ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक, Never Eat these Things with Tea, tea side effects

भूलकर भी चाय के साथ इन चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

 

 

हम में से चाय ज्यादातर लोगों की हर दिन की जरूरत होती है। सुबह आंख खुलने से लेकर, ऑफिस में काम शुरू करने और शाम में चाय की चुस्की के बिना पूरा दिन अधूरा सा लगता है। भारत में तो दूध वाली चाय लोगों के लिए एक आदत या नशा है। खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक होता है इसीलिए लोग चाय के साथ अक्सर नाश्ता, नमकीन या बिस्किट और कुछ न कुछ खाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि चाय के साथ खाने वाली हर चीज (Never Eat these Things with Tea) आपके सेहत के लिए सही भी हो। कई ऐसी चीजें हैं जिसे चाय के साथ खाने से वो आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। काली चाय के फायदे

चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक Never Eat these Things with Tea in Hindi

 

कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजें एकसाथ खा लेते हैं जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और जिसके कारण हम अनेकों बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। खासतौर पर चाय के साथ खाने वाले नाश्ते पर जरूर ध्यान रखें। क्योंकि रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत दिक्कत हो सकती है और शायद कई लोगों को बदहजमी, गैस और अपच जैसी समस्याएं होगी भी। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन सेहत को नुकसान (Never Eat these Things with Tea) पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं – 

ADVERTISEMENT

बेसन से बनी हुईं चीजें

 

हम में से अधिकांश लोगों के घर में चाय के साथ नमकीन और पकौड़े खाने का रिवाज है। ये सब चीजें ज्यादातर बेसन से बनी हुईं ही होती है। लेकिन फिर भी कोशिश करेंगे चाय के साथ बेसन वाली चीजें न खाएं तो बेहतर रहेगा। क्योंकि चाय और बेसन के संयोजन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं।

ठंडी चीजें

 

चाय के साथ ठंडी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, गर्म और ठंडे का सम्म‍िश्रण होगा जो पेट संबंधी समस्याएं जरूर होगी। इसीलिए चाय के बाद भूलकर भी ठंडा पानी या ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, फ्रूट आदि का सेवन न करें।

कच्ची चीजें

ध्यान रखेंगे जब भी आप चाय पी रहे हो तो उसके साथ कच्ची चीजों का सेवन न करें। जैसे साथ में कोई सैलेड, अंकुरित अनाज और यहां तक की ड्राई फ्रूटस भी न खाएं। इससे अपच, एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य समस्याओं के होने का भी खतरा बना रहता है।

ADVERTISEMENT

दही वाला आइटम

चाय की दूध की बनी होती है इसीलिए इसके साथ दही वाले स्नैक्स का संयोजन बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता है। हालांकि दूध और दही दोनों एक ही स्रोत से प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दूध और दही का कॉम्बीनेशन से कुछ लोगों में गैस्ट्रिक जलन या अपच की समस्या हो सकती है। इसीलिए चाय के साथ दही भल्ले, दही बड़े, रायता व दही के कबाब आदि नहीं खाने चाहिए।

आयरन युक्त

कई लोग चाय के साथ अंडा ऑमलेट या आयरन युक्त चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय में टैनिन होता है और इसके साथ प्रोटीन या आयरन रिच फूड का सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

20 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT