2020 कई मायनों में लोगों के लिए एक बहुत ही मुश्किल साल रहा है। कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण कई लोगों की जान चली गई। केवल कोविड-19 ही नहीं बल्कि कई अन्य कारणों से भी 2020 में भारत के लोगों ने बहुत से कलाकारों (Celebs we lost in 2020) को खोया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की इसी महीने कोविड-19 के कारण मौत हो गई। अचानक उनकी मौत के कारण उनके दोस्त और परिजन काफी दुखी हैं। वहीं कई लोग उनके पति पर उनके साथ हिंसा करने का भी आरोप लगा रहे हैं। दिव्या की दोस्त देवोलीना भटाचार्जी ने भी हाल ही में दिव्या के पति पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।
आसिफ बसरा, जब वी मेट, काई पो छे जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से फैंस के दिल में जगह भी बनाई। हालांकि, 12 नवंबर को धर्मशाला में एक प्राइवेट कॉम्प्लेक्स में उनकी डेड बॉडी मिली थी। अभी तक उनके आत्महत्या करने के कारण के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।
वाजिद खान इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर थे और वह केवल 42 वर्ष के थे। उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई थी।
लेजेंडरी प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन ने पूरे देश को चौंका दिया था। बालासुब्रमण्यम पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत 25 सितंबर 2020 को हुई थी।
अनुभवी एक्टर जगदीप ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाए हैं। उनका निधन 9 जुलाई को हुआ था।
बॉलीवुड की अनुभवी और मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान का 3 जुलाई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हुआ था। वह पिछले कुछ वक्त से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 34 वर्षीय एक्टर ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, अभी तक उनके सुसाइड करने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
वेटरन बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसल से जंग लड़ते हुए निधन हो गया था। पिछले 2 सालों से ऋषि कपूर का कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी मौत से पहले वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे।
समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की थी। कसौटी घर घर की एक्टर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। उनके घर से बाद में पुलिस को सुसाइड नोट मिला था।