ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
Gajar Khane ke Fayde, गाजर खाने के फायदे

आंखों की रोशनी बढ़ाने से वजन कम करने तक जानिए गाजर खाने के फायदे – Gajar Khane ke Fayde

गाजर एक गाजर के फायदे (gajar ke fayde) अनेक, यह कहते तो अपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को सुना होगा। लाल, नारंगी, काली और कई रंगों में दिखने वाली गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसमें पौष्टिक गुणों की कोई कमी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ग्लास गाजर का जूस ही अपने आप में पूरा भोजन है। अगर डायबटीज़ को छोड़ दें तो गाजर का सेवन हर बीमारी में किया सकता है। आप चाहें गाजर का जूस पिएं या इसका हलवा बनाकर खाएं, यह हर रूप में फायदेमंद (gajar ke fayde) साबित होता है। आयुर्वेद में इसको औषधि के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक गाजर के फायदे (gajar ke fayde) हैरान कर देने वाले हैं। 

गाजर के पौष्टिक तत्व

benefits of carrot in hindi

गाजर में पौष्टिक तत्वों की कोई कमी नहीं है। गाजर में पोटेशियम और आयरन होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं गाजर डायबिटीज़ और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा गाजर के रस में विटामिन ‘ए’,’बी’, ‘सी’, ‘डी’,’ई’, ‘जी’, और ‘के’ पाए जाते हैं। इससे कब्ज की परेशानी खत्म हो जाती है। अपने पौष्टिक गुणों के कारण ही आयुर्वेद में गाजर को कई बीमारियों के लिए इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

गाजर के फायदे – Gajar ke Fayde

गाजर खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर लाल-लाल गाजर देखकर इसे खाने का मन हो ही जाता है। बच्चों को दांत निकलने के समय भी गाजर का टुकड़ा दे दिया जाता है, जिससे वो काफी समय तक गाजर के टुकड़े को अपने मुंह में लेकर मसूड़ों में रगड़ते रहते हैं। गाजर हर मौसम में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (gajar ke fayde in hindi) है। गाजर का सेवन पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है। न सिर्फ गाजर बल्कि गाजर का हलवा और गाजर का अचार तक फायदेमंद होता है। हम यहां आपको गाजर के फायदे gajar ke fayde बता रहे हैं। इन्हें जानकर अगर आप गाजर नहीं कहते है तो आज से ही खाना शुरू कर देंगे।

gajar ke fayde

गाजर का मुरब्बा के फायदे

हमारे भारत देश में तरह-तरह के मुरब्बे खाये जाते हैं। इनमें गाजर का मुरब्‍बा एक यूनानी और आयुर्वेदिक दवा है, जिसे आंखों की रोशनी के साथ शरीर की दुर्बलता, कमजोरी, थकान और मानसिक तनाव दूर करने के लिए भी खाया जाता है। इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि गाजर का मुरब्बा किसी सुपर फूड से कम नहीं। यह न सिर्फ कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करता है बल्कि दिल की बीमारी से भी बचाता है।

आंखों के लिए गाजर

गाजर आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों को होने वाली दिक्कतों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए की मात्रा आंखों के लिए फायदेमंद साबित होती है। गाजर में मौजूद कैरोटीन नामक तत्व रात में कम दिखने की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। 

गर्भावस्था में गाजर का लाभ

गर्भावस्था के दौरान गाजर खाने से लेकर उसका जूस पीने तक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई तकलीफों को दूर किया जा सकता है। गर्भावस्था में गाजर का सेवन करने से शिशु का विकास भी तेज़ी से होता है साथ ही उसका मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी भी विकसित होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। 

मधुमेह रोगियों के लिए गाजर

मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गाजर खाना फायदेमंद होता है। मगर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मधुमेह के मरीजों को केवल कच्चा गाजर खाना चाहिए। गाजर का जूस या गाजर का हलवा उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गाजर को गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज कंट्रोल नियंत्रित करने के लिए भी डाइट में शामिल किया जाता है।

गाजर के बीज फॉर पीरियड्स

आजकल की लाइफस्टाइल का असर सीधा लड़कियों के पीरियड्स पर भी पड़ा है। पीरियड्स की अनियमितता अब एक आम बात हो चुकी है। मगर स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बेहद नुकसानदायक है। अगर आपके पीरियड्स भी समय पर नहीं हो रहे हैं तो  2 चम्मच गाजर के बीज और 1 चम्मच गुड़ को 1 गिलास पानी में उबालकर रोजाना सुबह-शाम दो बार गर्म-गर्म पियें। इससे पीरियड्स तो नियमित होंगे ही साथ में पीरियड के दौरान होने वाला दर्द भी दूर हो जायेगा।

गाजर का हलवा खाने के फायदे

gajar khane ke fayde in hindi

सर्दियां आते ही घरों में गाजर का हलवा की डिमांड बढ़ जाती है। इसे देखते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। इसे सर्दियों का सुपर फूड भी कहा जाता है। गाजर का हलवा के फायदे अनेक हैं। गाजर के हलवे में दूध भी मिला होता है, जिससे इसके पौष्टिक तत्व और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। हलवे में दूध डालकर पकाने से कैल्शियम और प्रोटीन मिल जाता है। वहीं ड्राई फ्रूट्स यानी काजू और किशमिश हलवे में प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट को जोड़ते का काम करते हैं। इसमें मिलाया जाने वाला घी भी कुछ कम असरदार नहीं होता। कुल मिलाकर गाजर का हलवा स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद फायदेमंद है।  

पाचन शक्ति के लिए गाजर

गाजर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करती है। गाजर खाने से भोजन अच्छी तरह पच जाता है और मल-त्याग करने में भी परेशानी नहीं होती है। आप खाने के साथ सलाद के रूप में गाजर का सेवन कर सकते हैं। 

खाली पेट गाजर खाने के फायदे

सुबह खली पेट गाजर खाने के भी कई फायदे हैं। यह उम्र बढ़ने के साथ शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है। गाजर में मौजूद पोटैश‍ियम ब्‍लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता। गाजर के छिलके में खूब न्यूट्रिशन पाया जाता है, इसलिए गाजर को बिना छीले भी खा सकते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए गाजर

शरीर की हड्डियां स्वस्थ होती हैं तो आधी बीमारियां ऐसी ही दूर भाग जाती हैं। गाजर कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। यही वजह है कि गाजर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी करता है। खासतौर पर 30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में गाजर को शामिल करना चाहिए।

इम्यून सिस्टम बनाए बेहतर

गाजर हर तरह से फायदेमंद होता है। गाजर न सिर्फ काने से बल्कि गाजर का जूस भी फायदेमंद होता है। गाजर का जूस इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। गाजर के जूस में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि रोजाना एक ग्लास गाजर का जूस पिने का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।

वजन कम करे

वैसे तो वजन कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय और सब्जियां उपलब्ध हैं। लेकिन गाजर की बात ही कुछ और है। एक ग्लास भर कर गाजर का जूस पूरे भोजन के बराबर होता है। यही वजह है कि अगर आप गाजर का जूस पीते हैं तो आपको भूख लगने की संभावना कम हो जाएगी। इसलिए अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो रोज़ एक ग्लास गाजर का जूस पिएं।

चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे

gajar ke juice ke fayde

ADVERTISEMENT
चुकंदर और गाजर के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें एक साथ पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में चुकंदर और गाजर का जूस काफी फायदा करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 4 गाजर, 1 चुकंदर, 1 आंवला, अदरक का छोटा टुकड़ा, काला नमक स्वादानुसार और पीसी हुई चीनी। अब गाजर, चुकंदर और आंवला को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन सभी को जूसर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहें तो इसमें पानी भी दाल सकते हैं। पीसने के बाद इस मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें। अब जूस में स्वाद लेन के लिए उसमें एक चम्मच पीसी हुई चीनी और चुटकी भर काला नमक डालकर सर्व करें।

गाजर के नुकसान – Gajar Khane ke Nuksan

Gajar Khane ke Nuksan

हर चीज़ के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। गाजर के फायदे हैं तो गाजर के नुकसान भी हैं। जिन लोगों को गाजर से एलर्जी हैं उन्हें गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को कच्चा गाजर तो खाना चाहिए लेकिन गाजर के जूस और गाजर के हलवे से उन्हें दूर ही रहना चाहिए। स्तनपान करा रही महिलाओं को गाजर का सेवन कम ही करना चाहिए। सेवन से दूध का स्वाद बदलने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा गाजर के जूस को अगर सही तरीके से प्रिजर्व न किया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ और कई गंभीर समस्या हो सकती है।

गाजर के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब-FAQ’s

गाजर में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

गाजर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गाजर कब खाना चाहिए?

गाजर को आप कभी भी खा सकते हैं। आप चाहें तो खाने के साथ इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

गाजर की तासीर क्या होती है?

गाजर की तासीर ठंडी होती है। इसके बावजूद सर्दियों में गाजर को सेवन फायदेमंद होता है।

क्या गाजर रोज खाना चाहिए?

जी हां, गाजर रोज खाना चाहिए। रोजाना गाजर खाने के कई फायदे हैं। जैसे रोज एक ग्लास गाजर का जूस पीने से वजन कम होता है।

गाजर का रस कब पीना चाहिए?

स्वास्थ्य की दृष्टि से गाजर का रस रोज सुबह पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें –
जानिए मूली खाने के फायदे और नुकसान

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

18 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT