ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
साल 2020 में जिन सेलेब्स की हुई शादी, Indian Celebrities Got Married 2020,

साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स, जानिए कौन-कौन है इस फेहरिस्त में शामिल

साल 2020 लोगों के लिए काफी बुरा साबित हुआ है लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए खुशियां भी लेकर आया। जहां कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोगों ने अपनी शादी की डेट पोसपोन की है लेकिन कई लोगों ने इसी समय शादी करने का फैसला लिया। 2020 में कई टीवी और बॉलीवुड सहित कई सेलेब्स के दिल मिले और दिल टूटे भी। कई सितारों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन नहीं हो सकीं। लेकिन वहीं कई सितारें ऐसे भी रहें जिन्होंने अपने प्यार के साथ सात फेरे लिए (Celebrities Got Married 2020) और अपने जीवनसाथी के साथ सात जन्मों के लिए बंध गये। तो आइए जानते हैं कि साल 2020 में कौन-कौन से सेलेब्स बंधे शादी के बंधन में –

साल 2020 में जिन सेलेब्स की हुई शादी Indian Celebrities Got Married 2020 list in Hindi 

ऐसे ही कई सेलेब्स हैं, जो कोरोनाकाल में शादी के बंधन में बंधे। आज हम आपको उन सेलेब्स की फेहरिस्त बता रहे हैं, जिन्होंने साल 2020 में सात फेरे लेने का फैसला किया और शादी कर ली। तो आइए जानते हैं कि साल 2020 में कौन-कौन से सेलेब्स बंधे शादी के बंधन में –

https://hindi.popxo.com/article/ranbir-alia-to-malaika-and-arjun-5-bollywood-celebs-who-can-marry-in-2021-in-hindi

गौहर खान – ज़ैद दरबार

Indian Celebrities Got Married 2020

साल 2020 के अंत में फेमस एक्ट्रेस गौहर खान और ज़ैद दरबार भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 25 दिसंबर को दोनों का निकाह होने वाला है, उससे पहले 21 दिसंबर को दोनों की ‘चिकसा’ सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।

ADVERTISEMENT

युजवेंद्र चहल –  धनाश्री वर्मा

Indian Celebrities Got Married 2020

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 22 दिसंबर को ही अपनी गर्लफ्रेंड धनाश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गये। बता दें कि धनाश्री वर्मा एक मशहूर यूट्यूबर हैं और साथ ही वह डेंटिस्ट भी हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/best-marriage-quotes-in-hindi

आदित्य नारायण – श्वेता अग्रवाल

Indian Celebrities Got Married 2020

बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे। धूम-धाम के साथ हुई इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

ADVERTISEMENT

संगीता फोगाट और बजरंग पुनिया  

Indian Celebrities Got Married 2020

भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने  25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पुनिया के साथ सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिये। आठवां फेरा दोनों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के उद्देश्य से लिया।

सना खान – अनस सईद

Indian Celebrities Got Married 2020

टीवी के मशहूर शो ‘बिग बॉस’ में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इसके बाद सना खान ने गुजरात में रहने वाले मौलाना अनस सईद (Anas Sayed) के साथ 20 नवंबर को निकाह पढ़ा।

ADVERTISEMENT

काजल अग्रवाल – गौतम किचलू

Indian Celebrities Got Married 2020

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में शादी की। काजल के वेडिंग लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरीं।

https://hindi.popxo.com/article/neha-kakkar-and-rohanpreet-singh-honeymoon-trip-dubai-photos-in-hindi-919028

नेहा कक्कड़ – रोहनप्रीत सिंह

Indian Celebrities Got Married 2020

इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने बेस्ट फ्रेंड और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में इसी साल बंधें। दोनों ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली। हालांकि नेहा कक्कड़ की वेडिंग पर लोगों भरोसा नहीं हो रहा था कि वो रियल में कर रही हैं या फिर किसी एल्बम सूट के लिए।

ADVERTISEMENT

राणा दग्गुबती – मिहिका बजाज

Indian Celebrities Got Married 2020

साल 2020 में कोरोना काल की सबसे ग्रैंड शादियों में एक थी फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबाती और मीहिका बजाज की शादी। 8 अगस्त को यह ग्लैमरस गठबंधन हैदराबाद में रामानायडू स्टूडियो में हुआ।

प्राची तेहलान – रोहित सरोहा

Indian Celebrities Got Married 2020

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ (Diya Aur Baati Hum) की आरजू राठी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान (Prachi Tehlan) ने दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोहा (Rohit Saroha) के साथ 7 अगस्त को दिल्ली स्थित एक फार्महाउस में शादी की।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/best-selfie-status-captions-quotes-in-hindi

नितिन रेड्डी – शालिनी कानदुकुरी

Indian Celebrities Got Married 2020

साउथ के सुपरस्टार एक्टर नितिन रेड्डी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कानदुकुरी ने 26 जुलाई को हैदराबाद में शादी की। इन दोनों की शादी अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण शादी पोस्टपोन हो गई थी।

मनीष रायसिंघन – संगीता चौहान

Indian Celebrities Got Married 2020

‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्टर मनीष रायसिंह ने 30 जून को अपनी गर्लफ्रेंड संगीता चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मनीष और संगीता ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में 7-8 लोगों की मौजूदगी में शादी की। 

ADVERTISEMENT

पूजा बनर्जी – कुणाल वर्मा

Indian Celebrities Got Married 2020

एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और एक्टर कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने भी लॉकडाउन के दौरान यानि 15 अप्रैल को ही शादी कर ली थी। लेकिन रीति-रिवाज से न होने के कारण अब वो दोबारा शादी करेंगे।

आशुतोष कौशिक – अर्पिता तिवारी

Indian Celebrities Got Married 2020

‘बिग बॉस 2’ और ‘एमटीवी रोडीज 5’ के विनर रहे आशुतोष कौशिक ने साल 2020 अप्रैल में ही अपनी मंगेतर अर्पिता तिवारी से शादी कर ली थी। हालांकि दोनों ने एक ग्रैंड शादी की प्लानिंग की थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्होंने नोएडा स्थित अपनी बिल्डिंग की छत पर सारे रीति-रिवाज़ों के साथ शादी कर ली। 

ADVERTISEMENT

हार्दिक पांड्या – नताशा स्टैनकोविक

Indian Celebrities Got Married 2020

फेमस इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) से 1 जनवरी के दौरान गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी और साथ प्रेगनेंसी दोनों की ही खुशखबरी दी थी। बता दें हाल ही में नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया है।

https://hindi.popxo.com/article/winter-bride-skin-care-tips-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

23 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT