ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
How to Prevent Kajal from Smudging, ऑयली आंखों पर काजल का कैसे करें इस्तेमाल, Oily Eyelids

DIY : ऑयली आंखों पर काजल को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये Tips

बात जब आंखों की खूबसूरती की आती है तो सबसे पहला नाम काजल (Kajal) का आता है। आज से नहीं बल्कि पुराने समय से काजल लगाने का चलन चला आ रहा है। काजल लगाना एक भारतीय परंपरा है, जो आजकल फैशन स्टेटमेंट बन गई है। लेकिन बहुत से लोग इस डर से काजल लगाने से कतराते है कि वो फैल जाता है और उसकी वजह से आंखे काली-काली दिखने लगती हैं। काजल या लाइनर के फैलने का मुख्य कारण होता है आपकी ऑयली आईलिड्स। फिर चाहे आप किसी भी ब्रांड का कितना भी अच्छा काजल (How to Prevent Kajal from Smudging) क्यों न इस्तेमाल कर लें, वो फैल ही जाता है। वैसे यह बहुत ही आम समस्या है। लेकिन इसका भी तोड़ है हमारे पास।

ऑयली आंखों पर काजल का कैसे करें इस्तेमाल How to Prevent Kajal from Smudging for Oily Eyelids Tips in Hindi

जिन महिलाओं की ऑयली स्किन है या फिर ऑयली आईलिड्स उनके लिए हमारे पास बड़े काम की युक्ति है, जिसे आजमाकर वो अपने काजल को फैलेने से रोक सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में –

#Tips नंबर 1 – आईलिड्स को ठंडे पानी से पोंछे

काजल लगान से पहले अपनी आंखों पर ठंडे पानी में भीगे हुए कॉटन पैड से सेंक करें। यानि कि अपनी आईलिड्स को पोंछे। इससे आइलिड्स पर जमी गंदगी और ऑयल हट जायेगा और आपका काजल लंबे समय तक ज्यों का त्यों बना रहेगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/must-have-eye-makeup-products-myglamm-list-in-hindi

#Tips नंबर 2 – टोनर का करें इस्तेमाल

अगर आपकी ऑयली स्किन तो आईलिड्स पर भी बहुत ऑयल आता होगा। काजल फैलने का डर रहता है तो इससे बचने के लिए आप टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन पैड लें फिर उसपर टोनर लगाएं। इसके बाद इस कॉटन पैड से आंखों की आईलिड्सस साफ करें। इससे आंखों पर जमा तेल हट जाएगा। इससे काजल नहीं फैलेगा।

#Tips नंबर 3 – पाउडर लगाएं

काजल पेंसिल से आंखों में काजल लगाने के बाद अपनी आईलिड्स पर फेस पाउडर लगाएं। अंदर व बाहर के कोनों और अपने निचले लैश लाइन पर फेस पाउडर लगाएं। फिर किसी ब्रश की सहायता से पाउडर साफ कर लें।

ADVERTISEMENT

#Tips नंबर 4 – बीबी क्रीम या फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

अगर आप किसी पार्टी-फंक्शन में जा रही हैं और आपको डर है कि आपका काजल ज्यादा देर तक नहीं टिक पायेगा और ये फैल जायेगा तो उसके लिए आप बीबी क्रीम या फाउंडेशन की मदद ले सकते हैं। काजल लगाने से पहले आईलिड्स या फिर अंडरआई एरिया पर हल्का फाउंडेशन और बीबी क्रीम लगाएं। इससे काजल को एक स्मूद बेस मिलेगा और वो ज्यादा ब्लैक भी दिखेगा साथ ही फैलने का डर भी नहीं रहेगा।

https://hindi.popxo.com/article/sonakshi-sinha-makeup-looks-perfect-for-any-occasion-in-hindi
17 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT