कभी-कभी ब्लैक काजल या लाइनर बेहदा उबाऊ हो सकता है। अगर आप भी अपने रैगुलर आईलाइनर से बोर हो चुके हैं और अपनी आंखों को नया और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं तो आपका सफेद आईलाइनर (Ways To Use A White Eye Liner) को आजमाना चाहिए। ये न सिर्फ आपकी आंखों को गहराई देकर उसे बड़ा दिखता है साथ ही आपके आंखों को ब्राइट और स्टनिंग लुक देता है।
अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और ब्राइट दिखाना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको अपने आई मेकअप के स्टाइल पर ध्यान देना होगा। ब्लैक के साथ-साथ व्हाइट लाइनर का भी इस्तेमाल कर आप परफेक्ट आई लुक पा सकते हैं। सफेद काजल या व्हाइट लाइनर (White Eye Liner) को आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से इस्तेमाल कर अपने आंखों को डिफरेंट और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि व्हाइट आईलाइनर लगाने के तरीके ( Ways To Use A White Eye Liner) -
आंखों को डबल ड्रामा लुक देना चाहते हैं तो ब्लैक के साथ व्हाइट आईलाइर या काजल का कॉम्बिनेशन यूज करें। पहले अपर लैश लाइनर पर ब्लैक लाइनर लगाएंग फिर उसके ऊपर व्हाइट लाइनर लगाएं। आप चाहे तो इसे विंग आईलाइनर का भी लुक दे सकते हैं।
अगर आप न्यूड मेकअप लुक अपना रही हैं तो अपने रैगुलर ब्लैक काजल की जगह सफेद लाइनर (White Eye Liner) लगा कर कूल और स्मार्ट लुक पा सकती हैं। इससे आपकी आंखे बड़ी और ब्यूटीफुल नजर आयेंगी। बस इसके साथ ही मसकारा लगाना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।
आपको बता दें कि आंखों के इनर कॉर्नर को लाइट अप करने यानि उन्हें हाईलाइट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए ये आपकी आंखों को ब्राइट दिखाने में मदद करेगा।
एंजेलिक लुक पाने के लिए व्हाइट काजल को सिंपल आईलाइर के तौर पर लगाएं। इसके बाद एक शैडो ब्रश से काजल का स्मज करें। इसके बाद एक फिनिश लुक देने के लिए काजल का एक और सॉफ्ट स्ट्रोक लगाएं। आप इस लुक को पार्टी या कंफर्ट में ट्राई कर सकती हैं।
व्हाइट के साथ दूसरे कलर के लाइनर का इस्तेमाल कर आप परफेक्ट सेलेब्स जैसा आई लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी आंखों के अपर लैश लाइन पर पहले ब्लैक काजल से लाइनर लगाएं फिर उसके ऊपर ब्लू या का स्ट्रोक दें। उसके बाद आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लोअर लैश लाइन पर व्हाइट काजल पेंसिल या व्हाइट लाइनर (White Eye Liner) लगाएं। उसके बाद आप ग्रीन या येलो जो चाहे उस कलर के लाइनर का स्ट्रोक दे सकती हैं। इससे आपकी आंखों को बेहद स्टनिंग लुक मिलेगा।
POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट आईलाइनर की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM का ये आईलाइनर बेस्ट रहेंगे -