ADVERTISEMENT
home / Ayurveda
Marigold Flower Face Mask Recipe, Marigold Flower Face Pack, Marigold Flower

DIY: गेंदे के फूल से बना फेस पैक लगाएं और झटपट चमकाएं चेहरा

हर कोई निखरी और साफ स्किन की चाहत रखता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में ऐसे भी कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें फूलों के अर्क या फिर तेल मिलाया जाता है। यही नहीं आयुर्वेद में भी कुछ फूलों के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। उनमें से एक है गेंदे का फूल। जी हां, गेंदे के फूल (Marigold For Gorgeous Skin) में ऐसे कई औषधीय गुण पाये जाते हैं, जिसकी मदद से आप स्किन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं और साथ ही इंस्टेंट निखार भी।

गेंदे के फूल के ब्यूटी बेनेफिट्स – Marigold Flower Skin Benefits in Hindi

गेंदे के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी और डी आपकी ढीली स्किन को टाइट कर उसमें कसाव लाता है। गेंदे के फूल आपकी स्किन पर एंटी एंजिग के तौर भी काम करता है। गेंदे के फूल में क्लींजिंग और घाव भरने के गुण होते हैं, इसलिए यदि आपके चेहरे पर मुंहासे या दाने हैं, तो ये इसका सबसे अच्छा इलाज है। गेंदे के फूल से बना फेस मास्क (Marigold Flower Face Pack) आपकी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाएगा और त्वचा को कोमल, कोमल और कांतिमय भी बनाएगा।

https://hindi.popxo.com/article/morning-beauty-tips-in-hindi

गेंदे के फूल का फेस पैक Marigold Flower Face Pack in Hindi

गेंदे के फूल को कैलेंडुला नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश में ज्यादातर धार्मिक कार्यों के दौरान इस फूल का इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसका इस्तेमाल अपने चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं। इससे आपकी त्‍वचा संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद मिलती है और साथ आपको मिलेगा मिनटों में ग्लोइंग चेहरा। क्योंकि ये फेस पैक चेहरे को नैचुरल तरीके से निखारता है। लेकिन गेंदे के फूल का फेस पैक आपको बस सर्दियों के दौरान ही प्रयोग करना चाहिए।
https://hindi.popxo.com/article/winter-dry-skin-home-remedies-in-hindi

गेंदे के फूल का फेस पैक बनाने की विधि Marigold Flower Face Mask Recipe in Hindi

तरीका नंबर 1 – गेंदे की पंखुड़ियों में, 1 बड़ा चम्मच शहद और फुल क्रीम दूध का 1 बड़ा चम्मच मिलाएं। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगभग 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो कर पोंछ लें।
तरीका नंबर 2 – गेंदे की पंखुडियों में दूध, दही और गाजर मिलाकर मिक्सी में डालकर पीस लें। इस पेस्ट चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर मुंह धुल लें। इससे आपकी स्किन में मिनटों में निखार आ जायेगा।
https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-glycerin-for-hair-diy-in-hindi

POPxo की सलाह: त्वचा की देखभाल के लिए आज ही MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर एव्रीडे एसेंशियल किट को बनाए अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा।

ADVERTISEMENT
27 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT