ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
अपनी कुकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

अपनी कुकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

खाना पकाना (Cooking) एक प्रकार की कला है और ये लोगों को रिलेक्स होने में मदद करती है। साथ ही खाना बनाने से एक अलग ही खुशी होती है और एक प्रकार का सेटिस्फेक्शन लोगों को मिलता है। अपने चाहने वालों को खाना खिलाने से एक अलग ही खुशी मिलती है और अंत में अपनी मेहनत का फल देखकर आपको खुद में ही सेटिस्फेक्शन मिलता है।
ऐसे में अगर आप कुकिंग सीख रहे हैं या फिर आपको खाना बनाना पसंद है तो आपको इसके कुछ बेसिक टिप्स पता होना चाहिए। इन टिप्स को सीखने के लिए आपके अंदर खाना बनाने का पैशन, स्किल्स और सीखने की चाहत और थोड़ा सा सब्र होना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं वो आसान टिप्स (Tips to Improve Cooking Skills) जिनकी मदद से आप अपने कुकिंग स्किल्स को बेहतर कर सकते हैं।

इन टिप्स से कुकिंग स्किल्स को बनाएं बेहतर- Basic Tips to Improve Cooking Skills in Hindi

cooking skills in hindi

रेसिपी को सही से समझे और चीजों को देखें

जब आप ऑनलाइन रेसिपी देखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अच्छे से सभी चीजों के बारे में पता होना चाहिए और आपके पास डिश में इस्तेमाल की गई सभी चीजे हैं। डिश को बनाने के लिए सभी चीजों की अहमियत को समझें और फिर उन्हें सही मात्रा में डालें। इससे आपको डिश के बारे में बेहतर तरीके से समझ आएगा।

https://hindi.popxo.com/article/6-must-have-kitchen-appliances-to-help-you-in-busy-life-in-hindi

अपने कुकिंग एरिया को साफ रखें और चीजों को तैयार रखें

कुकिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अपनी रसोई को साफ रखें। साथ ही डिश को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को एक ही जगह पर सही तरीके से रखें। ऐसा करने से आप खाना बनाते वक्त चीजों को नहीं ढूंढेंगे और ज्यादा अच्छे से डिश को पका पाएंगे।

https://hindi.popxo.com/article/aloo-posta-dana-and-paneer-puri-weekend-special-recipe-in-hindi

खाना बनाते वक्त सब्र रखें

एक बार आप डिश की सभी चीजों को डाल देते हैं तो उसके सही तरीके से पकने का इंतजार करें। दरअसल, खाना बनाने में समय लगता है क्योंकि सब्जियों और मीट को सॉफ्ट और खाने लायक होने के लिए टाइम लगता है। इस वजह से जरूरी है कि आप सब्र रखें ताकि आपका खाना अंडरकुक या फिर ओवरकुक ना हो।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/vinegar-and-its-beneficial-uses-in-hindi

फ्लेवर एड करते हुए अपने दिल की सुने

जब आप किसी भी डिश में फ्लेवर एड करें तो अपने दिल पर भरोसा रखें और अपने हिसाब से चीजें डालें। इससे आपको एक्सपेरिमेंट करना आएगा और आपकी कुकिंग स्किल्स बेहतर होंगी। 

https://hindi.popxo.com/article/home-remedies-for-soft-and-beautiful-hand-in-hindi

ध्यान रखें कि आपके पास अच्छा चोपिंग वाला चाकू हो

खाना बनाने से पहले आपको एक अच्छा चाकू चाहिए। यदि आपका चाकू तेज होगा तो आप फटाफट ज्यादा अच्छे तरीके से सब्जियों को काट सकेंगे। साथ ही इससे आपका काम थोड़ा आसान भी होगा।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
25 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT