ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
Yearly Horoscope 2021, rashifal 2021 yearly horoscope, horoscope 2021

राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2021

माना की बीता हुआ साल 2020 काफी निराशाजनक रहा लेकिन कोई भी वक़्त हो कैसा भी पल हो गुज़र जाता है।  कहते हैं कि जो हुआ सो बीत गया अब आने वाले कल की परवाह करो। जी हां, साल 2020 अब बीत गया है और नया साल 2021 दस्तक दे चुका है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि उसका ये साल कैसा बीतेगा। वैसे हर कोई इस नए साल के साथ कई सारी उम्मीदें लगाये बैठा होता है। जो काम बीते हुए साल में पूरे नहीं पाएं वो इस साल होंगे या नहीं ये सवाल उसे परेशान करने लगता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं।

साल 2021 का वार्षिक राशिफल Yearly Horoscope 2021 in Hindi

साल 2021 की शुरुआत कन्या लग्न, कर्क राशि, पुष्य नक्षत्र से होने वाली है और इसका अंत कर्क लग्न से होगा। साल की शुरुआत मांगलिक कार्यों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। इसी के साथ करियर, वित्त और शिक्षा के कार्य भी धीरे-धीरे प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। लेकिन मार्च में मंगल के साथ राहु का सातवें घर में जाना पारिवारिक जीवन व बिज़नेस के लिए शुभ नहीं होगा। अप्रैल से जुलाई माह में लोगों को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे वहीं साल अगस्त से व्यापार और वित्त के लिए अच्छा समय होगा। वहीं लोगों को इस साल हैप्पी एंडिंग देखने को मिलेगी। जानिए आचार्य संजय मिश्र से कि किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये साल और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी (Yearly Horoscope 2021) –

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2021

मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल) के लोगों के लिए साल 2021 एकदम बैलेंस्ड बीतने वाला है। साल की शुरूआत भले आपको संतोषजनक न लगे लेकिन मार्च के बाद आपका समय अच्छा बीतेगा। इस साल धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बौद्धिक शक्ति का विकास होगा और सफलता के काफी करीब तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। लव रिलेशनशिप के मामले में इस साल आप काफी सौभाग्यशाली रह सकते हैं। हालांकि हेल्थ को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूर है। बाकि सब कुशल मंगल रहेगा।

https://hindi.popxo.com/article/aries-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2021

2021 वृषभ राशि (20 अप्रैल – 20 मई) वालों के लिए काफी उत्साहवर्धक साल साबित होने वाला है। इस साल आपका आर्थिक स्थिति पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने वाली हैं। उम्मीद है कि इस साल आप ये निर्णय कर लेंने में सक्षम रहें कि आप आमदनी का जरिया किसे बनाना चाहते हैं बिजनेस को या फिर नौकरी को। रिलेशनशिप की बात करें तो समय की कमी के चलते इस साल पार्टनर और आपके बीच थोड़ी अनबन रहेगी लेकिन आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इसे आसानी से हैंडल कर पाने में कामयाब रहेंगे। हेल्थ का मामला भी चकाचक रहेगा लेकिन आपको बस इसके लिए अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/taurus-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2021

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून) के लिए साल 2021 मध्यम फलकारी रहेगा। शुभ व अशुभ दोनों ही तरह के परिणाम मिलेंगे। बड़े फैसले लेने के लिए इस ये साल आपके लिए बेहतर नहीं है इसीलिए सर्तक रहें। बृहस्पति और शनि के गोचर के चलते आर्थिक हानि की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए योग और वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पैसों को लेकर रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है लेकिन समझदारी से रिश्तों में किसी तरह की खटास नहीं आयेगी।

https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2021

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई) के लोगों के लिए इस साल की शुरूआत आपकी उम्मीदों पर वाकई खरी उतरेगी। साल की शुरुआत में मंगल ग्रह कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को तरक्की दिलाएंगे। साथ ही संतान को लेकर जो चिंता पिछले काफी समय से चली आ रही थी, वो इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगी। ये साल आपके लिए फुल ऑन सरप्राइजेस से भरा होगा। इसके अलावा इस पूरे साल आपके मान-सम्मान, यश, धन और पराक्रम में वृद्धि होगी।

https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2021

साल 2021 सिंह राशि (23 जुलाई- 22 अगस्त) के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है, जो कि समय रहते ही सुलझ जाएगी। इस पूरे साल आप घर के आयोजनों में व्यस्त रहने वाले हैं। करियर के मामले में ये साल आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत के मामले में ये साल थोड़ा ढीला-ढाला रहेगा लेकिन इसका असर आपके काम पर बिल्कुल भी खलन नहीं डालेगा। 

https://hindi.popxo.com/article/cancer-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

ADVERTISEMENT

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2021

कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितम्बर) के लोगों के लिए 2021 सामान्य बीतेगा। आपके लिए साल की शुरुआत और साल का अंत सबसे बेहतर रहने वाले हैं। इस साल आप नई योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे लेकिन आपको हो सकता है कि समझौता कर पड़ जाये। आप इस साल किसी नये रिश्ते की शुरूआत कर सकते हैं लेकिन विवाह के बंधन में बंधने का अवसर नहीं मिल पायेगा। 

https://hindi.popxo.com/article/virgo-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2021

तुला राशि (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर) के लोगों के लिए 2021 पूरी तरह से नया होने वाला है। क्योंकि इस साल उनकी जिंदगी में कई नये बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जून- जुलाई के मध्य समय में मंगल का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में काफी लाभ देगा। इस साल किसी बड़ी समस्या को सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। अनमैरिड लोगों के लिए शादी के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल उत्तम है आपके लिए।

https://hindi.popxo.com/article/libra-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2021

साल 2021 वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर) वालों के लिए कई मायनों में अच्छा साबित होगा। घर, पैसों और वाहन को लेकर कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परीक्षा के परिणाम शानदार रहेंगे। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। इस साल आप पिछले साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ये साल काफी हद तक संतोषजनक रहेगा। साल के अंत तक अपनी पुरानी किसी बीमारी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/scorpio-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2021

धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसम्बर) के जातकों के लिए 2021 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल शनि आप पर भारी रहेगा जिसकी वजह से आपको कुछ कष्ट हो सकते हैं। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आप इस साल संपन्न रहेंगे। लेकिन रिश्तों के मामलों में कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। हेल्थ को लेकर हो रही परेशानियां इस साल के अंत तक खत्म हो सकती हैं। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/sagittarius-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2021

साल 2021 मकर राशि (22 दिसम्बर – 19 जनवरी) के लोगों के लिए न ज्यादा अच्छा और न हीं ज्याद बुरा साबित होने वाला है, बल्कि इस पूरे साल आपको मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं। शनि और गुरु की युति आपके भाग्य को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में सफल होंगे। लेकिन आप खुद इसमें विघ्न डालकर काम खराब कर सकते हैं। इसीलिए बिना जानकारी के किसी नतीजे तक न पहुंचे। शुरुआती कुछ महीनों में आर्थिक जीवन में परेशानी आ सकती है। लेकिन जून के बाद से स्थितियां बेहतर होने लगेंगी।

https://hindi.popxo.com/article/capricorn-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी) के लोगों के लिए 2021 में साल भर मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। इस बीच आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और अपनी दृढ़ इच्छा से विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से प्रेम प्रसंग से वंचित है यह साल उनके लिए नई खुशियां और नए रिश्ते लाएगा। विवाह और संतान का भी योग है। बात सेहत की करें तो इस बार आपको अपना ख्याल खुद रखना पड़ेगा नहीं तो आप किसी लंबी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/aquarius-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2021

मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च) के लोगों के लिए साल 2021 पूरी तरह से अनुकूल है। छोटी-मोटी परेशानियां दस्तक देंगी लेकिन आपको इनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर मौज काटने का साल है। इस साल आपको आपके प्रयास और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जो लोग लंबे समय से प्रेम प्रसंग से वंचित है यह साल उनके लिए नई खुशियां और नए रिश्ते लाएगा। आपका सुख साधन में कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च होने वाला है। लेकिन आप चाहें तो बजट बनाकर इस खर्च को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/pisces-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
31 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT