नाम | अर्थ |
आदिता | ब्रह्मांड में सभी चीज़ों की उत्पत्ति करने वाली |
आत्मिका | जो अपनी आत्मा से सब से जुड़ जाती है |
भार्गवी | पौराणिक कथाओं में सूर्य की बेटी का नाम |
चार्वी | अत्यंत सुंदर |
भव्या | शानदार |
दक्षायणी | देवी दुर्गा |
दीपशिखा | अग्नि की तरह मजबूत और उज्ज्वल |
देवकी | भगवान कृष्ण की माँ से संबंधित एक पारंपरिक नाम |
धृति | साहस और दृढ़ संकल्प वाली लड़की |
ऐलिन | ईश्वरीय प्रकाश की अभिव्यक्ति |
एकांशी | जो अनमोल है |
एल्सा | जो अनमोल है |
गार्गी | देवी दुर्गा की तरह शक्तिशाली और सौम्य |
जब भी घर में लड़की (2020 के लड़कियों के नाम) का जन्म होता है तो कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी पधारी है। साथ ही बेटी जन्म के साथ ही अपने माता-पिता की लाडली बन जाती है और अपनी लाडली (यूनिक हिन्दू बेबी गर्ल नेम्स) को माता-पिता सर आंखों पर बैठा कर रखते हैं। इस वजह से वो हमेशा चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम बहुत ही खास हो, जो उसे बहुत प्यार से दिया गया हो। इस वजह से हम यहां कुछ लड़कियों (यूनिक बेबी गर्ल नेम्स) के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दे रहे हैं ताकि जब आप अपनी बेटी का नाम इनमें से कोई नाम पर रखें तो आपको उसका अर्थ भी पता हो और नाम की खूबसूरत और भी अधिक बढ़ जाए।
नाम | अर्थ |
जीना | एक ताकतवर महिला |
गिताली | जो अपने साथ संगीत और मधुर गीत लाती है |
गुंजन | जिसकी आवाज़ गुनगुनाती मधुमक्खियों की तरह है |
आर्यहि | माँ दुर्गा का दूसरा नाम |
अस्मिता | खुशी, आशा का प्रतीक |
अविका | अद्भुत, हीरा |
भव्या | विशाल, माँ पार्वती, सभ्य |
भुवि | देवदूत, गॉड की मेसेंजर |
भावना | भाव, विचार, मनोभाव |
वैजयंती | भगवान विष्णु की माला |
चेतना | सचेतक, प्रेरित, बुद्धिमान, चौकन्ना |
दृश्या | दृष्टि, देखना |
एकवीरा | भगवान शिव की पुत्री |
ईशानी | पार्वती, भगवान शिव की पत्नी |
लड़का हो या लड़की (ladkiyo ke naam) किसी का भी नाम खोजना माता-पिता के लिए आसान नहीं होता है। इस वजह से माता-पिता बच्चे के जन्म से महीनों पहले से ही उनका नाम सोचने लग जाते हैं। दरअसल, हर माता-पिता की कोशिश होती है कि उनके बच्चे का नाम बहुत ही प्यारा, खूबसूरत और आकर्षक होने के साथ-साथ उसका एक अच्छा सा अर्थ भी हो क्योंकि बिना अर्थ के नाम बहुत अजीब लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर ही बच्चों से पूछा जाता है कि उनके नाम का क्या मतलब है और जब उन्हें पता चलता है कि उनके नाम का कोई मतलब नहीं है तो उन्हें काफी दुख होता है। इस वजह से हम यहां बेटियों के कुछ प्यार से बुलाने वाले नाम और उनके अर्थ लाए हैं।
नाम | अर्थ |
वृष्टि | पहली बारिश की ख़ूबसूर |
यश्वी | अपने जीवन में प्रसिद्धि और अच्छी भाग्य लाने वाली |
ज़ारा | राजकुमारी समान बेटी के लिए एक लोकप्रिय नाम |
जूही | सब के जीवन में प्रकाश लाने वाली |
उद्गिता | एक भजन |
उत्कर्षा | ऊर्जावान, वृद्धि करने के लिए |
दक्षता | गुणी |
निध्याना | सहज, आध्यात्मिक, स्वाभाविक |
पवित्रा | वह जो पवित्र है, शुद्ध |
जानवी | गंगा, जीवन के लिए बहुत जरूरी |
चार्मी | चार्मिंग, प्यारी |
चार्लीन | एक जीवंत, मुक्त लड़की |
छाया | साया, प्रतिबिंब |
चंदना | सुगंधित लकड़ी, खुशबू |
मीनल | मणि, दुर्लभ रत्न |
ऐश्वर्या | समृद्ध, धन, प्रचुरता |
विधि | जो सौभाग्य लाती है |
वाणी | देवी की आवाज़ |
तारा | रात के आसमान में चमकता सितारा |
भारत की अपनी संस्कृति है और इस वजह से भारतीय लोग अपनी बेटियों के नाम भी संस्कृति से जुड़े हुए रखना पसंद करते हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति में लड़कियों (लड़की का नाम) को माता लक्ष्मी (लड़कियों के नए नाम) या फिर सरस्वती का रूप मानते हैं। इस वजह से लड़कियों के नाम भी कई भगवानों के नाम पर भी रखा जाता है। हालांकि, इस दौरान माता-पिता इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों का नाम (ladkiyon ke naam) ज्यादा मुश्किल ना हो और ऐसा भी ना हो, जिसका लोग या फिर दूसरे बच्चे मजाक बनाए। इसलिए यहां हम आपके लिए कुछ बेबी गर्ल के इंडियन क्यूट और प्यारे नाम लाए हैं।
नाम | अर्थ |
आदिता | प्रथम शक्ति |
आद्रिका | ब्रह्मांड में सभी चीज़ों की उत्पत्ति करने वाली |
आहाना | उगते हुए सूरज से निकलने वाले पहली किरण |
आकृति | आकार, एक लड़की में मौजूद उसका स्त्री रूप |
अलीशा | एक कुलीन परिवार की लड़की का लोकप्रिय नाम |
भाग्या | एक ऐसी लड़की जिसका जन्म सौभाग्य और भाग्य लाता है |
चाहत | एक लड़की जिसकी लोग लालसा और कामना करते है |
चारुलता | एक प्यारा बंगाली नाम जो बेल की तरह सुंदर हो |
दक्षा | पृथ्वी |
गार्गी | देवी दुर्गा की तरह शक्तिशाली और सौम्य |
हर्षा | परम आनंद का प्रदर्शन |
इशिका | भगवान का पेंटिंग ब्रश |
जिया | जो दिल के बेहद करीब है |
मन्नत | भगवान से की गई विशेष प्रार्थना |
मृदुला | मृदुभाषी और नम्र महिला |
नंदिता | हमेशा खुश रहने वाली |
नव्या | ताज़गी फैलाने वाली |
नित्या | जो हमेशा अपने लोगों के बीच रहती है |
पंखुड़ी | फूलों की पंखुड़ियां |
अगर आप भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और अपने होने वाले बच्चे के लिए नामों की तलाश कर रहे हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि यहां आपको अपने होने वाले बच्चे के लिए अच्छा नाम मिल जाए। हम जानते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक सही नाम की तलाश करने में कितना अधिक वक्त बिता देते हैं और कोशिश करते हैं कि उनके बच्चे का नाम (राजपूत लड़कियों के नाम) सबसे बेहतर और आकर्षक और अलग हो। इस वजह से यहां हम लड़कियों (लड़कियों के नाम की लिस्ट) के र अक्षर से शुरू होने वाले कुछ नाम बता रहे हैं।
नाम | अर्थ |
रित्रिका | तुलसी का पौधा |
रित्री | पृथ्वी |
रुतवी | मौसम |
रत्विका | भाषण |
रूता | दोस्त |
रुष्मित | लाल बालों वाली |
रूपनीत | खूबसूरत |
रूपश्री | सुंदर |
रूपरणा | सुंदर |
रूपल | चांदी की बनी |
रुनझुन | एक मनभावन धुन |
रूमा | देवी लक्ष्मी का नाम |
रुक्मिणी | देवी लक्ष्मी, भगवान कृष्ण की पत्नी |
रुजुता | ईमानदारी |
रूही | एक संगीत की धुन, एक फूल |
रुद्राणी | देवी पार्वती |
रूबी | लाल पत्थर, गहना, कीमती |
रुचिरा | उदय, सुंदर, आकर्षक |
रुची | शौक, आलाको, सौंदर्य5 |
बच्चे एक घर में नई रोशनी, नई चमक और जीवन में नई उम्मीद लेकर आते हैं। वो दुनिया में आते ही आंखों का तारा बन जाते हैं। इतने नन्हें और नाजुक बच्चे माता-पिता की पूरी दुनिया और जिंदगी बन जाते हैं। कहते हैं कि माता के लिए ये दुनिया का सबसे अहम पल होता है। इस एक पल में उसकी जिंदगी बदल जाती है। इस वजह से माता-पिता अपने बच्चे को दुनिया की सभी खुशियां देने की कोशिशों में लग जाते हैं। इन्ही में से एक बहुत ही अहम चीज बच्चों को दिया जाने वाला नाम होता है। इस वजह से हम यहां पर लड़कियों (ladkiyo ke name list) के दो अक्षर वाले (दो अक्षर वाले लड़कियों के नाम) बहुत ही आसान और प्यारे नामों के बारे में बताने वाले हैं।
नाम | अर्थ |
अना | धैर्य |
चैत्रा | हिंदी कैलेंडर का पहला महीना |
द्विती | दो पहलू |
जिज्ञा | उत्साही, अलग विचार रखने वाली |
कृति | कला |
खुशी | खुशहाल |
लेखा | लिखना |
ऊर्वी | धरती |
रिशा | साफ दिल वाली |
राशि | धन, राशिफल |
रुधि | बढ़ना |
बानी | देवी सरस्वती |
छवी | परछाई |
धृति | साहस |
आज भी कई जगहों पर बच्चे का नाम उनकी बुआ रखती है। हिंदू धर्म में यह एक परंपरा है। इस वजह से भले ही माता-पिता अपनी बच्ची के लिए कितना भी अच्छा नाम क्यों ना ढूंढ लें, उन्हें बुआ द्वारा दिए गए नाम के साथ ही संतोष करना पड़ता है। हालांकि, आज के वक्त में इस प्रथा का प्रचलन भी कम होता जा रहा है और माता-पिता (s से लड़कियों के नाम 2020) खुद ही अपनी मर्जी से अपने बच्चे का नाम रखते हैं। तो चलिए यहां हम आपको एस अक्षर से लड़कियों के कुछ शानदार नाम और उनके अर्थ दे रहे हैं।
नाम | अर्थ |
सिया | सुंदरता, पवित्रता |
साराक्षी | दृष्टी, नजर |
स्वाधिका | विचार करने वाली, बुद्धिमान |
सृजिता | सृजन, रचना |
स्वर्णिमा | स्वर्ण से निर्मित, प्यारा मन, अद्वितीय |
सरगम | संगीत के स्वर, मधुरता |
संशिका | तेजस्वी, सूर्य की किरण |
साध्विका | महान, पूजनीय |
समीरा | निष्पक्ष, सुंदरता |
स्तुति | प्रार्थना, खुशियां |
साधिका | शक्ति, ज्ञान |
सारिका | ध्वनि की देवी, सुबह |
सुतिक्षा | तीव्र, वायु का अंश |
सृष्टि | प्रकृति, धरती, रचना |
समारा | सौम्य रोशनी, सुरक्षित |
सर्विका | सार्वभौमि, संपूर्ण |
साव्या | ईश्वर, सर्व्यापी |
सरीना | राजकुमारी, राजसी |
सुष्मिता | आकर्षक, प्यारी मुस्कान |
हिंदुस्तान, परंपराओं, संस्कृति और मान्यताओं का देश है। यहां तक कि माता-पिता अपने बच्चों के नाम भी राशि के आधार पर या फिर नाम करण के वक्त पंडित जी द्वारा बताए गए अक्षर से रखत हैं। इस वजह से कई बार माता-पिता द्वारा खोजे गए नाम काम नहीं आ पाते हैं और उन्हें राशि के मुताबिक या फिर पंडित जी द्वारा बताए गए अक्षर से नाम खोजने पड़ते हैं। ऐसे में हम यहां क अक्षर से लड़कियों के कुछ बहुत ही प्यारे और खूबसूरत नाम (girls name list in hindi) ले कर आए हैं।
नाम | अर्थ |
कुंजल | कोयल, बुलबुल |
कलिका | कली |
किंजल | नदी का किनारा, ज्ञान गंगा |
काव्या | गतिमान कविता |
कश्मीरा | कश्मीर से आने वाली |
काम्या | सुंदर, परिश्रमी, सफल |
कियारा | स्पष्ट, चमकदार, प्रसिद्ध |
कौमुदी | चांदनी, पूर्णिमा |
कुमुदिनी | सफेद कमल के फूलों का तालाब |
कीर्तिका | प्रसिद्ध कार्य करना, प्रतिष्ठा दिलाने वाली |
कविश्री | कवयित्री, देवी लक्ष्मी |
कंगना | हाथों में पहनने का आभूषण |
कालिंदी | यमुना नदी का नाम |
कामिनी | एक सुंदर महिला, वांछनीय |
कनिका | छोटा कण |
कनिष्का | लघु, छोटी |
कनकप्रिया | भगवान को प्रेम करने वाली |
कुहू | कोयल की मीठी बोली |
कादंबिनी | बादलों का व्यूह, बादलों की एक माला |
अधिक पढ़ें -
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!