दीपावली रौशनी का त्योहार है। ये खुशियां बांटने का त्योहार है। इन दिन हर तबके का आदमी अपने आने वाले समय की मंगलकामना करते हुए अपनी चौखट पर दीये जलाता है, ताकि उसके घर से हर तरह की परेशानियों का अंधकार हमेशा-हमेशा के लिए मिट जाए। दिवाली की रात्रि महानिशा कहलाती है, जिसमें महालक्ष्मी के पूजन के साथ किए गए दिवाली उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खोल सकते हैं।
दीपावली के त्योहार में दीयों का भी विशेष महत्व होता है। दीये की संख्या का ध्यान देना बहुत जरूरी है। 11, 21 या 51 यह शुभ संख्या मानी जाती है। इसी संख्या में दीये जलायें और लक्ष्मी मां का पूजन करते समय 11 घी के दीये अवश्य जलाने चाहिए। इससे घर हमेशा धन धान्य से भरपूर रहता है। लेकिन इसके अलावा दीपावली की रात (Diwali Upay in Hindi) कुछ खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना (which direction should we keep diya) चाहिए। इसे अपार धन और धान्य दोनों की वृद्धि होती है और साथ तरक्की यानि कि सफलता के सभी अवरोधित मार्ग भी खुल जाते हैं। तो जानिए ये जगहें कौन-कौन सी हैं...
इस दिन पूजा वाले स्थान पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि ये अखंड दीपक पूरी रात पर जलता रहा। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।
घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। पर इसमें भी एक बात का ध्यान रखें कि वो दीपक रात भर जलता रहे।
दीपावली वाली रात एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
घर के आस- पास जो भी मंदिर हो वहां दीपावली वाले दिन दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी- देवता खुश होते हैं और अपनी कृपा सदैव भक्तों पर बनाए रखते हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!