ADVERTISEMENT
home / Skin Care Products
आपकी आईब्रो पर भी बार-बार हो जाते हैं पिपंल, तो हो सकते हैं ये कारण

आपकी आईब्रो पर भी बार-बार हो जाते हैं पिपंल, तो हो सकते हैं ये कारण

पिंपल्स (Pimples) आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। चाहे आपका चेहरा हो, नाक हो या फिर फॉरहेड (Forehead) लेकिन कई बार ये पिंपल्स आपकी आई ब्रो (Pimple on Eyebrow) पर भी हो जाते हैं। आईब्रो पर पिंपल होना आज के वक्त में बहुत ही सामान्य है। कई बार आपको लगता है कि ऐसा केवल एक ही बार हुआ है लेकिन फिर ऐसा हर बार-बार होने लगता है। 
अगर आप आईब्रो पर होने वाले इन पिंपल्स से छुटकारा पा भी लेती हैं तो भी आपको पता होना चाहिए कि ऐसा किन कारणों से होता है। साथ ही अगर आप कन्फ्यूज़ हैं और सोच रही हैं कि आपकी आईब्रो पर पिंपल्स क्यों होते हैं, तो हम आपको यहां इसके कारण बता रहे हैं।

इन 4 कारणों से होते हैं आई ब्रो पर पिंपल्स- Reasons You Get Pimples on Eyebrow in Hindi

थ्रेडिंग और वैक्सिंग

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो थ्रेडिंग और वैक्सिंग कराने के कारण आपकी आई ब्रो पर पिंपल्स हो सकते हैं। लेकिन ऐसा भी मुमकिन नहीं है कि बिना थ्रेडिंग या फिर वैक्सिंग के आईब्रो बनवाई जा सके। ऐसे में क्या करना चाहिए। दरअसल, आईब्रो बनवाने से पहले और बाद में सावधानी बरतने से आपकी आईब्रो पर पिंपल्स नहीं होते हैं। 
आईब्रो बनवाने जाने से एक या दो दिन पहले अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करें. इसके बाद अपनी त्वचा पर बर्फ या फिर एलोवेरा जेल लगा लें।
https://hindi.popxo.com/article/easy-home-remedies-to-get-rid-of-dark-spot-and-scars-on-legs-in-hindi

आपके ब्रो प्रोडक्ट्स

अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए हम जिन प्रोडक्ट्स का कई बार वो ही हमारी स्किन प्रोबलम का कारण बन जाते हैं। हो सकता है कि आपके ब्रो प्रोडक्ट में कॉमेडोजेनिक सामग्री हो। इससे आपके स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिस कारण से आपको पिंपल्स होते हैं। हमेशा अपने लिए फेस प्रोडक्ट्स को चुनते वक्त सावधान रहें।

https://hindi.popxo.com/article/what-is-pcod-in-hindi

गंदे आईब्रो टूल

हम सब लोग जानते हैं कि हमें हमेशा साफ मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपने काफी वक्त से अपने मेकअप ब्रश साफ नहीं किए हैं तो ये कारण भी हो सकता है कि आपको पिंपल हो रहे हैं। आपके गंदे टूल्स पर जो बैक्टीरिया होते हैं, वो आपकी ब्रो पर बैठ जाते हैं। इससे आपकी आईब्रो पर पिंपल हो सकते हैं। इस वजह से हफ्ते में एक बार अपने मेकअप ब्रश को ज़रूर साफ करें।

https://hindi.popxo.com/article/neem-face-pack-benefits-recipe-in-hindi

इनग्रोन हेयर

कई बार आईब्रो पर पिंपल होने का कारण बाल भी होते हैं। दरअसल, जो बाल पूरे नहीं बढ़े होते हैं, उनमें अधिक धूल-मिट्टी फंस जाती है। इस वजह से आपकी आईब्रो के आसपास पिंपल्स हो जाते हैं। साथ ही कई बार फॉरहेड पर भी पिंपल हो जाते हैं। अगर आपको नियमित तौर पर पिंपल होते रहते हैं तो अपने चेहरे को हफ्ते में एक बार ज़रूर एक्सफोलिएट करें।

ADVERTISEMENT
16 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT