ADVERTISEMENT
home / Natural Care
इन वजहों से अपने वैनिटी बैग में एड करें कूल जेल आई मास्क, होंगे कई फायदे

इन वजहों से अपने वैनिटी बैग में एड करें कूल जेल आई मास्क, होंगे कई फायदे

रोजाना ही हमारी आंखें (Eyes) काफी सारी परेशानियों से गुजरती हैं। सारा दिन फोन और लैपटॉप या फिर कंम्पयूटर पर काम करने वाले लोगों की आंखें काफी अधिक वक्त तक स्क्रीन देखती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ड्राई आई की भी समस्या हो जाती है। ऐसे में त्वचा के साथ-साथ आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वहीं कई बार हम महिलाएं आंखों के आसपास मेकअप भी लगाती हैं और इस वजह से भी आंखों के आस पास इरिटेशन होती है। 
एक ओर जहां अधिकतर प्रोडक्ट त्वचा को हमेशा के लिए डैमेज कर देते हैं तो वहीं बाहरी तौर से इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स भी परेशानी खड़ी कर देते हैं। हम सभी जानते हैं कि आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है और इस वजह से इनका अच्छे से ध्यान रखा जाना जरूरी है।
हम ये नहीं कह रहे हैं कि आप अपनी आंखों को डिस्ट्रेस करने के लिए आई ड्रोप का इस्तेमाल करें बल्कि हम आपको कूल आई जेल मास्क (Cool Eye Gel Mask) का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि ये बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कूल आई मास्क के फायदे।

कूल जेल आई मास्क के फायदे- Benefits of Cool Eye Gel Mask in Hindi

Gel Eye Mask Benefits in Hindi

सिर दर्द ठीक करे

लगातार स्क्रीन पर देखने की वजह से केवल आंखों पर ही असर नहीं होता है बल्कि दिमाग पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इस वजह से कई बार आपके सिर में भबी दर्द होने लगता है और ऐसे में आप रात के वक्त अच्छे से नहीं सो पाते हैं। कूल आई मास्क का सोते वक्त इस्तेमाल करने से आपकी आंखें रिलेक्स होती हैं और साथ ही सिर दर्द भी ठीक होता है। इस वजह से जेल मास्क (Cool Gel Eye Mask) को रात के वक्त आंखों पर रखने से पहले फ्रिज में ठंडा कर लें।

https://hindi.popxo.com/article/things-to-do-before-eye-makeup-tips-in-hindi

आई बैग्स को हटाए

कोई भी पफी आई या फिर आंखों के नीचे बैग्स को पसंद नहीं करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी अच्छे से आंखों को कंसील करते हैं लेकिन फिर भी आपका चेहरा फ्रेश नहीं लगता है। अगर आपको लेट नाइट काम करना होता है और आप आंखों के नीचे बैग्स नहीं चाहते हैं तो आप कूल आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/winter-skin-care-myths-and-facts-in-hindi

डार्क सर्कल्स को करे ठीक

डार्क सर्कल्स (Dark Circles) होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हाइपरपिगमेंटेशन भी शामिल है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि डार्क सर्कल का कारण क्या है लेकिन कोई भी इन्हें पसंद नहीं करता है। आप इसके लिए डर्माटोलोजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं लेकिन आप चाहें तो कूल आई मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। आपको इसमें तुरंत तो कोई सुधार नहीं दिखाई देगा लेकिन वक्त के साथ आपको इसका असर दिखने लगेगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/5-important-things-you-should-know-about-botox-treatment-in-hindi

ड्राई आइज को ठीक करने में करे मदद

खासतौर पर सर्दियों के वक्त आंखों के आस-पास के हिस्से में झुर्रियां सी पड़ने लगती हैं। ऐसा मॉइश्चर के कम होने की वजह से होता है। ऐसे में सूथिंग क्रीम और नरिशिंग आई क्रीम लगाने के बाद आपको कूल आई मास्क (Dry Eye) लगाना चाहिए। इससे आपकी स्किन ठीक होती है। हालांकि, बहुत अधिक वक्त के लिए अपनी आंखों पर कूल आई मास्क ना रखें।

https://hindi.popxo.com/article/diy-vegan-face-mask-for-glowing-and-radiant-skin-in-hindi

आंखों के नीचे के हिस्से को करे रिलेक्स

अगर आपको आई शैडो और आइलाइनर लगाना बहुत पसंद है तो आपको मेकअफ हटाते वक्त काफी इरिटेशन भी होता होगा। इस वजह से कूल आई मास्क लगाएं और अपनी त्वचा को ठीक होने दें। कूल आई मास्क लगाने से एक रात में ही आपकी आंखों की इरिटेशन और रेडनेस दूर हो जाएगी। 
POPxo की सलाह: स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा ग्लैमअप रहने के लिए आज ही खरीदें MyGlamm के ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
08 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT