ADVERTISEMENT
home / Hair Removal
Painless Bikini Wax, less painful bikini wax

बिकनी वैक्स के दर्द को कम करने के आसान उपाय

अनचाहे बाल भला किस लड़की को पसंद होते हैं। शरीर पर आने वाले बालों के लिए लड़कियां हर महीने पार्लर में हजारों खर्च कर देती हैं। हेयर रिमूवल न सिर्फ खूबसूरती के लिए बल्कि शरीर की सफाई के लिए भी ज़रूरी है। खासतौर पर बिकिनी एरिया पर आने वाले बाल। बिकिनी एरिया के बाल निकालने के 3 तरीके हैं। पहला रेजर की मदद से दूसरा हेयर रिमूवल क्रीम की मदद से और तीसरा बिकिनी वैक्स कराकर।
https://hindi.popxo.com/article/nighttime-hair-care-routine-tips-in-hindi
बिकिनी एरिया (Bikini area) काफी नाज़ुक होता है। यहां रेजर चलाने पर कटने या छिलने का डर बना रहता है। वहीं हेयर रिमूवल क्रीम भी सिर्फ ऊपर-ऊपर के बालों को ही हटा पाती है। जबकि बिकिनी वैक्स (Bikini Wax) जड़ से उस एरिया के बालों को साफ करती है। मगर इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। हम आपको यहां ऐसे कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जो बिकिनी वैक्स के दर्द को कम करने में आपकी मदद करेंगे।

बिकिनी एरिया के बालों को ट्रिम कर लें

बिकिनी एरिया (Bikini area) काफी नाज़ुक होता है। अगर यहां के बाल ज्यादा बड़े हैं तो बेहतर होगा की वैक्स करने से पहले आप उन्हें थोड़ा ट्रिम कर लें। ऐसा करने से बिकिनी वैक्स (Bikini Wax) के दौरान होने वाला दर्द कम हो जाता है। क्योंकि बाल खिंचने में तकलीफ होती है लेकिन लंबे बाल खिंचने में और ज्यादा दर्द होता है। आप कैंची की मदद से बालों को ट्रिम कर सकती हैं। 

स्क्रबर का इस्तेमाल

बिकिनी एरिया (Bikini area) पर स्क्रबर का इस्तेमाल वैक्स के दौरान होने वाले दर्द को कम सकता है। ऐसे में अगर आप बिकिनी वैक्‍स (Bikini Wax) कराने की सोच रही हैं तो वैक्‍स के कुछ दिन पहले उस जगह पर अच्‍छे से स्‍क्रबर करना चाहिए। बिकिनी वैक्स (Bikini Wax) के कुछ दिन पहले 3-4 बार स्क्रबर कर लेने से बिकिनी एरिया (Bikini area) के बाल मुलायम हो जाते हैं और वैक्‍स के दौरान आसानी से निकल जाते हैं। 

हार्ड या स्ट्रिप वैक्स का इस्तेमाल करें

हार्ड और स्ट्रिप वैक्स त्वचा पर कम कठोर होते हैं। ये तरीके स्किन पर नहीं बल्कि बालों पर अपनी पकड़ बनाते हैं। इन्हें विशेष रूप से संवेदनशील एरिया के लिए बनाया गया है। क्योंकि इससे बाल आसानी से निकल जाते हैं इसलिए दर्द कम होता है और स्किन लंबे समय तक स्मूथ बनी रहती है। इसलिए बेस्‍ट है कि आप स्ट्रिप वैक्‍स से बिकिनी की वैक्सिंग कराएं।

अपना ध्यान बटा लें

ADVERTISEMENT
अगर ऊपर बताये गए किसी भी तरीके से दर्द कम नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा वैक्सिंग के दौरान आप अपना ध्यान कहीं और बटा लें। आप चाहें तो अपना पसंदीदा संगीत सुन सकती हैं या फिर मोबाइल पर कोई वीडियो देखते हुए भी बिकिनी वैक्स (Bikini Wax) करा सकती हैं। आपको बस अपने दिमाग को दर्द से भटकाने की कोशिश करनी है। ऐसा करने पर दर्द का डर मन से कम होने लगेगा।  

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

28 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT