धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के जन्म का महीना 22 नंवबर से 21 दिसम्बर तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। वैसे इस धनु राशि के ज्यादातर लोग आशिकाना मिजाज के होते हैं। लेकिन साथ ही बहादुर, आशावादी और भुलक्कड़ किस्म के भी होते हैं। इनके अंदर कूट- कूट कर टैलेंट भरा होता है, जो इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि धनु है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के बारे में -
POPxo की सलाह : धनु राशि की सेलिब्रिटी जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स -