ADVERTISEMENT
home / Festival
zodiac, capricorn, capricorn characteristics, rashi, astrology

जानिए कैसे होते हैं मकर राशि (Capricorn) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

मकर राशि (Capricorn) के लोगों के जन्म का महीना 22 दिसम्बर से 19 जनवरी तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपनी उम्र का असर खुद पर नहीं होने देते। हमेशा जवां रहना और दिखना इनकी शख्सियत में बसा है, इसीलिए ये लोग काफी चार्मिंग होते हैं। ये लोग मेहनती तो बहुत होते हैं, लेकिन हर बार किस्मत इनका साथ नहीं देती है। इनके सभी काम देरी से पूरे होते हैं। लेकिन इनके सितारे जब चमकते हैं तो पूरी दुनिया उसकी गवाह होती है। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि मकर है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।

मकर राशि के लोगों का स्वभाव Capricorn sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं मकर राशि (Capricorn) के लोगों के बारे में –

Capricorn

  • ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं, साथ ही प्रैक्टिकल भी। इन्हें खुद को फेक दिखाने का कोई शौक नहीं होता है। ये सबके सामने अपने आपको वैसे ही प्रजेंट करते हैं जैसे कि ये वास्तविक में होते हैं। ये हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और वही करते हैं जो ये महसूस करते हैं।
  • ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और किसी भी काम को जी-जान लगाकर पूरा करते हैं। लेकिन जिसमें इनका इंटरेस्ट नहीं होता है उस काम में ये अपना आलसीपन जरूर दिखाते हैं। करियर की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक, लेखन, आईटी, बैंक और फंडिंग की जॉब इनके लिए परफेक्ट हैं।
  • मकर राशि के लोगों को डोमिनेट करना नहीं पसंद और वो कुछ भी गलत बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं। चाहे उनकी ये हरकत किसी कितनी भी बुरी लगे ये सामने से उनके मुंह पर ही बोलते हैं। पीठ पीछे बातें करनी की आदत इन्हें नहीं होती है।
    इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपनी उम्र का असर खुद पर नहीं होने देते। हमेशा जवां रहना और दिखना इनकी शख्सियत में बसा है। इसीलिए ये लोग काफी चार्मिंग पर्सनैलिटी के होते हैं।
  • इन लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता तलाशना आता है। इनका लकी चार्म है इनकी फेवरेट मूवी, जिसे देखना हमेशा इनको एक नई दुनिया में ले जाता है। ये लोग जब भी अपने आप को हारा हुआ महसूस करते हैं, इनकी फेवरेट मूवी इन्हें उनकी परेशानी से बाहर ले आती है।
  • मकर राशि के लोगों के लिए प्यार सिर्फ एक जरूरत होती है। ये थोड़े टेढ़े नेचर के होते हैं। इन्हें अपने से कम उम्र के लोगों में ज्यादा दिलचस्पी होती है। इन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती है कि ये किसी गलत इंसान के चक्कर में तो नहीं पड़ गए। इन्हें अपना मिस्टर/ मिस राइट मिलने काफी समय लगता है।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो मकर के साथ कन्या राशि के लोगों की जोड़ी खूब जमती है। क्योंकि ये दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। इसलिए इन दोनों में बहुत सी समानताएं होती हैं। इन दोनों ही राशियों के लोग बहुत ही जिम्मेदार होते हैं और आपसी उलझनों को तुरंत बातचीत कर हल करने में विश्वास रखते हैं। इनका मेल इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल इन तीनों क्वालिटियों में खरा उतरता है। अपनी चंचल हरकतों के चलते ये एक-दूसरे को कभी मायूस नहीं होने देते।
  • इन राशि के लोगों का दिल जीत पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये होते बहुत समझदार और वफादार होते हैं। इन्हें प्यार का मतलब शादी ही नजर आता है। टाइमपास के लिए ये कभी प्यार नहीं करते हैं।
  • मकर राशि की ताकत है इनकी पॉजिटिव सोच, जिससे ये लोग अपने सारे सपने पूरे करते हैं। वहीं इनकी कमजोरी होती है ईर्ष्या करना। ये दूसरों की खुशी में कभी खुश नहीं होते। सामने से दिखाते तो हैं कि इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अंदर ही अंदर ये लोग दुखी हो जाते हैं। इसके अलावा इनका पसंदीदा खाना भी इनकी बड़ी कमजोरी है।
  • जनवरी महीने में पैदा होने वाले लोग बेहद संस्कारी और आदर्श छवि के होते हैं और इसी कारण इनके चाहने वालों और इनके रास्ते पर चलने वाले लोगों की फेहरिस्त काफी लंबी होती है। ये बातों के जादूगर होते हैं। सबको साथ लेकर चलने में ही इनकी खुशी होती है, बिखराव इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
  • मकर राशि की सबसे बुरी बात ये है कि ये लेग हर छोटी- छोटी बात पर बहस करते हैं। कई बार तो लोग इनकी इसी आदत का मजाक भी उड़ाते हैं लेकिन इन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
https://hindi.popxo.com/article/virgo-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
लकी नंबर – 4, 8, 13, 22, 67
लकी कलर – काला, ग्रे और हरा, नीला ।
लकी डे – बुधवार, शनिवार
लकी स्टोन – हीरा, नीलम।
मकर राशि वाले बॉलीवुड सितारे – दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, विद्या बालन, फराह खान, फरहान अख्तर, इमरान खान, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान।
https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

POPxo की सलाह : मकर राशि की सेलिब्रिटी जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

05 Nov 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT