Women Empowerment Quotes  in Hindi

50+ Women Empowerment Quotes in Hindi 2022 | नारी सशक्तिकरण पर शायरी, कविता और स्टेटस

 

सरकार द्वारा और हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण (women empowerment in hindi) के अनेक प्रयास भी किये जा रहे है जो की महिलाओं की वर्तमान स्थिति को सुधारने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हर साल 8 मार्च को मानाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Antarrashtriya Mahila Diwas) उन संघर्षों का प्रतीक है जो दुनिया भर में महिलाओं को समानता और अधिकार हासिल करने के लिए किये गए हैं। इसके अलावा ये दिन यह भी दर्शता है कि अभी महिलाओं का और कितने आगे जाना है। दुनियाभर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं महिलाओं पर महापुरुषों के विचार, नारी शक्ति कविता के बेहतरीन कलेक्शन और इसके साथ वीमेन एम्पावरमेंट कोट्स, नारी शक्ति स्टेटस, नारी शक्ति पर शायरी (nari sashaktikaran slogan in hindi) भी, जिन्हें आप महिला दिवस व अन्य मौकों पर एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस कोट्स

Women Empowerment Quotes in Hindi | नारी शक्ति स्टेटस 

 

एक देश हमेशा ही अपने यहां की महिलाओं से सशक्त (women empowerment in hindi) बनता है। वह मां, बहन और पत्नी की भूमिकाओं में अपने नागरिकों का पालन पोषण करती है और तब जाकर यह सशक्त नागरिक, एक सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते है। हर नारी को खुद पर गर्व होना चाहिए कि उसे एक महिला के रूप में जन्म मिला। महिला दिवस के मौके पर अपनी इस खुशी को नीचे दिये गये इन वीमेन एम्पावरमेंट कोट्स और नारी शक्ति स्टेटस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। 

Nari Shakti Quotes in Hindi

Women Empowerment Quotes in Hindi | नारी शक्ति स्टेटस 

 

– किसी को भी मत कहने दो कि तुम कमजोर हो क्योंकि तुम एक औरत हो ….
– वो संस्कारी थी जब तक चुपचाप सब सहती रही, बदतमीज हो गई, जब से वो बोल पड़ी….
– अच्छी लड़की का मतलब ये नहीं कि वो शरारती नहीं हो सकती ….
– वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है, वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
– हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ होता है।
– किसी भी लड़की के लिए वो शब्द न कहें जो आप अपनी बहन या बेटी के लिए सुन नहीं सकते
– स्त्री कभी हारती नहीं है उसे हराया जाता है, समाज क्या कहेगा यह कहकर बचपन से डराया जाता है ….
– यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता…
– धन्य हो तुम मां सीता, तुमने नारी का मन जीता।
– औरत कोई खिलौना नहीं होती, घर वाले तो प्यार से ही गुड़ियां कहते हैं।
– विश्व में कोई वस्तु इतनी मनोहर नहीं, जितनी की सुशील और सुंदर नारी।
– नारी शारीरिक रूप से कमजोर नहीं होती है, इन्हें मानसिक रूप से कमजोर पुरूष समाज ने बनाया है।
– एक नारी किसी भी समय, कही भी, कोई भी स्थिति का सामना बहादुरी से कर सकती है।
– प्रत्येक देश के दो पंख होते हैं एक स्त्री और दूसरा पुरुष, देश की उन्नति एक पंख से उड़ान भरने पर नही हो सकती हैं। 
– जो महिलायें अपनी शक्ति को पहचान लेती हैं, सफलता उनके कदम चूमती है। 

Women Empowerment Shayari in Hindi | नारी सशक्तिकरण पर शायरी

 

हमारा देश तभी आगे बढ़ पायेगा जब यहां की महिलाएं पूरे तौर पर खुद पर आजाद महसूस करेगी और सशक्त बनेगी। महिलाओं की उन्नति, विकास और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (women empowerment in hindi) के बारे में हर बार नारे लगाये जाते हैं भाषण दिया जाता है। लेकिन जिस तरह से आए दिन महिलाओं पर दुराचार, शोषण, छेड़खानी और अन्य तरह के मामले जब सामने आते है तो वह एक बहुत बड़ा सवाल सरकार द्वारा चलाई जारी महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की मुहीम पर उठाते हैं। हर महिला को वो इज्जत और सम्मान देना चाहिए जो हम अपने से बड़े लोगों को देते है या दुसरों से खुद के लिए उम्मीद करते हैं। क्योंकि जहां नारी का सम्मान नहीं होगा वहां कभी विकास नहीं होगा। महिला दिवस की मौके के लिए हम लेकर आये आपके लिए महिला सशक्तिकरण पर शायरी के चुनिंदा कलेक्शन। इन नारी शक्ति पर शायरी (Nari Shakti Shayari) को आप दूसरों के साथ भी शेयर कर ये बता सकते हैं कि महिलाएं वास्तव में कितनी खास होती हैं और उनके बिना जीवन बेरंग ….

Women Quotes in Hindi

Women Empowerment Shayari in Hindi | नारी सशक्तिकरण पर शायरी

 

– रहमत खुद उतरती है आसमानों से, यकीं नहीं तो घर में बेटियों को ही देख लो।
– वो शाख है न फूल, गर तितलियां न हों,  वो घर भी कोई घर है, जहां बेटियां न हों ….
– दिलों में बस जाए वो मोहब्बत हूं, कभी बहन तो कभी ममता की मूरत हूं।
– एक औरत कभी उधार नहीं रखती, मोहब्बत, इज्जत, खुशी, नफरता और वफा सब दुगना करके लौटाती है।
– मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी।
– बेटी, बहू कभी मां बनकर ,सबके ही सुख-दुख को सहकर, अपने सब फर्ज निभाती है, तभी तो वो नारी कहलाती है।
– मुंह तोड़ दुश्मनों को ये देती है जवाब, ये जिन्दगी के जंग की हुंकार है औरत।
– अपना वजूद भुलाकर हर किरदार निभाती है, ये वो देवी है जो घर को स्वर्ग बनाती है।
– कम नहीं ये किसी से साबित कर दिखलाएंगी, खोल दो बन्धन ये लड़कियां हर मंजिल पा जाएंगी।
– अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता, वो देखो एक औरत आ रही है।
– औरत मोहताज नहीं किसी गुलाब की, वो खुद बाग़बान है इस कायनात की..
– जहां भी मिले दर झुकने को, बंदगी के फूल चढ़ा देती है, कभी गौर करके देखना दुनिया वालों, दस साल की बिटिया बाप का हौंसला बढ़ा देती है।
 

Women Empowerment Poems in Hindi | नारी सशक्तिकरण पर कविता

 

वो नारी ही है जिसकी वजह से सारा संसार गतिमान है। वो हैं तो मां का आंचल है, वो है तो भाई के कलाई पर राखी बंधती है। नारी वो रानी लक्ष्मी बाई है जो अपने हक के लिए लड़ना जानती है, नारी वो मदर टेरेसा है, जो सहायता करना जानती है। महिलाओं पर महापुरुषों के विचार (famous poems about women’s strength in hindi) व उनके द्वारा कई नारी शक्ति कविता लिखी हैं, जो ये दर्शाती हैं कि नारी वास्तव में ईश्वर की बनाई गई सबसे अद्भूत रचना है। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बेहतरीन महिला सशक्तिकरण पर कविता (nari shakti par kavita) लेकर आये हैं, जिसके जरिए आप महिला होने पर गर्व महसूस कर सकती हैं …

ADVERTISEMENT
Nari Shakti par Kavita

Women Empowerment Poems in Hindi | नारी सशक्तिकरण पर कविता

 

– नारी शक्ति तू क्यों घबराए
विजय पताका तू फहराए
गगन चूमे बादल छट जाए
कसकर कमर जो आगे आए
तूफां भी टकराकर झुक जाए
गूंज से तेरी वक्त भी रुक जाए
अब जहां में तू क्यों शरमाए
नारी शक्ति तू क्यों घबराए …
– नारी तुम आस्था हो तुम प्यार, विश्वास हो, 
टूटी हुयी उम्मीदों की एक मात्र आस हो, 
अपने परिवार के हर जीवन का तू आधार हो, 
इस बेमानी से भरी दुनिया में एक तुम ही एक मात्र प्यार हो, 
चलो उठों इस दुनिया में अपने अस्तित्व को संभालो, 
सिर्फ एक दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन नारी दिवस मना लो …
– नारी सरस्वती का रूप हो तुम 
नारी लक्ष्मी का स्वरुप हो तुम 
बढ़ जाये जब अत्याचारी 
नारी दुर्गा-काली का रूप हो तुम। 
नारी कभी कोमल फूल गुलाब हो तुम 
नारी कभी शक्ति के अवतार हो तुम 
तेरे रूप अनेक नारी ईश्वर का चमत्कार हो तुम।
– नारी नर से भारी हैं
फिर क्यों ये लाचारी है
नारी से ही जन्मा है
और नारी को ही रोंदा हैं
अबला सबला समझ के तूने
नारी को पल पल कुचला है
नारी नर से भारी हैं
फिर क्यों ये लाचारी है ….
– कोमल है कमजोर नहीं तू,
शक्ति का नाम ही नारी है !!
जग को जीवन देने वाली,
मौत भी तुझसे हारी है !!
सतियों के नाम पे तुझे जलाया ,
मीरा के नाम पे जहर पिलाया !!
सीता जैसी अग्नि परीक्षा,
आज भी जग में जारी है !!
कोमल है कमजोर नहीं तू, 
शक्ति का नाम ही नारी है !!

Slogan on Women Empowerment in Hindi | नारी शक्ति पर स्लोगन

 

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी महिलाएं एक-दूसरे को नारी दिवस की शुभकामानाएं देती हैं और गर्व महसूस करती हैं कि वो एक महिला हैं। वर्तमान में महिलाओं ने अपनी नई छवि का निर्माण किया है। वो समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज भी ये समाज उन्हें वो सम्मान नहीं दे पाया है जिसकी वो हकदार है। यहां हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे बेहतरीन महिला सशक्तिकरण स्लोगन (mahila sashaktikaran slogan in hindi) के कलेक्शन, जिन्हें आप फेसबुक, वाट्सऐप और मैसेज के जरिए एक-दूसरे को भेज कर नारी के प्रति जागरूकता का संदेश (nari sashaktikaran slogan in hindi) दे सकते हैं – 

Slogan on Women Empowerment in Hindi

Slogan on Women Empowerment in Hindi | नारी शक्ति पर स्लोगन

 

– नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है!
– जिस समाज में स्त्री का सम्मान नहीं होता, उस समाज का शीघ्र पतन निश्चित है !
– महिलाओं का करो मान, इससे बढ़ेगी देश का शान।
– नारी पुरुष की गुलाम नहीं, सहधर्मिणी, मित्र, अर्धांगिनी (पत्नी) है।
– स्त्री पुरुष से उतनी ही श्रेष्ठ है, जितना प्रकाश अंधेरे से।
– जो महिलाओं का करे अपमान, उस नर को समझना पशु समान।
– अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं, सुन ले दुनिया, हां मैं औरत हूं।
– कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।
– नारी के दम पर ही जग चलता हैं, इन्हीं के गोद में पुरूष पलता हैं।
– शिक्षित नारी, शिक्षित समाज, इसी से होगा देश का विकास।
– समाज की वास्तविक वास्तुकार महिलाएं हैं।
– महिलाओं की सशक्ति है, देश की उन्नति।
– एक स्त्री को शिक्षित करने का अर्थ हैं एक पीढ़ी को शिक्षित करना।
– वो शक्ति है, सम्मान है, वो भारत की नारी है।
– जिम्मेदारी संग नारी भर रही है उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान।
– जब है नारी में शक्ति सारी तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी।
– महिलाएं हैं देश की तरक्की का आधार, उनके प्रति बदलो अपने विचार।
– नारी का जो करे अपमान, जाने उसे पशु समान।
– पुरुष और महिला एक समान, जन जन का हो अब यही आह्वान
– महिला सशक्तिकरण की बात करो, महिलाओं को अब आगे करो।
– महिलाओ को आगे लाओ, देश को आगे बढ़ाओ।

 

 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

 

 
08 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT