ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं वृश्चिक (Scorpio) राशि के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

जानिए कैसे होते हैं वृश्चिक (Scorpio) राशि के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

वृश्चिक (Scorpio) राशि के लोगों के जन्म का महीना 23 अक्टूबर से 21 नंवबर तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस राशि को काफी गूढ माना जाता है। राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। इस महीने में पैदा होने वाले लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। जहां जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ देते हैं। बिना परिश्रम किये इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती और जब मिलती है जो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि वृश्चिक है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।

वृश्चिक राशि के लोगों का स्वभाव Scorpio sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि (Scorpio) के लोगों के बारे में –

  • जीवन भर इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। प्रतिभा, पैसा और भाग्य इनके साथी हैं। करियर से लेकर रिलेशनशिप तक पैशन के बिना ये कोई काम नहीं कर सकते। इनका पैशन ही है, जो इनको बार-बार हारने के बाद भी रुकने नहीं देता। 
  • राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। ये लोग बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों की मैग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। जहां जाते हैं, वहां अपनी छाप छोड़ देते हैं। 
  • पार्टनर की हर छोटी- बड़ी ख्वाहिशों को पूरा करना ये अपना फर्ज समझते हैं और बदले में इन्हें अपने पार्टनर से बेपनाह प्यार तोहफे में मिलता है। प्यार इनके लिए सिर्फ एक इमोशन नहीं बल्कि एडिक्शन है। लेकिन इनके दिल में धुक- धुकी सी मचती रहती है। 
  • अगर आप इन्हें भरोसा दिला दें कि आप इनका दिल नहीं तोड़ेंगे, तभी आप इनसे वो प्यार पा सकते हैं जिसके लिए वृश्चिक राशि वाले अक्सर जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो वृषभ और वृश्चिक राशियों के लोगों का रिश्ता काफी मजबूत और काबिलेतारीफ माना जाता है। दोनों ही राशियों में कुछ न कुछ बड़ी कमियां हैं लेकिन इन दोनों का मेल उन कमियों को पूरा कर देता है। दोनों अलग-अलग स्वभाव होने के कारण भी एक-दूसरे के साथ सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। क्योंकि एक आग की तरह काम करता है और एक पानी की तरह। पूरक होने के बाद भी ये बेस्ट कपल माने जाते हैं। 
  • इस राशि के पार्टनर अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। ये हर काम में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं और साथ ही अपने पार्टनर से भी अच्छा करने की उम्मीद रखते हैं। इन्हें चाहे कोई भी कुछ कह दे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर किसी ने इनके पार्टनर की तरफ उंगली भी उठाई तो ये अपना आपा खो बैठते हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले लोगों के अंदर सब्र और शांति दोनों ही कूट- कूट कर भरी होती है। लेकिन जहां किसी चीज को पाने के लिए लोगों को थोड़ी ही मेहनत करनी पड़ती है वहां इन्हें खून- पसीना बहाना पड़ जाता है, यानि कि जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। बिना परिश्रम किये इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती।
https://hindi.popxo.com/article/birth-month-personality-according-to-astrology-in-hindi
  • अगर इनके करियर की बात करें, तो ये ये काफी आत्म प्रेरित होते हैं और जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं, अपने करियर या फिर बिजनेस के बारे में। अक्सर इस महीने में पैदा होने वाले लोग संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार या फिर डिटेक्टिव का व्यवसाय चुनते हैं।
  • इन्हें अपने अतीत से गहरा लगाव होता है। अपनी हर पहली बात या पहली चीज को याद और संजोकर रखते है। इनकी इंट्यूशन पॉवर तो गजब की होती है। इन्हें लगभग हर बात का पूर्वाभास हो जाता है। ये लोगों का चेहरा पढ़ने में भी माहिर होते हैं। सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचान लेते हैं।
  • ये लोग अपने करिश्माई व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है और ये हर परिस्थिति को हैंडल करना जानते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। ये इतने खास होते हैं कि शायद ही उनकी तरह का कोई दूसरा होता हो। ये लोग दुनिया से हटकर अपनी अलग ही सोच रखते हैं।
  • न लोगों की मैंग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। खासतौर पर वृश्चिक राशि की लड़कियां तीखे नैन-नक्श वाली होती हैं। भले ही ज्‍यादा सुंदर न हों, लेकिन आकर्षण का केंद्र हर जगह बन जाती हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/cancer-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
  • लकी नंबर – 1,3,7
  • लकी कलर –  मैरून, ऑरेंज और पिंक।
  • लकी डे –  बृहस्पतिवार, मंगलवार।
  • लकी स्टोन – मूंगा।
  • वृश्चिक राशि वाले बॉलीवुड सितारे – शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, यामी गौतम, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, तुषार कपूर, आदित्य राय कपूर, कमल हसन, आथिया शेट्टी।
https://hindi.popxo.com/article/gemini-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi
01 Oct 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT