ADVERTISEMENT
home / फैशन
Pics: इन आसान तरीकों से सेलेब की तरह ओवर साइज शर्ट को करें स्टाइल

Pics: इन आसान तरीकों से सेलेब की तरह ओवर साइज शर्ट को करें स्टाइल

कंफर्टेबल स्टाइलिंग (Comfortable Styling) हर किसी को पसंद होती है और इसके लिए सबसे बेस्ट होती है ओवर साइज शर्ट (Over Sized Shirt)। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लूस और आरामदायक होती है। साथ ही पिछले कुछ सालों से ये बॉलीवुड सेलेब्स की भी पसंदीदा बनी हुई है। इस तरह की शर्ट को आप कई तरह से पहन सकते हैं और यही ओवरसाइज शर्ट्स (Oversized Shirt Look) की खास बात होती है। दिन के लिए आप इन्हें सटल कलर में कैरी कर सकती हैं। वहीं रात में पार्टी के लिए आप इसे सीक्विंड ड्रेस के तौर पर भी पहन सकती हैं। 
लड़को की शर्ट को स्टाइल करना कई लड़कियों को काफी पसंद है। यहां तक कि आज के वक्त में ये एक ट्रेंड बन गया है। ओवरसाइज शर्ट को आप इस सीजन में आसानी से कैरी कर सकती हैं और इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स भी लेकर आए हैं। 
दीपिका पादुकोण और गीगी हदीद जैसे सितारों ने कई बार सिंपल ओवर साइज शर्ट को स्टाइल किया है। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको इस शर्ट को स्टाइल करने के तरीके बताते हैं।

इन तरीकों से करें ओवर साइज शर्ट को स्टाइल- Tips to Style Over Sized Shirt like Celebs in Hindi

दीपिका पादुकोण

Instagram

दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। यहां तक कि उनकी कई फैंस, उनसे स्टाइलिंग इंस्पीरेशन लेती हैं और उनकी तरह ड्रेस करने की कोशिश करती हैं। इस तस्वीर में दीपिका ओवरसाइज व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्नीकर और बेल्ट बैग के साथ कंप्लीट किया है।

https://hindi.popxo.com/article/tv-actress-nia-sharma-bold-photoshoot-lehenga-choli-outfit-pics-in-hindi-939774

अदिति राव हैदरी

ADVERTISEMENT

Instagram

आप चाहें तो अदिति राव हैदरी से भी ओवर साइज शर्ट स्टाइल करना सीख सकती हैं। वह अपने स्टाइलिंग गेम को हमेशा ही आरामदायक और बाकियों से अलग रखती हैं। इसमें उन्होंने डेनिम ऑन डेनिम लुक रखा है।

https://hindi.popxo.com/article/most-stylish-tv-actresses-in-hindi

आलिया भट्ट

Instagram

ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट अपने लुक को हमेशा सटल और चिक रखती हैं। अपने इस ओवर साइज टी-शर्ट लुक को आलिया ने बहुत ही खूबसूरती से लेयर किया है। दरअसल, आलिया ने नीचे व्हाइट ओवर साइज शर्ट पहनी है और उसके ऊपर पिंक कोरसेट टॉप पहना हुआ है। इसके साथ आलिया ने पिंक कलर की पैंट के साथ कंप्लीट किया है।

https://hindi.popxo.com/article/ladies-panty-design-in-hindi

करीना कपूर खान

Instagram

करीना कपूर का स्टाइल गेम वक्त के साथ चलता आ रहा है। वह हमेशा अपने स्टाइल गेम को कूल और क्लासी रखती हैं। इस लुक में करीना व्हाइट पैंट और ओवर साइज शर्ट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी शर्ट को जीन्स के अंदर टक किया हुआ है और हैट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/hina-khan-bold-and-party-perfect-pantsuit-look-in-hindi-938810

सोनाक्षी सिन्हा

instagram

हेड टू टो डेनिम लुक में सोनाक्षी काफी खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, सोनाक्षी ने लॉन्ग डेनिम शर्ट को ड्रेस की तरह कैरी किया है। उन्होंन शर्ट के ऊपर डार्क ब्लू कलर की बेल्ट पहनी हुई है और साथ ही डेनिम हील कैरी की है। अपने लुक को सोनाक्षी ने पोनी टेल और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ अपने मेकअप गेम को करें अप।
01 Feb 2021
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT