ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Christmas Day, Christmas Day Gift Ideas, Gift Ideas for Christmas Day

क्रिसमस डे पर इन गिफ्ट्स के साथ लाएं अपनों के चेहरे पर खुशियों की बहार

क्रिसमस डे का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। साल के आखिर में आने वाला ये त्योहार पूरे साल की यादें खुद में समेटे होता है। साथ ही वाले नए साल की शुभकामनाएं देता है। इस दिन सभी एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर अपना प्यार जताते हैं। वहीं कुछ लोग सीक्रेट सेंटा बनकर अपनों को ढेर सारे सरप्राइज़ देते हैं। इतना ही नहीं बड़ों के साथ बच्चों को भी इस दिन का बेहद इंतज़ार होता है। क्योंकि इस दिन सेंटा रात में चुपके से आकर उनकी हर विश पूरी कर जाता है। हालांकि बच्चों की यह विश उनके माता-पिता ही सेंटा बनकर पूरी करते हैं। फिर भी उनमें यह विश्वास होता है कि खुद सेंटा ने आकर उनकी विशलिस्ट पूरी की है।

क्रिसमस डे पर गिफ्ट्स आइडियाज़ (Gift Ideas for Christmas)

  • सारेगामा कारवां मिनी किड्स
  • मेकअप किट (Makeup Kit)
  • सेंटेड कैंडल्स (Scented Candles)
  • गिफ्ट वाउचर (Gift Voucher)
  • परफ्यूम (Perfume)
हर क्रिसमस नया गिफ्ट सोचना एक बड़ा काम है। अगर आप भी अपने बच्चों, दोस्त और रिश्तेदारों को गिफ्ट्स के साथ क्रिसमस की बधाई देना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज़ आए हैं।

सारेगामा कारवां मिनी किड्स

 

क्रिसमस के मौके पर बच्चों को देने के लिए इससे अच्छा गिफ्ट भला और क्या हो सकता है। सारेगामा कारवां मिनी किड्स में बच्चों के लिए कहानियां, पोयम्स, मंत्र और लर्निंग के कई विकल्प प्री-लोडेड हैं। इससे बच्चों के स्क्रीन टाइम में भी कमी आएगी। जो राइम या स्टोरी वो यूट्यूब पर देखते हैं, वो सभी अब बच्चे सारेगामा कारवां मिनी किड्स में सुन सकते हैं। है न ये एक बेस्ट गिफ्ट। 

मेकअप किट (Makeup Kit)

 

अगर आप किसी महिला मित्र को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो मेकअप किट एक अच्छा ऑप्शन है। बॉलीवुड फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी बेहतरीन मेकअप रेंज के लिए भी जाने जाते हैं। आप उन्हें MANISH MALHOTRA EYE ADVANCED MAKEUP KIT क्रिसमस पर गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए ये गिफ्ट  बेहद पसंद आएगा। 

सेंटेड कैंडल्स (Scented Candles)

 

क्रिसमस डे पर पूरा घर रोशनी और कैंडल्स से भरा होता है। ऐसे में आपकी गिफ्ट की हुई सेंटेड कैंडल्स किसी के भी घर में खुशबू भर सकती है। ‘विज़डम कलेक्शन’ की ये सेंटेड कैंडल गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

गिफ्ट वाउचर (Gift Voucher)

ADVERTISEMENT

 

अगर आप ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि क्रिसमस पर कौन सा गिफ्ट बेस्ट रहेगा तो गिफ्ट वाउचर देकर भी आप अपनों के चेहरे पर खुशियां ला सकते हैं। ये गिफ्ट वाउचर किसी का भी हो सकता है। अमेज़न, फ्लिपकार्ट से लेकर किसी भी शॉपिंग वेबसाइट के गिफ्ट वाउचर आप क्रिसमस के खास मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं।

परफ्यूम (Perfume)

 

क्रिसमस के त्योहार को और भी यादगार व खुशनुमा बनाने के लिए परफ्यूम भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। ‘विज़डम कलेक्शन’ से फेमिनिन फ्रेगरेंस लेयरिंग मिनिएचर का ये बॉक्स आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर किसी और महिला मित्र को गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए आपका ये गिफ्ट उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।  
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
17 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT