ADVERTISEMENT
home / Eye Make Up
सुरभि ज्योति का ये बोल्ड डुअल टोन्ड आई मेकअप लुक ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

सुरभि ज्योति का ये बोल्ड डुअल टोन्ड आई मेकअप लुक ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) टीवी की दुनिया की जानी मानी कलाकार हैं और वह उनके कई फैन्स के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। अगर आप सुरभि ज्योति को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपको मेकअप के प्रति उनका प्यार जरूर नजर आया आएगा। वह अक्सर ही नए मेकअप लुक्स ट्राई करती हैं और फैंस को हैरान कर देती हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने ब्लू और पिंक मेटालिक आई शैडो लुक ट्राई किया है और तस्वीरों में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। 
टीवी सीरियल ‘’कबूल’’ है कि एक्ट्रेस ने अपने इस नए लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इस डुअल-टोन्ड मेकअप लुक (Dual Tone Eye Makeup) को अलग तरीके से ट्राई किया है और इसका श्रेय उनकी मेकअप आर्टिस्ट नेहा अधविक महाजन को जाता है। 
डुअल टोन आई मेकअप से हमारा मतलब है कि उन्होंने पिंक आई शैडो को अपने लिड् के ऊपर लगाया और लॉवर लैश लाइन के लिए उन्होंने ब्लू कलर के काजल का इस्तेमाल किया। उनके गालों को उन्होंने पिंक ब्लश से हाइलाइट किया था। साथ ही उन्होंने पिंक लिप लाइनर और पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल किया था, जो उनके लुक को और भी अच्छा बना रहा है।
नागिन एक्ट्रेस सुरभि ने अपने बालों को पिंक कलर की पगड़ी से कवर किया था और वह इसमें बहुत ही अच्छी लग रही थीं।
अगर आप भी सुरभि ज्योति का ये लुक ट्राई करना चाहती हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको क्या-क्या चाहिए और आप कैसे ये लुक पा सकती हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/choose-hair-color-according-to-skin-tone-tips-in-hindi
https://hindi.popxo.com/article/buy-different-types-of-silk-dupattas-online-in-hindi
आपको चाहिए
– प्राइमर
– फाउंडेशन
– कंसीलर
– सेटिंग पाउडर
– कन्टूर
– ब्लश
– हाइलाइटर
– फ्लफी आई शैडो ब्रश
– फ्लैट आई शैडो ब्रश
– आइब्रो पेंसिल
– पिंक लिपस्टिक
– पिंक लिपलाइनर
– ब्लश ब्रश
– ब्यूटी ब्लेंडर
– कन्टूर ब्रश
– सेटिंग पाउडर
फॉलो करें ये स्टेप्स
– चेहरे के टी-जोन को प्राइम करें।
– अपने चेहरे और गले पर फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर से इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
– अब कंसीलर को अपनी आईलिड्स और आंखों के नीचे लगाएं और ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें।
– इसके तुरंत बाद सेटिंग पाउडर से कंसीलर को सेट कर लें।
– अब चीकबोन्स को कन्टूर ब्रश की मदद से सॉफ्टली कन्टूर करें।
– अब अपने चीक्स को चीक स्टेन से ब्लश करें
– अब आंखों पर थोड़ा सा पिंक आईशैडो लगाएं। आप इसके लिए फ्लफी आईशैडो ब्रश का इस्तेमाल करें और इसे अपनी आंखों की क्रीज पर भी लगाएं। आई शैडो को अच्छे से ब्लेंड करें।
– अब थोड़ा सा आई शैडो फ्लैट आई शैडो ब्रश पर लें और इसे अपनी आई लिड्स पर लगाएं।
– अब ब्लू काजल लें और अपनी आंखों के इनर कॉनर से शुरू करें। इसे अपनी वाटर लाइन पर लगाएं। 
– डार्क करने के लिए कम से कम काजल के 2-3 स्ट्रोक लगाएं।
– आईब्रो पेंसिल से अपनी आइब्रो को फिल कर लें।
– अपनी आईलैंश पर मस्कारा लगाएं।
– अब अपने चेहरे के हाई प्वाइंट जैसे कि गाल, नाक और क्यूपिड बॉ को हाइलाइट कर लें।
– अपने लिप्स को पिंक लिप लाइनर से फिल कर लें।
– लिप्स को पिंक लिपस्टिक के साथ फिनिशिंग दें।
– अब सेटिंग स्प्रे से अपने मेकअप को सेट कर लें और बस हो गया।
तो सुरभि ज्योति जैसे इस लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है?
POPxo की सलाह: सुरभी जैसा लुक पाने के लिए आज ही खरीदें MyGlamm के ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
25 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT