ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
bollywood actresses who married twice, bollywood actresses, married twice

दीया मिर्जा ही नहीं ये बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस भी कर चुकी हैं दूसरी शादी

बॉलीवुड की दुनिया भी अजब-गजब है। यहां कई बार प्यार होता है और कई बार ब्रेकअप होते हैं। शादी भी होती है लेकिन कुछ शादियां सैलून साल निभ जाती हैं तो कुछ कम समय में ही दम तोड़ देती हैं। संजय दत्त, आमिर खान, सैफ अली खान सहित कई सेलेब्स हैं जो एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मगर सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हैं, जो दो बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा की दूसरी शादी इसका ताज़ा उदाहरण है। हम यहां ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लिस्ट लेकर आए हैं, जो दीया मिर्ज़ा की तरह कर चुकी हैं दो बार शादी और जी रही हैं खुशहाल ज़िंदगी।
https://hindi.popxo.com/article/gurmeet-choudhary-and-debina-banerjee-celebrate-their-10th-wedding-anniversary-in-ayodhya-in-hindi-942693

किरण खेर

एक्ट्रेस किरण खेर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। किरण खेर की पहली शादी साल 1979 में मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन गौतम बेरी के साथ हुई थी। जिनसे उन्हें एक बेटा सिकंदर खेर भी है। मगर बाद में उन्होंने अपने पति से तलाक लेकर एक्टर अनुपम खेर के साथ दूसरी शादी कर ली। आज दोनों एक सफल शादी शुदा ज़िंदगी जी रहे हैं।

नीलम कोठारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और जूलरी डिजाइनर नीलम कोठारी की पहली शादी साल 2000 ऋषि सेठिया के साथ बैंकॉक में हुई थी। मगर ये शादी ज्यादा समय तक न चल सकीय और दोनों के बीच तलाक हो गया। बाद में साल 2011 में नीलम कोठारी ने एक्टर समीर सोनी के साथ दूसरी शादी कर ली। 

नीलिमा अज़ीम

एक्ट्रेस नीलिमा ने तो एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी एक्टर पंकज कपूर के साथ की। मगर महज़ 5 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी एक्टर राजेश खट्टर के साथ की। यह शादी भी सिर्फ 11 साल चल सकी। इसके बाद नीलिमा अज़ीम ने तीसरी शादी क्लासिकल सिंगर रज़ा अली खान के साथ के साथ की। शादी के 5 साल बाद दोनों में तलाक हो गया।   

योगिता बाली

ADVERTISEMENT
बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली को भला कौन नहीं जानता। योगिता बलि की पहली शादी एक्टर किशोर कुमार के साथ हुई थी। मगर 2 साल में ही दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के महज़ 1 साल बाद ही योगिता बाली एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ दूसरी शादी के बंधन में बंध गईं। आज दोनों अपनी एक खुशहाल शादी-शुदा ज़िंदगी बिता रहे हैं। 

रेणुका शहाणे

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी की थी थिएटर राइटर और डायरेक्टर विजय केंकरे के साथ मगर जल्द ही दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेणुका शहाणे ने एक्टर आशुतोष राणा के साथ दूसरी शादी कर ली। 

शेफाली शाह

फिल्म वक़्त में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शेफाली शाह की पहली शादी टीवी एक्टर हर्ष छाया के साथ हुई थी। मगर बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह के साथ दूसरी शादी कर ली।

अर्चना पूरन सिंह

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की लव स्टोरी और उनकी शादी से तो सभी वाकिफ हैं। मगर क्या आप जानते हैं, ये अर्चना पूरन सिंह की दूसरी शादी है। जी हां, एक्टर परमीत सेठी अर्चना पूरन सिंह के दूसरे पति हैं। हालांकि उनकी पहली शादी का जिक्र कहीं देखने को नहीं मिलता है।  

नंदिता दास

ADVERTISEMENT
बॉलीवुड में सांवली सूरत से दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नंदिता दास भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी सौम्य सेन के साथ हुई थी। मगर जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने मुंबई के बिजनेसमैन सुबोध मस्कारा के साथ दूसरी शादी कर ली। दोनों के एक बीटा विहान भी है लेकिन साल 2017 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 

रेखा

वेटरेन एक्ट्रेस रेखा की ज़िंदगी सबके लिए किसी रहस्य से कम नहीं। रेखा की पहली शादी साल 1990 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ हुई थी। मगर जल्द ही यह शादी टूट गई और रेखा फैशन डिजाइनर बीना रमानी के साथ दूसरी शादी के बंधन में बंध गईं। अफवाहों की मानें तो रेखा ने तीसरी शादी बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा के साथ की थी। मगर सिमी ग्रेवाल के साथ एक शो में उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि उनकी शादी कभी विनोद महरा के साथ हुई थी। उनका कहना था कि विनोद मेहरा सिर्फ उनके एक वेल विशर से ज्यादा कुछ नहीं थे।

पूजा बत्रा

एक्ट्रेस पूजा बत्रा जब फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो सभी ने उन्हें शिल्पा शेट्टी की हमशक्ल करार दिया। आपको बता कि पूजा बत्रा भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी लॉस एंजेलिस में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सोनू एस वालिया के साथ हुई थी। मगर बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। साल 2019 में एक्ट्रेस ने एक्टर नवाब शाह के साथ दूसरी शादी कर ली। 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

17 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT