ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Ramayan, Re-Telecast, Doordarshan, Balika Vadhu, Pavitra Rishta, Sushant Singh Rajpoot

रामायण सहित साल 2020 में हई इन पुराने टीवी सीरियल्स की वापसी

साल 2020 को फ्लैश बैक में देखें तो ज़ेहन में सबसे पहले कोरोना वायरस का नाम आता है। इस बीमारी ने पूरे साल लोगों की ज़िंदगी पर अपना कब्ज़ा जमाये रखा। इस वायरस के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया। इस वजह से जो जहां था, वहीं थम के रह गया। ऐसे में घर के अंदर बंद लोगों के लिए मनोरंजन का सहारा बना टीवी। मगर लॉकडाउन के चलते सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई और दर्शक अपने पसंदीदा टीवी सीरियल्स देखने को तरसने लगे। तब दूरदर्शन ने आगे आकर अपने दो मशहूर सीरियल्स ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के री-टेलीकास्ट यानी पुनः प्रसारण की घोषणा कर दी।

https://hindi.popxo.com/article/tv-actors-mohit-malik-and-aditi-malik-announce-their-first-pregnancy-in-hindi-927479
दर्शकों ने सालों बाद टीवी पर दिखे इन दोनों ही सीरियल्स को अपना भरपूर प्यार दिया। इसके बाद दूरदर्शन की देखा-देखी स्टार प्लस, ज़ी टीवी और कलर्स टीवी जैसे बड़े चैनलों ने भी अपने पुराने हिट सीरियल्स एक बार फिर छोटे पर्दे पर उतार दिए। हम यहां ऐसे ही कुछ पुराने टीवी सीरियल्स की वापसी पर चर्चा कर रहे हैं। 

बालिका वधू

सीरियल ‘बालिका वधू’ कलर्स टीवी के सबसे पुराने और शुरुआती सीरियल्स में से एक है। इस सीरियल में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के बारे में दिखाया गया था। दर्शकों ने इस सीरियल को हाथों-हाथ लिया और ‘बालिका वधू’ टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले सीरियल्स में शामिल हो गया। लॉकडाउन के दौरान कलर्स टीवी ने ‘बालिका वधू’ को फिर से छोटे पर्दे पर उतार कर खूब लोकप्रियता बटोरी।  

पवित्र रिश्ता

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के साथ की थी। अंकिता लोखंडे के साथ ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत ने एक सीधे-सादा सा किरदार निभाकर खूब वाह-वाही लूटी। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने सुशांत के लिए बड़े पर्दे का रास्ता भी खोल दिया। मगर इसी साल जून महीने में सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ज़ी टीवी ने ‘पवित्र रिश्ता’ को एक बार फिर छोटे पर्दे पर उतारा। पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों ने ‘पवित्र रिश्ता’ को अपना भरपूर प्यार दिया।

महाभारत (स्टार प्लस)

ADVERTISEMENT
दूरदर्शन पर सीरियल ‘महाभारत’ की दोबारा वापसी और उसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए स्टार प्लस ने भी अपनी ‘महाभारत’ टीवी पर उतार दी। सौरभ राज जैन और शहीर शेख जैसे बड़े टीवी सितारों से सजी इस ‘महाभारत’ को भी दर्शकों ने दोबारा टीवी पर काफी पसंद किया। खासतौर पर नई जेनेरशन ने, जो शायद दूरदर्शन की ‘महाभारत’ से रिलेट नहीं कर पा रही थी।   

सिया के राम

‘महाभारत’ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए स्टार प्लस ने अपने एक और माइथोलॉजिकल सीरियल ‘सिया के राम’ को फिर से टीवी पर दिखाने का फैसला किया। हालांकि दूरदर्शन पर आ रही ‘रामायण’ की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि ‘सिया के राम’ को दर्शक उतना ज्यादा प्यार नहीं दे पाए।

श्री कृष्णा

‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के पुनः प्रसारण की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन ने ‘श्री कृष्णा’ को भी दोबारा दिखाने का फैसला लिया। रामानंद सागर का ये माइथोलॉजिकल सीरियल भी आते ही लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया।

शक्तिमान

बात अगर भारतीय सुपर हीरो की हो तो शक्तिमान का नाम ज़ेहन में सबसे पहले आता है। 90’s किड्स में तो ‘शक्तिमान’ सीरियल की पॉपुलैरिटी सिर चढ़कर बोलती थी। ऐसे में दूरदर्शन ने ‘शक्तिमान’ को भी री-टेलीकास्ट किया। ‘शक्तिमान’ की वापसी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
https://hindi.popxo.com/article/ranbir-alia-to-malaika-and-arjun-5-bollywood-celebs-who-can-marry-in-2021-in-hindi
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
23 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT