ADVERTISEMENT
home / Care
onion for hair, onion juice, Pyaj ka ras, प्याज का रस

बालों के लिए वरदान है प्याज का रस, जानिए इसके फायदे और लगाने के तरीके

प्याज के बिना खाने का स्वाद अधूरा रहता है। फिर चाहे इसे सब्जी के साथ भून कर पकाएं या फिर सलाद की तरह कच्चा खाएं। प्याज  कभी निराश नहीं करता। मगर क्या आप जानते हैं कि खाने में स्वाद लेन वाला यही प्याज बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हम बात कर रहे हैं प्याज के रस की। प्याज का रस बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसे लगाने से बाल न सिर्फ गिरना बंद हो जाते हैं बल्कि मजबूत और चमकदार भी बनते हैं। अब सवाल ये उठता है कि बालों में प्याज का रस कैसे लगाया जाये। हम आपको बता रहे हैं बालों में प्याज का रस लगाने के तरीके। मगर उससे पहले जान लेते है इसके फायदे।                                         प्याज के फायदे

https://hindi.popxo.com/article/easy-home-remedies-to-remove-hard-skin-from-toes-and-feet-in-hindi

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे

1- प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये बालों को जड़ों तक पोषित करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। 
2- अगर आप बाल टूटने या गिरने की समस्या से परेशान हैं तो हफ्ते में दो बार प्याज का रस लगाने से तुरंत फायदा मिलता है और बालों का गिरना बंद हो जाता है। 
3- प्याज का रस लगाने से बाल घने बनते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल पतले हैं तो भी प्याज का रस फायदेमंद साबित होगा। 
4- इसके अलावा प्याज का रस लगाने से बाल जल्दी सफेद भी नहीं होते। ये समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है और सफेद हो चुके बालों को काला भी करता है। 
5- डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी प्याज का रस वरदान की तरह होता है। प्याज का रस बालों पर लगाने से डैंड्रफ से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 

बालों में प्याज का रस लगाने के तरीके

अगर आप ये सोच रहे हैं कि बालों में प्याज का रस लगाने से इसकी तीखी गंध बालों में समा जाएगी तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। प्याज का रस लगाने से बाल मजबूत बनते हैं न कि उनमें से गंध आती है। जानिए बालों में प्याज का रस लगाने के घरेलू तरीके। 

ADVERTISEMENT

सीधा प्याज का रस

प्याज के रस को सीधे बालों पर लगाया जा सकता है। इसके लिए अपने बालों की लम्बाई के अनुसार प्याज लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर मिक्सी में पीस लें आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। अब इस रस को सीधे बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को पहले पानी से उसके बाद शैंपू से धोकर साफ कर लें। 

प्याज का रस और नारियल तेल

प्याज के रस के साथ नारियल तेल भी बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ बालों के विकास को बढ़ाता है बल्कि उन्हें पोषण भी प्रदान करता है। इसके लिए प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर बालों पर थोड़ी देर मसाज करें और आधे घंटे के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। आप चाहें तो बालों में गर्म तौलिया लपेट कर उन्हें स्टीम भी दे सकती हैं। बाद में बालों को धो लें। 

प्याज का रस और एलोवेरा

प्याज के रस के साथ एलोवेरा भी बालों में नई जान लाने का काम करता है। इसके लिए प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। 

प्याज का रस और नींबू

प्याज का रस और नींबू भी साथ में बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए प्याज के रस में उतनी की मात्रा में नींबू का रस मिलाएं और बालों की जड़ों पर लगाकर मालिश करें। बाद में शैंपू की मदद से बालों को धो लें।  

ADVERTISEMENT

प्याज का रस और जैतून का तेल

सिर्फ नारियल तेल ही नहीं प्याज के रस के साथ जैतून का तेल भी बालों को पोषण प्रदान करता है। इसके लिए प्याज के रस में जैतून का तेल मिलकर बालों की मालिश करें। 

प्याज का रस और बियर

प्याज का रस और बियर भी साथ में मिलकर बालों को ग्रोथ देते हैं। इसे साथ लगाने से न सिर्फ बालों को पोषण मिलता है बल्कि बाल कंडीशन भी होते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/dant-dard-ke-gharelu-upay-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

17 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT