ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
Peaceful Zodiac Signs, Zodiac Signs nature,

इन राशि के लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है लड़ाई-झगड़ा, शांत दिमाग से लेते हैं काम

आपने अक्सर अपने बीच कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जो जानबूझकर पंगा लेते हैं और भी जमकर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें किसी भी तरह का लड़ाई-झगड़ा पसंद नहीं होता है और वो इन सब मामलों से दूर ही रहते हैं। इसके पीछे कारण है उनकी राशियों का प्रभाव, जिसकी वजह से वो कुछ लोग शांत दिमाग के या शांति प्रेमी कहे (Peaceful Zodiac Signs) जाते हैं। वो न तो ऊंची आवाज में बात करते हैं और न ही ऐसे लोगों को पसंद करते हैं। इसीलिए ये अपने रिलेशनशिप में भीपार्टनर के साथ भी किसी तरह की बहस को अवॉइड करते हैं और समझदारी से काम लेते हैं। 

इन राशि के लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं लड़ाई-झगड़ा Peaceful Zodiac Signs Stay Away from Conflict in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान की एक राशि होती है और हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है। यहां पर हम बात कर रहे हैं उन राशि के लोगों की, जो लड़ाई-झगड़ों से दूर रहते हैं और शांति से हर समस्या का हल निकलना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लोग होते हैं बेहद शांतिप्रिय (Peaceful Zodiac Signs) – 

https://hindi.popxo.com/article/neck-shape-reveals-your-personality-according-to-samudrik-shastra-in-hindi

कुंभ राशि (Aquarius)

Aquarius

इस राशि के लोगों के अंदर सबसे बड़ी खूबी होती है इनका लचीला स्वभाव। इन्हें हर दशा में खुद को ढालना आता है और इसे ये अपनी खूबी बना लेते हैं, जिससे ये किसी मुश्किल काम को भी बड़ी ही आसानी और सूझबूझ से पूरा कर लेते हैं। ये लोगों की भावनाओं की कदर करते हैं और यही वजह है कि ये लोग किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। हालांकि इन्हें बुरा तो बहुत जल्दी लगता है लेकिन ये मामले को शांति से रफा-दफा करने में ही विश्वास करते हैं। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/aquarius-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

कन्या राशि (Virgo)

Virgo

इस राशि के लोग बहुत ही दयालु और नाजुक होते हैं। छोटी-छोटी बातों में भी बहुत सावधानी बरतते हैं। इन्हें गुस्सा आता है लेकिन कब किसके सामने दिखाना है इसपर इनका काफी कंट्रोल होता है। लड़ाई-झगड़ों के मामले में एकदम दूर रहते हैं। इन्हें जुबानी जंग करने का भी कोई शौक नहीं होता है। इन्हें कोई चीज गलत लगती है तो कह देते हैं लेकिन कभी अक्रामक नहीं होते हैं। यही वजह है कि कई लोग अपना आइडियल भी मानते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/virgo-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

मीन राशि (Pisces)

Pisces

मीन राशि के लोग काफी सोशल होते हैं। ये खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करते हैं। ये हंसमुख होते हैं और अपनी इसी खूबी से लोगों को दीवाना बना देते हैं। इन्हें दूसरों की जिंदगी में झांकना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और न किसी के पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी करना। मीन राशि के जातक हमेशा प्रैक्टिकल और लॉजिकल सोचते हैं। इन्हें ये पता रहता है कि लड़ाई किसी भी समस्या का हल नहीं है। इसीलिए ये घुमा-फिराकर या किसी के दूसरे के जरिए अपनी बात कहने की जगह कट-टू-कट या फेस-टू-फेस बातें करना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें खुद के इमोशंस और समस्याओं को डील करना अच्छे से आता है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/pisces-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

तुला राशि (Libra)

Libra

तुला राशि के लोगों को न तो डोमिनेट करना पसंद होता है, न ही डोमिनेट होना। इनकी सोशल लाइफ ..बाप रे बाप। ढेर सारे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, कुलीग…सबको खुद से जोड़े रखना बखूबी जानते हैं ये। कैसे किसको डील करना है और किस तरह से अपनी बात मनवानी है और भी शांतिप्रिय ढंग से, इसमें ये माहिर होते हैं। वैसे ज्यादातर ये बहस या झगड़ों को इग्नोर ही करते हैं और उसके अपने आप खत्म हो जाने का इंतजार भी। इनका मानना है कि क्रोध आपको गलत काम करवाने के लिए प्रेरित करता है इसीलिए शांति प्रिय जीवन जीना चाहिए और दूसरों को भी जीने देना चाहिए। 

https://hindi.popxo.com/article/libra-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

28 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT