ADVERTISEMENT
home / Styling
इस फेस्टिव सीजन कंगना रनौत के इन 5 हेयर स्टाइल को करें ट्राई, फॉलो करें ये टिप्स

इस फेस्टिव सीजन कंगना रनौत के इन 5 हेयर स्टाइल को करें ट्राई, फॉलो करें ये टिप्स

अगर बॉलीवुड में कोई एक्ट्रेस है जो हमेशा अपने एथनिक लुक्स (Ethnic Looks) से हमें इंस्पायर कर रही हैं तो वह कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हैं। भले ही कोई ईवेंट हो या फिर शादी या फिर कोई अन्य प्रोग्राम, वह हमेशा ही अलग-अलग ट्रेडिशनल आउटफिट और अलग-अलग हेयर स्टाइल (Kangana Ranaut Hair Styles) में खुद को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं और फैन्स का दिल जीत लेती हैं। हमेशा ही कंगना रनौत का हेयरस्टाइल और आउटफिट्स और मेकअप ऑन पॉइंट होता है। 
कंगना रनौत के इंस्टाग्राम को देखते हुए हमें उनके बहुत सारे ट्रेडिशनल लुक्स और हेयर डू में तस्वीरें मिलीं। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन (Festive Season) आप न केवल उनके मेकअप से बल्कि आउटफिट और हेयरस्टाइल से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस वजह से हम आपके लिए यहां कंगना रनौत के टॉप 5 हेयर स्टाइल आपके लिए लाए हैं।

फेस्टिव सीजन पर ट्राई करें कंगना रनौत के ये हेयर स्टाइल्स- This Festive Season Try These Kangana Ranaut Hair Styles

मिड-पार्टेड नीट बन

कंगना रनौत का यह  लुक आपको बहुत ही पसंद आएगा। उन्होंने अपने रेड लहंगे के साथ मिड-पार्टेड नीट बन हेयरस्टाइल बनाया था। उनका ये बन भले ही छोटा था लेकिन उसे अच्छे से बनाया गया था। साथ ही उनका ब्यूटी गेम भी इस लुक के साथ काफी स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने अपने बेस को वार्म रखा। ब्रो को भी परफेक्टली फिल किया, जो उन्हें पॉइंटेड लुक दे रही थी। वहीं बर्गंडी आईशैडो आईलिड्स और लॉवर लैश लाइन पर अच्छे से ब्लेंड थी। उनके चीकबोन्स को उन्होंने पिंक ब्लश से हाइलाइट किया था और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था।

https://hindi.popxo.com/article/celebrity-diwali-outfit-ideas-in-hindi

मिड-पार्टेड वेव्स

बता दें कि कंगना रनौत का ये हेयर स्टाइल काफी आसान है। इस वजह से आप इस हेयर स्टाइल को आसानी से ट्राई कर सकती हैं। कंगना ने यह हेयर स्टाइल पेस्टल लहंगा के साथ बनाया था। कंगना ने इस लुक के लिए बीच की मांग निकाली थी और कर्लिंग आयरन से वेव्स लुक दिया था। वहीं उन्होंने एक दम सही मात्रा में फाउंडेशन, कंसीलर और थोड़ी सी भरी हुई आईब्रो के साथ अपने लुक को नेचुरल रखा था। वहीं काजल की जगह उन्होंने ब्लैक आईलाइनर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं पिंक आईशैडो, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड के साथ उन्होंने अपना अवतार कंप्लीट किया था।

ADVERTISEMENT

लाल फूल के साथ हाफ हेयरडू

मरून शेड के सलवार सूट सेट में कंगना रनौत इस हेयरडू में नज़र आईं थीं। उन्होंने अपने आउटफिट को मिड-पार्टेड हाफ हेयर डू के साथ टीम-अप किया था। वहीं कर्लिंग आयरन की मदद से अपने बाकी के बालों को काफी अच्छे से कर्ल किया था। अपने लुक को थोड़ा और अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में एक लाल फूल एड किया था। अपने इस हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने मेकअप काफी मिनिमल रखा था। उन्होंने बेस को मिनिमल रखा, साथ में लॉवर लैश पर काजल और अपर लैश पर आईलाइनर भी लगाया ता। वहीं उन्होंने अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए स्मोकी आई शैडो लुक ओप्ट किया। वहीं उन्होंने रेड ह्यूड टिंट लिप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

लाल फूल के साथ नीट हाई बन

एक वर्चुअल ईवेंट के लिए कंगना रनौत ब्लैक साड़ी और लाल फूलों के साथ नीट हाई बन में दिखाई दी थीं। उन्होंने अपने मोनोक्रोम लुक के साथ नीट हाई बन लुक बनाया था और फूलों के साथ इस हेयरस्टाइल को कंप्लीट किया था। उनके बन के बाहर सिंगल ब्रेड की रैपिंग बहुत ही अच्छा लुक दे रही थी। वहीं उन्होंने इस हेयर स्टाइल के साथ अपने मेकअप बेस को फ्लॉलेस रखा था और छोटी काली बिंदी के साथ अपने लुक को एनहांस किया था। इस लुक को कंगना ने डार्क रेड टिंट लिप्स के साथ कंप्लीट किया था।

ADVERTISEMENT

मिड पार्टेड लो पोनीटेल

कंगना रनौत ने ग्रीन ह्यूड एथनिक सूट के साथ मिड पार्टेड लो पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाया था। उनके इस लुक को हेयरस्टाइल और मेकअप ने ही अधिक आकर्षक बनाया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो कंगना ने अपने बालों में बीच की मांग के साथ उन्हें अच्छे से पीछे लो पोनीटेल में बांधा था। यहां तक कि उन्होंने अपनी पोनीटेल के ऊपर कुछ बालों को रैप भी किया था। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने बेस को वार्म रखा और कन्टूर से अपने चेहरे को हाइलाइट किया। उन्होंने अपनी आंखों पर ब्लू आईशैडो लगाया और सॉफ्ट पिंक ब्लश, पिंक लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

https://hindi.popxo.com/article/diwali-2020-home-remedies-for-instant-glowing-skin-in-hindi
05 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT