ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
घर की रसोई कर रहे हैं अपडेट तो जरूर शामिल करें ये 6 शानदार उपकरण

घर की रसोई कर रहे हैं अपडेट तो जरूर शामिल करें ये 6 शानदार उपकरण

वो समय चला गया है, जब आपको अपनी रसोई (Kitchen) में खाना बनाने के लिए केवल बर्तनों और गैस की जरूरत हुआ करती थी। आज के मोर्डन जमाने में आपको जरूरी चीजों के साथ तेजी से काम करने वाली और आपके काम को आसान बनाने वाली चीजों की भी जरूरत होती है। ऐसे में किचन को आज के वक्त और जरूरतों के हिसाब से अपडेट करना बहुत ही आवश्यक है। इसकी मदद से आप अपनी नौकरी, बिजनेस के साथ-साथ घर के कामों को भी आसानी से मैनेज कर पाते हैं। 
इस वजह से आज हम आपको ऐसे किचन उपकरणों के बारे में बताने वाले हैं, जो एक कामकाजी महिला की रसोई में जरूर होने चाहिए। इससे उन महिलाओं का काम काफी आसान हो जाएगा और समय के साथ ये उपकरण (6 Must Have Kitchen Appliances) उनके जीवन का अहम हिस्सा भी बन जाएंगे।

किचन में जरूर होने चाहिए ये उपकरण- 6 Must Have Kitchen Appliances in Hindi

डिशवॉशर

बर्तन साफ करना रसोई के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार बर्तन साफ करते ही दोबारा से ही उतने ही बर्तन हो जाते हैं, खासकर तब जब आपके साथ बच्चे रहते हों। ऐसे में डिशवॉशर (Dishwasher) का होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसकी मदद से आपका बर्तन धोने का काम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-mustard-oil-in-hindi

पॉप अप टोस्टर

सुबह के वक्त फटाफट नाश्ता बनाने के लिए घर की रसोई में पॉप अप टोस्टर भी जरूर होना चाहिए। अगर आपको सुबह ऑफिस जाना होता है तो नाश्ते के लिए आप आसानी से इसमें टोस्ट बना सकते हैं और आप साथ में घर का काम भी निपटा सकते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-masoor-dal-for-skin-in-hindi

ब्लेंडर

एक अन्य आइटम जिसकी मदद से रसोई में आपका समय बचेगा वो है ब्लेंडर (Blender)। अगर आपको कुछ बेक करना है तो ब्लेंडर आपके पास जरूर होना चाहिए। इसके अलावा भी बहुत सी चीजों के लिए ब्लेंडर काफी फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/aloo-posta-dana-and-paneer-puri-weekend-special-recipe-in-hindi

ऑटो चिमनी

खाना बनाने का मतलब है कि घर में घुआं और चीजों की स्मेल होना। इस वजह से घर की रसोई में ऑटो चिमनी का होना भी बहुत ही जरूरी है। इससे घर में एकत्रित हो जाने वाली खाने की स्मेल तुरंत ही बाहर निकल जाएगी और किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

https://hindi.popxo.com/article/home-remedies-for-soft-and-beautiful-hand-in-hindi

वैक्यूम क्लीनर

घर की रसोई घर का एक ऐसा हिस्सा होता है, जो जल्दी से गंदा हो जाता है। ऐसे में बार बार रसोई में झाड़ू या पोछा लगा पाना मुमकिन नहीं हो पाता। साथ ही कई बार रसोई का कचरा गीला भी होता है और इस वजह से वैक्यूम क्लीनर इसके लिए एक दम परफेक्ट है और इसका इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है। 

https://hindi.popxo.com/article/aluminum-foil-life-hacks-in-hindi

डबल डॉर फ्रिज

अंत में किचन के खाने को स्टोर करके रखने या फिर फल और सब्जियों को रखने के लिए हर घर में फ्रिज का होना भी बहुत आवश्क होता है। इस तरह के फ्रिज में ऑटो डीफ्रोस्ट फीचर होता है, जो फ्रिज में बर्फ को अधिक जमने से रोकता है और साथ ही सब्जियों और फलों को भी फ्रेश रखता है। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
23 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT