दूसरे तरह के तमाम मेकअप प्रोडक्ट्स के बीच लिपस्टिक की जगह सबसे अलग और ज़रूरी होती है। लिपस्टिक के बिना तो मेकअप कुछ अधूरा सा लगता है। मगर कुछ लोगों की ये अक्सर शिकायत रहती है कि लिपस्टिक लगाने के बाद भी उन्हें परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है। ऐसे में गलती आपके लिपस्टिक की नहीं बल्कि लगाने के तरीके की होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन के साथ-साथ अपने होंठों के आकार यानि लिप शेप के अनुसार लिपस्टिक (Lipstick on Different Lip Shapes) लगाएं।
होंठों पर लिपस्टिक लगाने का मतलब सिर्फ लेटेस्ट ट्रैंड के शेड्स लगाना ही नहीं, बल्कि होंठ आकर्षित लगें इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है। जिस तरह हर किसी का रंग अलग होता है, उसकी आंखें, नाक और चेहरे का आकार अलग होता है, उसी तरह हमारे होंठों का आकार भी अलग होता है। कई बार किसी के होंठों पर कोई लिपस्टिक बहुत अच्छी लगती है लेकिन वहीं सेम लिपस्टिक आप पर नहीं अच्छी लगती है और इसका कारण होता है हमारे होंठों का शेप। इसीलिए यहां हम आपके होंठों के आकार के अनुसार सही तरीके से लिपस्टिक लगाने के टिप्स दे रहे हैं। इनकी मदद से आप परफेक्ट लिप्स के साथ-साथ परफेक्ट मेकअप लुक भी पा सकते हैं।
पतले होंठ वाली महिलाओं को अक्सर लिपस्टिक लगाने में दिक्कत महसूस होती है। उन्हें लगता है कि इसे लगाना और न लगाना बराबर ही रहता है। लेकिन हम आपको बता दें कि बिना लिपलाइनर के लिपस्टिक लगाने से आप निराश ही होंगी। पतले होंठो को सामान्य आकार में दिखाने के लिए आपको लिप लाइन से 5 mm ऊपर व नीचे आउट लाइन बनानी चाहिए। लिप लाइन को थोड़ा गोल आकार दें, जिससे आपके होंठ उभरे और भरे नजर आयें। जब भी लिपस्टिक लगाएं तो होंठों के बीच में डार्क शेड, कोनों पर हल्का शेड लगाएं। इस तरह के होंठों के लिए मैट और ग्लॉस फिनिश लिपस्टिक बेहतर रहती है।
मोटे होंठ वाले लोग काफी आकर्षक माने जाते हैं। आजकल ज्यादातर लिप्स सर्जरी के जरिए लोग अपने होंठ मोटे यानि फुलर लिप्स करना पसंद कर रहे हैं। मोटे होंठ वाले लोगों को इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि लिपस्टिक लगाने के बाद उनके होंठ और ज्यादा मोटे या बड़े न दिखें। इसके लिए होंठों पर लिपग्लॉस या लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर से होंठों पर आउटलाइन कर लें और फिर होंठों पर डार्क शेड की जगह न्यूड लिपस्टिक कलर का प्रयोग करें। इससे आपके होंठ परफेक्ट और खुबसूरत दिखने लगेंगे। लेकिन भूलकर भी शिमर या गिल्टर का इस्तेमाल होंठों पर न करें।
छोटे होंठ होने का मतलब ये नहीं है कि आप इनपर लिपस्टिक लगा ही नहीं सकती है। बल्कि लिपस्टिक के जरिए ही आप इसे बड़ा, खूबसूरत और आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसके लिए होंठ के थोड़ा बाहर से लिपलाइनर से आउटलाइनिंग करें और ब्रश के जरिए लिपस्टिक कलर फिल करें। बेहतर रहेगा अगर आप डार्क शेड्स इस्तेमाल करेंगे।
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MyGlamm का लिपस्टिक कलेक्शन बेस्ट रहेगा ...