ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
zodiac, Aquarius, Aquarius characteristics, rashi, astrology

जानिए कैसे होते हैं कुंभ राशि (Aquarius) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों के जन्म का महीना 20 जनवरी से 18 फरवरी तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये लोग काफी इंटेलीजेंट पर्सन होते हैं। साथ ही अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी के मालिक भी। ये प्राकृतिक रूप से शांतिप्रिय होने के साथ ही काफी विचारशील भी होते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि कुंभ है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।

कुंभ राशि के लोग कैसे होते हैं Aquarius sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों के बारे में –

Aquarius

  • ‘आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है’ यह बात सबने सुनी है, मगर इनकी खूबी है यही बात। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास कूट- कूटकर भरा हुआ है, जो इनको पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक, हर जगह स्टार बनाता है। इस महीने में जन्मे ज्यादातर लोग प्रखर बुद्धि के होते हैं। इसी वजह से लेखन, परीक्षण व तकनीकी क्षेत्र में ये अपना करियर ज्यादा बनाते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये खुद इस बात से अनजान रहते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक अपना दिमाग हर फालतू चीज में नहीं लगाते हैं, एक चीज को निशाना यानि कि टारगेट बनाते हैं और उसे पाने के लिए अपने दिमाग का भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं।
  • ये लोग शर्मीली होने के साथ-साथ बेहद रोमांटिक होते हैं। इन्हें ‘प्यार करने’ के नाम से ही प्यार होता है। अपनी सारी सेंसिटिविटी और केयरिंग नेचर के साथ ये बहुत ही रिलाएबल लवर का रोल अदा करते हैं और इनकी यही क्वालिटी इन्हें खतरे का शिकार भी बना देती है।
  • वैलेंटाइन डे के महीने में पैदा हुए हैं तो इनमें रोमांस तो कूट- कूट कर भरा होता है। ये लोग अपने पार्टनर का चुनाव खूब सोच समझ कर ही करते हैं। इन्हें मैच्योर, सीधे और सच्चे दिल के लोग पसंद आते हैं। लेकिन इनका प्यार ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता और इसी वजह से ये दुखी रहते है। वहीं दूसरी तरफ अगर इनका प्यार ज्यादा समय के लिए टिक गया तो ये एक- दूसरे के लिए काफी भाग्यशाली भी होते हैं।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो कुंभ राशि के साथ मिथुन राशि के लोगों की खूब जमती हैं। दोनों ही रोमांच प्रेमी होते हैं। इन्हें जिंदगी को खुलकर जीना आता है।
  • इन्हें अपना प्यार जताने के लिए किसी भी तरह के शब्दों, विचारों और चीजों का सहारा नहीं लेना पड़ता है, क्योंकि ये अपने जोड़ीदार की जज्बातों को सही तरीके से समझते हैं। ये एक-दूसरे से हमेशा प्रभावित रहते हैं और अपने को खुशनसीब समझते हैं कि ये साथ में हैं।
  • ये प्राकृतिक रूप से शांतिप्रिय होने के साथ ही काफी विचारशील भी होते हैं। इनके जैसा सेल्फ-कंट्रोल और किसी के पास होना बहुत ही मुश्किल है। हालात कैसे भी हों, इन्हें संभालना बखूबी आता है।
  • ज्यादातर कुंभ राशि के लोग काफी दिलदार किस्म के इंसान होते हैं। इन्हें बचत करना या फिर कंजूसी करना बिल्कुल नहीं आता है। ये लोग दोनों हाथों से पैसा और शोहरत लुटाने के लिए ही जन्मे हैं।
  • इनकी कमजोरी है हर किसी पर बड़ी जल्दी विश्वास कर लेना। लोग इनकी अच्छाई का फायदा उठाने और इनके अरमानों से खेलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं क्योंकि ये खुद बलि का बकरा बनते हैं।
  • ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। छल- कपट से कोसों दूर रहते हैं। न तो ये किसी का दिल दुखाने या धोखा देने के बारे में सोचते हैं और न ही बेइज्जती बर्दाश्त कर पाते हैं।
  • वैसे इन्हें समझ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन ये लोग अपने आस-पास एक ऐसा रहस्य बनाकर चलते हैं, जिससे हर कोई इनकी पर्सनैलिटी को लेकर कंफ्यूज रहता है।
https://hindi.popxo.com/article/birth-month-personality-according-to-astrology-in-hindi

लकी नंबर – 4,8,12, 22 और 28
लकी कलर – काला, नीला, जामुनी और हरा
लकी डे – मंगलवार और शनिवार
लकी स्टोन – नीलम और पन्ना
कुंभ राशि वाले बॉलीवुड सितारे – शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुबाला, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, प्रीति जिंटा, सुशांत सिंह राजपूत, श्रुति हसन, जैकी श्रॉफ।

https://hindi.popxo.com/article/zodiac-signs-enemies-and-friends-in-hindi

POPxo की सलाह : कुंभ राशि की सेलिब्रिटी जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

13 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT