ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
रणबीर-आलिया से लेकर मलाइका और अर्जुन तक, 5 सेलेब्स जो कर सकते हैं 2021 में शादी

रणबीर-आलिया से लेकर मलाइका और अर्जुन तक, 5 सेलेब्स जो कर सकते हैं 2021 में शादी

इंडस्ट्री के कई सारे सितारों ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था और इस साल कई सेलेब्स शादी भी करने वाले थे। हालांकि, महामारी के कारण कई सितारों ने अपनी शादी को 2021 के लिए पोस्टपोन कर दिया है। इसके बाद हमें उम्मीद है कि आने वाले साल में ये सेलेब कपल (Celeb Couples) जरूर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं, वो 5 सेलेब्स जो 2021 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

2021 में ये सेलेब कपल कर सकते हैं शादी- Celeb Couples Who Could Get Married in 2021

वरुण धवन और नताशा दलाल

Varun Dhawan and Natasha Dalal

वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के परिवार भी दोनों के इस रिश्ते से सहमत हैं और हो सकता है कि दोनों 2021 में एक दूसरे से शादी करें। जानकारी के मुताबिक, वरुण धवन का परिवार और नताशा के परिवार ने मिलकर ये फैसला लिया है। वरुण और नताशा अगले साल शादी कर सकते हैं। 
वरुण धवन ने एक बार नताशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो बहुत खुश किस्मत हैं कि उनकी जिंदगी में नताशा हैं क्योंकि वो उनके साथ इस वजह से नहीं हैं क्योंकि वह एक एक्टर हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी बताया था कि नताशा का उनके परिवार के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में वरुण ने कहा था, नताशा का अपना एक व्यक्तित्व और अस्तित्व है और यही कारण है कि मैं, उनके साथ हूं। उनकी खुद की आवाज है और वो जो करना चाहती हैं वो करती हैं। उनका पार्टनर होने के नाते, मैं उन्हें इन सब चीजों में सपोर्ट करना चाहता हूं। साथ ही वह भी मेरा बहुत समर्थन करती हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/sushant-singh-rajpoot-father-kk-singh-admitted-to-the-hospital-in-hindi-926883

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अगले साल शादी कर सकते हैं। इससे पहले ऐसी अफवाहें थी कि रणबीर और आलिया 2020 में एक दूसरे से शादी कर लेंगे। हालांकि, ऋषि कपूर की मौत हो जाने के कारण दोनों ने अपनी शादी को रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक, रणबीर और आलिया 2021 में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2018 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था, जब दोनों एक साथ उनकी शादी में पहुंचे थे। वहीं महेश भट्ट ने भी रणबीर और आलिया के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, हां बिल्कुल वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। ये समझने के लिए आपको जीनियस होने की जरूरत नहीं है। मुझे रणबीर पसंद है… वह बहुत ही अच्छा लड़का है। वो अपने रिश्ते में क्या करते हैं, यह पूरी तरह से उनपर निर्भर करता है। वहीं जब बात शादी की आती है तो यह उनका फैसला होगा कि उन्हें कब शादी करनी है, या फिर उन्हें अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं। यह जिंदगी है और जिंदगी को जीना बहुत जरूरी है। इस वजह से हमें कल का इंतजार करना चाहिए।
https://hindi.popxo.com/article/pregnant-anushka-sharma-shares-photo-to-show-she-cant-do-this-anymore-in-hindi-925849

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora Arjun Kapoor

ADVERTISEMENT
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस दोनों का शादी करने का इंतजार कर रहे हैं। कई सारी अफवाहें हैं कि अर्जुन और मलाइका 2021 में शादी कर सकते हैं। इससे अर्जुन और मलाइका की 2020 में शादी करने की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि, महामारी के कारण दोनों ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था।
इस साल जब अर्जुन से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि महामारी के दौरान शादी करना आसान नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि वो जब भी शादी करेंगे तो इस बारे में मीडिया को जरूर बताएंगे। 
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-inspired-dupatta-draping-styles-in-hindi

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

Sushmita Sen Rohman  Shawl

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल पिछले 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रहा है। इस वजह से दोनों के फैंस दोनों का जल्द से जल्द शादी करने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता और रोहमन शॉल से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो रोहमन ने कहा था, पूछ कर बताता हूं। इस पर सुष्मिता ने कहा था, हम पड़ोसियों से पूछ कर बताते हैं। हो सकता है कि दोनों अब 2021 में एक दूसरे से शादी कर लें।

https://hindi.popxo.com/article/bjp-leader-sonali-phogat-to-enter-bigg-boss-14-in-hindi-927167

अली फजल और रिचा चड्ढा

Ali Fazal Richa Chaddha

स्टार कपल इस साल अप्रैल में एक दूसरे से शादी करने वाला था लेकिन महामारी के कारण दोनों ने अपनी शादी को 2021 तक पोस्टपोन कर दिया है। अली ने इस साल की शुरुआत में रिचा को मालदीव में प्रपोज किया था। हालांकि, कोविड-19 की वजह से दोनों को अपनी शादी को 2021 तक पोस्टपोन करना पड़ा। दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, दोनों के शादी के कार्यक्रम मुंबई, नई दिल्ली और लखनऊ में होंगे। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
21 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT