ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Interesting Facts About Lipstick, Lipstick Facts,  Lipstick, Red  Lipstick

आप भी नहीं जानती होंगी लिपस्टिक से जुड़ी ये 10 रोचक बातें

किसी भी लड़की की वैनिटी बॉक्स में लिपस्टिक (lipstick) का किरदार सबसे अहम होता है। सिर्फ लिपस्टिक ही आपके बुझे हुए चेहरे पर चमक लाने के लिए काफी होती है। लेकिन लिपस्टिक के बारे में लोगों शेड्स और टाइप्स के अलावा और कोई जानकारी नहीं होती है। लेकिन लिपस्टिक से जुड़ी ऐसी तमाम रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर आपको हंसी भी आएगी और साथ हैरानी भी होगी।

जानिए लिपस्टिक से जुड़ी रोचक बातें Interesting Facts About Lipstick in Hindi

यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे दिलचस्प सरप्राजिंग लिपस्टिक फैक्ट्स (Lipstick Facts) शेयर करने जा रहे हैं, जो आपको शायद ही पता हों…हां ये हम जरूर कहेंगे कि किसी मेकअप एक्सपर्ट ने तो आपको कभी नहीं बताई होगी लिपस्टिक से जुड़ी ऐसी रोचक बातें –  

https://hindi.popxo.com/article/5-tips-to-buy-perfect-lip-balm-in-winter-for-hydrated-and-moisturize-lips-in-hindi

  • लिपस्टिक का इतिहास काफी पुराना है। पहले के समय में कुदरती तरीकों जैसे रंग वाले फल, फूल, पौधों का रस भी लिपस्टिक के रूप में इस्तेमाल होता रहा है। 
  • क्वीन एलिज़ाबेथ से पहले तक लिपस्टिक को सिर्फ वेश्याओं का ही श्रृंगार समझा जाता था। जी हां, ये बात काफी हैरान कर देने वाली है लेकिन सच है। उस समय केवल नीची जाती की औरतें ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करती थीं। 
  • 1880 में दुनिया की पहली व्यवसायिक लिपस्टिक को मार्केट में लॉन्च किया गया था।
  • 70 % लोगों का मानना है की लाल यानि रेड कलर की  लिपस्टिक सच में काफी आकर्षक और सेक्सी लुक देती है। यही वजह है कि हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो केवल लाल लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती थीं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/how-to-use-matte-lipstick-perfectly-tips-in-hindi
  • पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्मों में महिलाएं ब्लैक लिपस्टिक लगाया करती हैं। क्योंकि उस समय स्क्रीन टैक्नीक रंगों के प्रति काफ़ी संवेदनशील थी। इसी वजह से ब्लैक रंग की लिपस्टिक लगाई जाती थी ताकि स्क्रीन पर परफेक्ट काला रंग दिखाी दे।
  • शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी लेकिन एक महिला अपने जीवन काल में करीबन 2 से 3 किलो तक लिपस्टिक लगा जाती है।
  • एक सर्वे के अनुसार ये तथ्य सामने आया है कि बरसात के मौसम में सबसे अधिक लिपस्टिक बिकती हैं।
  • लिपस्टिक को फ्रिज में रखने से वह ज्यादा समय तक चलती है और खराब नहीं होती हैं। बाहरी वातावरण में गर्मी के कारण, इसके प्राकृतिक घटक जल्दी खराब होने लगते हैं। 

Most Expensive Lipsticks

  • आमतौर पर एक लिपस्टिक की कीमत 200 से 2000 रुपये के बीच होती है लेकिन एक लिपस्टिक ऐसी भी है जिसकी कीमत 42 करोड़ 61570 हैं। जी हां, गवरलेन कंपनी की एक्सक्लूसिव किस-किस गोल्ड और डायमंड लिपस्टिक दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक है और यह लिपस्टिक 199 डायमंड और 110 ग्राम सोने से बनी हुई है।
  • लिपस्टिक बनाने में विटामिन ई, ऐलोवेरा, मोम, तेल, रंग, धूप से बचाने के लिए कुछ पदार्थ और एमिनो एसिड भी डाला जाता है। यही वजह है कि ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले पड़ने लगते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/five-types-of-lipstick-every-woman-should-have-in-hindi

POPxo की सलाह : अगर आप कम बजट में बेस्ट लिपस्टिक की तलाश में हैं तो आपके लिए MYGLAMM का ये लिपस्टिक कलेक्शन बेस्ट रहेगा –

09 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT